11/06/2026
दिल्ली के होटल अग्निकांड प्रकरण में निर्दोष केसर सिंह नेगी जी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दिनांक 14 जून 2026 को जंतर-मंतर, नई दिल्ली में आयोजित विशाल प्रदर्शन में आप सभी उत्तराखंडवासियों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों एवं न्यायप्रिय नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपना समर्थन देने का विनम्र आग्रह है।
हमारी मांग है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो तथा किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न होने दिया जाए। लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद कर न्याय की इस लड़ाई को मजबूत बनाएं।
स्थान: जंतर-मंतर, नई दिल्ली
दिनांक: 14 जून 2026 (रविवार)
समय: प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक
निवेदक:
बृजमोहन उप्रेती
अध्यक्ष, उत्तराखंड लोक मंच (रजि.)