31/01/2022
"एक गम्भीर समस्या पर चर्चा..."
हमारे लॉ चैम्बर में अनगिनत लड़कों के माँ-बाप और परिजन रोते हुए रोजाना आने लगे हैं कि हमारे बेटे को जेल में डाल दिया गया है...
कच्ची उम्र के लड़का-लड़की आजकल विवाह करने की मंशा के साथ घर से भाग जाते हैं और कहते हैं कि हम एक-दूसरे के बिना मर जाएंगे...
लड़की के परिजन पुलिस थाने में FIR करवाते हैं और पुलिस को बड़ी रकम देते हैं तो पुलिस इनकी लोकेशन पता कर दोनों को उठा लाती है...
घरवालों से मिलते ही शुरू होता है इमोशनल ड्रामा और लड़की का प्यार कुछ घण्टों में ही बिखर जाता है...
पुलिस और परिजनों के समझाने पर लड़की ऐसे-ऐसे भयानक आरोप लगाती है कि लड़के को साँस ही नहीं आ पाता है...
अच्छे-भले परिवार का पढ़ने-लिखने वाला लड़का अब जेल की तरफ प्रस्थान कर जाता है...
जन्म देने वाले माँ-बाप अब प्यार में डूब चुके अपने पुत्र के लिए वकीलों को बड़ी-बड़ी फीस देकर अपनी किस्मत को रोते हैं...
मन करता है कि सभी युवाओं को बताऊँ कि भागने वाले लगभग 70% लड़के जेल को भुगतते हैं और अपने भविष्य को बर्बाद कर लेते हैं...
बचे हुए 30% में से भी ज्यादातर मामले ले-देकर बड़ी मुश्किल से निपटते हैं...18 साल से 1 दिन कम उम्र की लड़की जब भागती है तो लड़का तब भी जेल जाता है जब लड़की बयानों में सहमति लिखवाती है...
इस गम्भीर समस्या पर चर्चा कोई नहीं करना चाहता है लेकिन समस्या गाँव-गाँव, मौहल्ले-मौहल्ले में पहुँच चुकी है