20/10/2025
भगवान श्री रामचंद्र जी के अयोध्या लौटने के उपलक्ष्य में श्रीरामजानकी मठ, इस्माईलपुर में बड़े हर्षोल्लास के साथ आठवां दीपोत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों द्वारा 5100 दीप जब एक साथ जलाये गये तो मंदिर की अदभुत छटा देखने योग्य थी। इस शुभ अवसर पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद और महावीर मंदिर ट्रस्ट के सदस्य श्री सायन कुणाल जी और मंदिर के प्रबंधक श्री सुधाकरण जी उपस्थित रहे। श्री सायन कुणाल ने बताया कि पूर्व में इस मठ द्वारा दो कॉलेज बीएमडी कॉलेज, दयालपुर और शिवरतन दास कॉलेज, इस्माईलपुर में स्थापित किए गए हैं। महावीर मंदिर द्वारा संचालित इस मठ में बालिका विद्यालय और रामायण यूनिवर्सिटी निर्माण का कार्य भी प्रस्तावित है। इस मंदिर में शादी विवाह और सभी तरह के कर्मकांड करवाने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। जल्द ही इस मंदिर का द्वितीय तल और शिखर का कार्य पूर्ण कर नैवेद्यम प्रसादम का काउंटर भी इस मंदिर में प्रारंभ किया जाएगा।
शुभम करोति कल्याणं,अरोग्यं धन संपदः।
शत्रु-बुद्धि विनाशाय,दीपज्योति नमोस्तुते।।
दीपावली की आपको सपरिवार हार्दिक बधाई एव शुभकामनाए🪔🙏