31/07/2026
हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से देशभर में 64 स्थानों पर; जबकि छत्तीसगढ़ में श्री गजानन महाराज मंदिर, हुडको, भिलाई में ‘गुरुपूर्णिमा समारोह’ भावपूर्ण वातावरण में संपन्न!
हिन्दू ‘स्वबोध’ व ‘शत्रुबोध’ जागृत रखकर देश-धर्म रक्षण के लिए संगठित हों!
- हिन्दू जनजागृति समिति का आवाहन
(दुर्ग, छत्तीसगढ) : ‘‘आज देश और धर्म पर होने वाले आघात केवल सीमा तक सीमित नहीं रहे हैं, बल्कि वे सीधे हमारी चौखट तक आ पहुंचे हैं। आतंकवाद और घुसपैठ के साथ-साथ ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’, ‘वक्फ बोर्ड का अतिक्रमण’ और हाल ही में उजागर हुए ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ जैसे विविध आघातों एवं षड्यंत्रों के माध्यम से हिन्दुओं को योजनाबद्ध तरीके से लक्ष्य किया जा रहा है। इसके माध्यम से देश का भू-राजनीतिक मानचित्र और जनसंख्या वृद्धि का गणित बदलने का भयंकर षड्यंत्र रचा जा रहा है। जब तक हिन्दू समाज अपना ‘स्वबोध’ (सामर्थ्य और धर्मज्ञान) और ‘शत्रुबोध’ (शत्रु की छिपी रणनीति) जागृत नहीं करता, तब तक इन चौतरफा आघातों का प्रतिकार करना संभव नहीं है। इसलिए हिन्दुओं को अब केवल मूकदर्शक न बनकर देश-धर्म रक्षण के लिए कृतीशील होना चाहिए,’’ ऐसे स्पष्ट और प्रखर विचार हिन्दू जनजागृति समिति के छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र राज्य संगठक श्री सुनील घनवट ने व्यक्त किए।
वे श्री गजानन महाराज मंदिर, हुडको, भिलाई आयोजित गुरुपूर्णिमा महोत्सव में ‘हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए संघर्ष और साधना की दिशा’ विषय पर बोल रहे थे। हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से 29 जुलाई को देशभर में 64 स्थानों पर 'गुरुपूर्णिमा महोत्सव' का आयोजन किया गया । ४०० से अधिक जिज्ञासु, धर्मप्रेमियो ने इस महोत्सव का लाभ लिया | आगामी विश्वयुद्ध और आपत्काल की आशंका को देखते हुए, समिति की ओर से हिन्दुओं से प्राथमिक उपचार, अग्निशमन और स्व-रक्षा प्रशिक्षण लेने का आवाहन किया गया।
पूज्य श्री कान्हा महाराज जी जीवन में अध्यात्म, साधना का महत्त्व और गुरुकृपा का महत्त्व बताते हुए कहा की राष्ट्र एवं धर्म रक्षा का कार्य यह गुरुकार्य ही है और आज जब राष्ट्र एवं धर्म संकट में है ऐसे समय में हमें पक्ष, जाती, संगठन आदि भुलाकर संगठित होकर प्रयास करने की आवश्यकता है |
इस महोत्सव के आरंभ में श्री व्यासपूजन और प.पू. भक्तराज महाराज जी का प्रतिमापूजन (गुरुपूजन) किया गया, सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले जी के संदेश का वाचन, रामराज्य की स्थापना के लिए संकल्प और नामजप किया गया |
इस अवसर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के प्रदेश महामंत्री श्री. अजय भसीन, सर्व समाज अध्यक्ष मेघनाथ यादव जी, F&LC (Foundation for Learning & Change) के डायरेक्टर श्री सुशील द्विवेदी जी, भगवा ब्रिगेड के संस्थापक ठाकुर राम सिंह जी, मा. श्री.प्रफुल पटेल जी, श्री मंगलमूर्ति धाम, भिलाई के पूज्य पीठाधीश्वर पूज्य श्री कान्हा महाराज जी, गौसेवक श्री. चंद्रशेखर सिंह राजपूत, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव (Registrar) श्री भूपेंद्र कुलदीप जी, श्री गजानन महाराज मंदिर के विश्वस्त श्री वसंतराव कापरे जी का विशेष सन्मान किया गया | तथा ‘समिति’ के प्रेरणास्थान सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले जी के कार्य पर आधारित लघुचित्रपट (डॉक्यूमेंट्री) दिखाया गया। इस महोत्सव में विविध विषयों पर ग्रंथ-प्रदर्शनी तथा राष्ट्र-धर्म विषयक फलक-प्रदर्शनी (फ्लेक्स बोर्ड) भी लगाई गई थी। अनेक लोगों ने इसका लाभ लिया |