06/04/2025
Farewell to Archbishop Pascal Topno, SJ (1932–2025)
A humble Jesuit, teacher, and shepherd of faith. Former Bishop of Ambikapur and Archbishop of Bhopal, he served with deep spirituality and simplicity.
Passed away on April 6 at age 93.
Funeral: April 9, 10:30 AM, Nawapara Cathedral, Ambikapur.
Eternal rest grant unto him, O Lord.
परम श्रद्धेय सेवा निवृत्त आर्चबिशप पास्कल टोपनो, येसु समाजी, एक आदर्श, सरल और आध्यात्मिक चरित्र के धर्माध्यक्ष थे। उनका जन्म 15 जून 1932 को झारखंड के कोनेलोआ गांव में हुआ। 1953 में येसु समाज में प्रवेश करने के बाद उन्होंने बेल्जियम में धार्मिक अध्ययन किया और 1965 में पुरोहित अभिषेक प्राप्त किया। भारत लौटकर वे शिक्षक, रेक्टर और प्रिंसिपल के रूप में कुनकुरी के लोयोला स्कूल में कार्यरत रहे, बाद में रांची प्रोविंस के प्रोविंशियल बने।
1985 में वे अंबिकापुर के दूसरे बिशप नियुक्त हुए और 1994 तक सेवा दी। इसके पश्चात उन्हें भोपाल का आर्चबिशप नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने 2007 तक आध्यात्मिक सादगी और विनम्रता के साथ नेतृत्व किया।
उनकी उपस्थिति लोगों को ईश्वर का अनुभव कराती थी। 93 वर्ष की आयु में, 6 अप्रैल 2025 को, उन्होंने अंबिकापुर के होली क्रॉस अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे थ्रोम्बोसाइटोपेनिया और क्रोनिक किडनी रोग से ग्रसित थे। उन्होंने ख्रीस्त मिलन आश्रम को अपनी PHD "Preparation for Happy Death" का स्थान चुना था।
9 अप्रैल 2025 समय 10:30 सुबह उनका अंतिम संस्कार नवापारा कैथेड्रल, अंबिकापुर में होगा। ईश्वर उन्हें अनंत शांति प्रदान करें।