07/05/2019
Due to heavy cyclone Fani in Odisha a lot of damage happened and people of Odisha are facing a lot of trouble.
दिनांक 3 मई 2019 -फनी से ओड़िशा के पुरी, कटक,खोरधा, गंजाम ,केंन्द्रापड़ा,जगतसिंहपुर जिलों में तथा अन्य तटवर्ती क्षेत्रों में भारी तवाही।
तटवर्ती राज्यों में इस तरह के चक्रवाती तूफानों से अत्यधिक मात्रा में धन जीवन का नुकसान होता है।जिसके चलते वहाँ के लोग हमेसा प्राकृतिक आपदाओं से लड़ने के लिए मजबूर होते हैं।धान का फसल तथा सब्जी फल का फसल इत्यादि बर्वाद होता है।
सायद सब जानते होंगे, 175 से 200 किलोमीटर प्रति घंटा रफ़्तार से हवा का प्रवाह में कैसी भयानक घटनाएं घट सकती है।
बहुत सारे लोगों का घर वार नष्ट हो गया है।घरों का छत उड़ गया है।
बिजली के खंभे टूट गए हैं।और चारों ओर अंधकार है।अत्यधिक बारीश से बाढ़ का खतरा भी है।
रास्तों पर पेड़ों का गिरने से आवागमन संभव नहीँ है।रेल मार्ग भी बाधित है।स्टेसनों में लोग फसे हुए हैं।स्टेसनों में भी भारी नुकसान हुआ है।
पीने केलिए पानी कम है।दुकानें बंद है।टेलीफोन इंटरनेट टीवी इत्यादि बंद है।
लोगों को आश्रयस्थल पर रखा गया है।इतने सारे लोगों के लिए खाने पीने का व्यवस्था करना भी चुनौती है।साथ में बच्चे भी है।बुजूर्ग भी है।
हम श्री जगन्नाथ भगवान से प्रार्थना करते हैं की ऐसी प्राकृतिक आपदाएं दुनिया में कहीं नहो।पीड़ित लोगों के प्रति हमारी संवेदना है।और हम बहुत दुःखी हैं।
लोगों को इस घड़ी में मजबूती से लड़ने की सामर्थ्य प्राप्त हो।NDRF और प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।मीडिया के लोगों ने हिम्मत दिखाई है और पूरे दुनिया को इसकी पल पल की खबरें पहुंचाया।मौसम विभाग ने भी लोगों को जागरूक करने तथा इसकी सूचना प्रदान करते रहा है।
उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द पूर्वावस्था बहाल हो ।और जन जीवन सामान्य हो जाए।
Central government and state government will do their own work but we should also help them .
.
Please donate through this link:
Department of General Administration (CMRF), Government of Odisha Joint Secretary Department of General Administration (CMRF), Odisha Secretariat, Bhubaneswar, 751001, Odisha 0674-254369