Neem Karoli Baba Darbar

  • Home
  • Neem Karoli Baba Darbar

Neem Karoli Baba Darbar A "Spiritual Journey" To The "World Of GoD" "Sharing One" To "Serve Everyone"
-नीम करौली बाबा सरकार

22/03/2026
ताजी की माँ जब भूमियाधार बाबा जी महाराज के दर्शनों को आती थीं तो कुछ न कुछ भोग प्रसाद अवश्य लाती थीं, और यह भोग प्रसाद ह...
25/02/2026

ताजी की माँ जब भूमियाधार बाबा जी महाराज के दर्शनों को आती थीं तो कुछ न कुछ भोग प्रसाद अवश्य लाती थीं, और यह भोग प्रसाद होता था घर में उस दिन तैयार दाल, चावल, सब्जी, रोटी या कोई कुमाऊँनी व्यंजन । उसी को ये एक ही कटोरदान-नुमा बर्तन में भरकर ले आती थीं। कभी अर्थाभाव अथवा कभी सवारी गाड़ी के न मिल पाने के कारण पैदल ही ८-१० किमी. चलकर भी आ जाती थीं।
एक दिन ऐसे ही कारणों से वे पैदल आ रही थीं भूमियाधार को कि व्रत के कारण थकी माँदी वे मार्ग में एक शिला पर बैठ गईं। और वहीं उनके मन में विचार उठने लगे कि “क्या ले जा रही हूँ मैं महाराज जी के लिये ? कितना-कितना, कैसा कैसा दिव्य भोग- प्रसाद लाती हैं अन्य माइयाँ। सबके सामने कैसे दूँगी अपना ये भोग मैं महाराज जी को ?” और फिर कुछ देर बाद चल भूमियाधार को । दर्शनों के बाद जब कुछ एकान्त-सा मिला तो बाबा जी को अर्पण करने के लिये जो कटोरदान खोला तो देखा कि वहाँ कुछ भी न था !! बहुत परेशान हो गईं मन में कहने लग कि आखिर प्रसाद गया कहाँ !
महाराज जी मुस्कुरा कर बोल उठे, “दुखी क्यों होती है ? हमने तेरा प्रसाद वहीं पा लिया था जहाँ तू शिला के ऊपर बैठी थी!!”

जय श्री नीम करौली महाराज जी 🙏


#हनुमान_चालीसा_वितरण ुमान_चालीसा #

“तू कौन है ? हमें समाधि से उठा दिया” श्रीमती सावित्री जी बेगमपुल, मेरठ से नैनीताल आयी हुई थीं । आप बाबा के दर्शन करने कै...
22/02/2026

“तू कौन है ? हमें समाधि से उठा दिया” श्रीमती सावित्री जी बेगमपुल, मेरठ से नैनीताल आयी हुई थीं । आप बाबा के दर्शन करने कैंची आर्यों। आप कहती हैं कि तब नदी के ऊपर पक्का पुल नहीं था । एक लकड़ी का संकीर्ण पुल था जिसके एक सिरे पर बाबा बैठे थे । पानी बहुत तेज़ी से बरस रहा था । भक्तगण वहीं जाकर उनके चरण स्पर्श कर रहे थे। मैं मन्दिर में ही खड़ी रह गयी उनके पास जाने का साहस न कर सकी। मैं भगवान् से प्रार्थना करने लगी, “प्रभु! मुझे ऐसी शक्ति दो कि मैं बाबा को उस पुल से उठाकर आश्रम में ला सकूं ।” जब सब लोग दर्शन कर आये तो मैं भी हिम्मत कर उनके पास गयी । मेरे पहुँचते ही महाराज उठ खड़े हुए और बोले, “तू कौन है ? हमें समाधि से उठा दिया ।” ऐसा कहते हुए वे मेरे साथ ही कुटिया में आ गये।

ुमान_चालीसा #हनुमान_चालीसा_वितरण

13/02/2026

उत्तराखंड स्थित कैंची धाम लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।
जहाँ बाबा की कृपा का अनुभव भक्त करते हैं।

सीताराम

09/02/2026

वर्षों पूर्व एक बार आन्नदमयी माँ तीर्थ यात्रा के मध्य अनेक तिर्थो और प्रमुख मन्दिरों के दर्शन करती माँ पूना पहूँची । वहाँ भक्तों ने उन्हें सूचना दी कि पास ही पूण्यस्थली की एक गूफा में एक प्रसिद्धि प्राप्त साधू महाराज अपनी भाव समाधि में ध्यानस्थ रहते है । सुनकर माँ उनके दर्शनों हेतू गूफा में पहूँच गयी । तो ग्यात हूआ कि वे कोई और नहीं स्वंय बाबा नीम करौली महाराज है । माँ उनके दर्शन कर मग्न हो उठी ।उन्होंने तब बाबा जी से वेदों तथा वेदान्त पर अनेकों प्रश्न पूछे । बाबा जी ने तब हर प्रश्न का विस्तार से उतर देकर माँ की जिग्यासाओं की पूर्ण रूप से तृप्ति कर दी ।
रामऔर कृष्ण के तो गुरू थे और उनके पठन पाठन का भी उल्लेख है । परन्तु सदाशिव शंकर भगवान के न को कोई गुरू थे और न ही पठन पाठन की आवश्यकता थी । तब रुद्रावतार बाबा दी को भी गुरू एंव विधाध्ययन की कैसे आवश्यकता पड़ती ? फिर भी वेद , पुराण के परम ग्याता थे मेरे बाबा ।
जय गुरूदेव
अन्नत कथामृत

 #हनुमान_चालीसा_वितरणपूज्य गुरुदेव नीम करौली बाबा जी की अनुसंशा पर उनके भक्तों द्वारा देश के कोने-कोने में श्री हनुमान च...
29/01/2026

#हनुमान_चालीसा_वितरण
पूज्य गुरुदेव नीम करौली बाबा जी की अनुसंशा पर उनके भक्तों द्वारा देश के कोने-कोने में श्री हनुमान चालीसा वितरण किया जा रहा है।
जिसमें अब तक लाखों लोगों को हनुमान चालीसा की पुस्तकें निशुल्क प्रदान की जा रही है।

आप भी इस मुहिम के हिस्सा बनकर इस कार्य को आगे बढ़ाए
व हमारे साथ फोटो साझा कीजिए।

ुमान_चालीसा #हनुमान_चालीसा_वितरण

 #हनुमान_चालीसा_वितरणहमारे द्वारा देश में श्री हनुमान चालीसा जी का वितरण दो प्रकार से किया जा रहा है। पहला डिज़िटल (PDF)...
02/01/2026

#हनुमान_चालीसा_वितरण
हमारे द्वारा देश में श्री हनुमान चालीसा जी का वितरण दो प्रकार से किया जा रहा है। पहला डिज़िटल (PDF) रूप में व दूसरा पुस्तकों के रूप में, लाखों सनातनी भाइयों व बहनों को हनुमान चालीसा की प्रतियां डिजिटल रुप (व्हाट्सप्प व मेल पर) साथ ही जन-जन को निशुल्क प्रतियां प्रदान की जा रही है।
ुमान_चालीसा
आप भी इस मुहिम के हिस्सा बनकर इस कार्य को आगे बढ़ाए

सीताराम

बाबा नीब करौरी के अनुयायियों में जुड़ेगा एक और नाम, दर्शन करने पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
03/11/2025

बाबा नीब करौरी के अनुयायियों में जुड़ेगा एक और नाम, दर्शन करने पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

भरोसा रखो, बाबा की कृपा अनंत हैं।
16/10/2025

भरोसा रखो, बाबा की कृपा अनंत हैं।

Address

Kainchi Dham

263132

Opening Hours

Monday 06:00 - 19:00
Tuesday 06:00 - 19:00
Wednesday 06:00 - 19:00
Thursday 06:00 - 19:00
Friday 06:00 - 19:00
Saturday 06:00 - 19:00
Sunday 06:00 - 19:00

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Neem Karoli Baba Darbar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Neem Karoli Baba Darbar:

  • Want your place of worship to be the top-listed Place Of Worship?

Share