Lohgarh Sahib, Bilaspur, Yamunanagar

Lohgarh Sahib, Bilaspur, Yamunanagar Lohgarh is the capital of the Sikh state established by Baba Banda Singh Bahadur. Gurudwara Ponta Sahib is situated about 25 K.M from Lohgarh.

History of Sikh State Capital Lohgarh
Lohgarh is the capital of the Sikh state established by Baba Banda Singh Bahadur from 1710 to 1715. This place is situated in Village Bhagwanpur, Tehsil Bilaspur, District Yamuna Nagar. Lohgarh is situated 40 K.M from district head quarter Yamuna Nagar on an elevated summit at the steps of Himalayas, about half way between Nahan and Sadahaura about 25 Kms from

Sadhaura and within boundaries of village ammuwal, it could be approached only by curly rocks and ravines. Haripur Khol, Lohgarh Khol, Nagli Khol, Bholi Khol and Other places captured by Baba Singh Bahadur in Distt YamunaNagar. In 1709, Baba Banda Singh Bahadur captured Sadhaura, Mustafabad, Buria and Kapuri. He established his capital The Sikh Capital at Lohgarh. He renamed Sadhaura as Ajaib Nagar and Buria as Gulab Nagar. He established camp at villlage Bana Bahadurpur, presently in Block Sadhaura.

बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की जयंती के अवसर पर लोहगढ़, यमुनानगर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय आव...
29/10/2025

बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की जयंती के अवसर पर लोहगढ़, यमुनानगर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक और अत्याधुनिक संग्रहालय के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर औपचारिक शुरुआत की गई। इस मौके पर सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के.मकरंद पांडुरंग ने समारोह में आए मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आपके कर कमलों से आज इस पावन धरती पर महान योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर के स्मारक की नींव रखी गई।

यह स्मारक उस अटूट संकल्प का प्रतीक है, जो हमारे इतिहास हमारी संस्कृति और हमारे बलिदानियों की गौरव गाथा से जोड़ने का काम करेगा।

ग्राम पंचायत भगवानपुर द्वारा दी गई लगभग 20 एकड़ भूमि पर इस ऐतिहासिक स्मारक का निर्माण किया जाएगा, साथ ही वैश्विक डिजाइन प्रतियोगिता के माध्यम से बाबा बंदा सिंह बहादुर की विशाल प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) मंत्री रणबीर गंगवा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी कंवरपाल गुर्जर सहित अन्य सभी ट्रस्टी सदस्य प्रमुखता से उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह स्मारक बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के अदम्य साहस और बलिदान की याद को अमर करने के साथ-साथ आने वाली पीढिय़ों के लिए सिख समुदाय की गौरवशाली विरासत को प्रदर्शित करेगा और भारतीय संस्कृति का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि यह स्मारक पूरे हरियाणा ही नहीं, बल्कि देशभर और विश्व के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और प्रेरणा का स्थल बनेगा।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर की लोहगढ़ स्थित वीरता का प्रतीक उनका पहला सिख साम्राज्य स्थापित करना था, जिसकी राजधानी लोहगढ़ को बनाया गया था। उन्होंने सरहिंद पर जीत के बाद लोहगढ़ को अपनी राजधानी बनाया और यहीं से खालसा राज की नींव रखी। इस दौरान उन्होंने जमींदारी व्यवस्था को खत्म करके किसानों को राहत दी। उन्होंने कहा कि बंदा सिह बहादुर ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी और धर्म और न्याय के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनका बलिदान हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने समारोह में बोलते हुए कहा कि हमारे देश की संस्कृति एवं धर्म की रक्षा करने के लिए अनेक वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। वीरों के इस बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह पृथ्वी राज चौहान, महाराणा प्रताप सिंह, छत्रपति शिवाजी ने जिस प्रकार मुगलों से अनेक लड़ाइयां लड़ी और धर्म की रक्षा की। उन्होंने कहा कि जब-जब भी धर्म की हानि हुई तब-तब भगवान ने किसी न किसी रूप में देवता के रूप में जन्म लेकर अधर्मियों का नाश किया। इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व केबिनेट मंत्री व बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ ट्रस्ट के

संस्थापक कंवर पाल, करनाल से पूर्व सांसद एवं ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य संजय भाटिया ने भी बाबा बंदा सिंह बहादूर के जीवन परिचय से जन समूह को संबोधित किया। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताया और कहा कि यह स्मारक लोगों की समृद्धि के द्वार भी खोलेगा।

हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) मंत्री रणबीर गंगवा, कृषि एवं किसान कल्याण श्याम सिंह राणा व जमना ऑटो इंडस्ट्रीज के सरदार रणदीप सिंह जोहर ने 21- 21 लाख रुपये बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ ट्रस्ट को दान दिए। इस अवसर पर अन्य दान दाताओं फिरोज हैदरी, अमरजीत सिंह, गुरु अमर इंडस्ट्रीज, भोपाल, मक्खन सिंह लुबाणा, राकेश बेनीवाल, अमनदीप सिंह विर्क, डॉ. जोरा सिंह गिल, डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच ने दान दिया और इस अवसर पर कुल लगभग 1 करोड़ रुपये दान स्वरूप बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ ट्रस्ट को दिए गए।

इस अवसर पर हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, आयुक्त अम्बाला मंडल संजीव वर्मा, उपायुक्त पार्थ गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, व्यासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन के सदस्य मुकेश गर्ग, ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य एसएस पाहवा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, राम गोपाल राणा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु एवं विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सिखों की पहली राजधानी लोहगड़ साहिब के गुरू घर में बाबा बंदा सिह बहादुर का जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया ज...
15/10/2017

सिखों की पहली राजधानी लोहगड़ साहिब के गुरू घर में बाबा बंदा सिह बहादुर का जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया जिसमें भारी संख्या में साध संगत ने भाग लिया। पांवटा साहिब व अमृतसर से आए रागी दाढ़ी जत्थों ने शब्द किर्तन कर संगत को निहाल किया। रागी जत्था मोहकम सिंह पांवटा व अवतार व अमन अमृतसर से आए पाठियों ने गुरू की महिमा का गुणगान संगीतमयी ढंग से किया। इस अवसर पर शाम तक गुरू का अटूट लंगर बरताया गया। पाठ 13 अक्त्तूर को रखा गया था जिसका भोग डाला गया । परमीन्द्र सिंह कोतरखाना व बाबा हरनेक सिंह ने संगत को लोबगड़ के इतिहास के बारे अवगत कराया व कहा कि इस धरती पर शीश नवाने से मनुष्य पुण्य का भागी बनते है। इस मौके पर सर्वजीत ‍सिंह, अमरीक ‍सिंह, गुरजीत सिंह, जसवंत सिंह, केसर सिंह, सम्पूर्ण सिंह, गुरमेल सिंह, श्रादुलाओं ने गुरू घर में सेवा की।

04/10/2017

Address

Lohgarh Sahib
Bilaspur
135102

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lohgarh Sahib, Bilaspur, Yamunanagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category