Swami Shri Sai Sevak Ji Maharaj

Swami Shri Sai Sevak Ji Maharaj Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Swami Shri Sai Sevak Ji Maharaj, Religious organisation, Shri Sai Gayatri Peeth, Sai Kutiya, Kainchi Dham, Bhowali.

24/04/2023

In the context of increasing online fraud, the information of identity cards like PAN and Aadhaar is being misused in many places. Here's how to escape from it. PAN Card and Aadhaar Card are two important documents for an individual in India. At the same time, as digitization has accelerated, online...

अवतीर्ण जगतपति होगा अब उद्धार जगत का करने को।पृथ्वी प्रति स्वयं आ रहा है पृथ्वी की पीड़ा हरने को।।संगठित आंसुओं की बूंदे...
19/08/2022

अवतीर्ण जगतपति होगा अब उद्धार जगत का करने को।
पृथ्वी प्रति स्वयं आ रहा है पृथ्वी की पीड़ा हरने को।।
संगठित आंसुओं की बूंदें जो टपक रही है भूतल पर।
आएंगी बनकर प्रलय काल अत्याचारी राक्षस दल पर।।

गोलोक वासिनी महाशक्ति वृषभान लली कहलाएंगी।
रामअवतार की वैदेही राधिका नाम से आएंगी।।
तुम सब भी गोप, गोपी बनो जा पहुंचो पहले उस मग में।
खेलेगा प्रकृति खिलाड़ी यह - टोली के साथ खेल जग में।।

श्रीवर गुरुवर इष्टवर दो ऐसा वरदान।
राधावर की कथा का घर घर गूंजे गान।।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक मंगलकामनाएं।



पशूनां पतिं पापनाशं परेशं गजेन्द्रस्य कृत्तिं वसानं वरेण्यम।जटाजूटमध्ये स्फुरद्गाङ्गवारिं महादेवमेकं स्मरामि स्मरारिम।।म...
01/03/2022

पशूनां पतिं पापनाशं परेशं गजेन्द्रस्य कृत्तिं वसानं वरेण्यम।
जटाजूटमध्ये स्फुरद्गाङ्गवारिं महादेवमेकं स्मरामि स्मरारिम।।

महाशिवरात्रि की शुभ मंगल कामनाएं, भगवान भोलेनाथ सब पर कृपा करें समस्त जगत में शांति हो समस्त प्राणिमात्र स्वस्थ हों।

**परम् श्रधेय स्वामी श्री साई सेवक जी महाराज की कृपा आप सब पर बनी रहे।**

ॐ नमः शिवाय

गुरुदेव दया कर दो मुझ पर, मुझे अपनी शरण में रहने दो।मुझे ज्ञान के सागर से स्वामी, अब निर्मल गागर भरने दो।।1।।तुम्हारी शर...
02/12/2021

गुरुदेव दया कर दो मुझ पर, मुझे अपनी शरण में रहने दो।
मुझे ज्ञान के सागर से स्वामी, अब निर्मल गागर भरने दो।।1।।

तुम्हारी शरण में जो कोई आया, पार हुआ वो एक ही पल में।
इसी दर पे हम भी आये हैं, इस दर पे गुजारा करने दो।।2।।

सर पे छाया घोर अँधेरा, सूझत नाँही राह कोई।
ये नयन मेरे और ज्योत तेरी, इन नयनों को भी बहने दो।।3।।

चाहे डुबा दो चाहे तैरा दो, मर भी गये तो देंगे दुआएँ।
ये नाव मेरी और हाथ तेरे, मुझे भवसागर से तरने दो।।4।।

ॐ गुरु ॐ गुरु
ॐॐॐॐॐॐ

साभार - गुरु महिमा

तपस्या का महत्व केवल धर्म एवं अध्यात्म तक ही सीमित नहीं है, बल्कि जीवन के दूसरे क्षेत्रों में भी इसका काफी महत्व है। जब ...
22/11/2021

तपस्या का महत्व केवल धर्म एवं अध्यात्म तक ही सीमित नहीं है, बल्कि जीवन के दूसरे क्षेत्रों में भी इसका काफी महत्व है। जब मनुष्य तप के माध्यम से साधना में लीन होता है, तो उसे अलौकिक लाभ प्राप्त होता है। जैसे-जैसे उसकी साधना बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे वह स्पष्ट रूप से इस लाभ को महसूस करने लगता है। इसका अनुभव अक्सर तपस्वी लोग करते रहते हैं। तप का अवलंबन करके ही मनुष्य में आंतरिक प्रसन्नता और आनंद की अनुभूति होती है, जो इस संसार की किसी भी वस्तु में नहीं मिल सकती।

तपस्या करने वाला मनुष्य ही अध्यात्म में विश्वास करता है और अध्यात्म ही हमें अच्छे कर्म की ओर ले जाता है। इससे हमें निस्वार्थ भाव से कर्म करने की प्रेरणा मिलती है। निस्वार्थ कर्म ही मनुष्य को अपने लक्ष्य अर्थात् ईश्वर की प्राप्ति करा सकता है। कर्म शरीर, वाणी और मन से किए जाते हैं। प्रत्येक कर्म का नियत परिणाम होता है। परिणाम कारण में वैसे ही निहित रहता है, जैसे बीज में वृक्ष। प्रत्येक कर्म का हमारे ऊपर तुरंत परिणाम होता है। कोई इसे स्वीकार करे या न करे। उसके मन की प्रत्येक वृत्ति उसके जीवन पर अमिट छाप डाल देती है और उसके जीवन निर्माण का विकास उसी के अनुसार अच्छा या बुरा होता है। यदि मेरे मन में आज गलत विचार उत्पन्न होते हैं और मैं उनको रोक नहीं पाता, तो कल अधिक तत्परता से ऐसे विचारों का प्रादुर्भाव होगा। लेकिन तपस्या का सहारा लेकर हम ऐसे विचारों पर अंकुश लगा सकते हैं। इतना ही नहीं हम तपस्या और साधना के जरिए अपने व्यक्तित्व को भी निखार सकते हैं।

तपस्या की शक्ति के सहारे हम अपनी कमजोरियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं और स्वयं को मजबूत बना सकते हैं। ईर्ष्या, लोभ और मोह जैसी कमजोरियों से छुटकारा पा सकते हैं और अपने मन को अपने वश में रख सकते हैं। तपस्या के माध्यम से ही हम अपनी अंतरात्मा को शुद्ध कर सकते हैं। जिससे हमें शुद्ध संकल्प, उमंग, उत्साह व ऊर्जा प्राप्त होती है। हमारे मन में व्यर्थ और नकारात्मक विचारों का प्रभाव बंद हो जाता है और आंतरिक बल, क्षमता व प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने वाले सकारात्मक विचार उत्पन्न होने लगते हैं। तपस्या का फल हमें इस लोक में तो मिलता ही है, इसके साथ- साथ हमें परलोक में भी इसका फल प्राप्त होता है।

रामचरितमानस में तुलसीदास जी ने लिखा है कि— तपस्या की शक्ति से ही विधाता प्रपंच रचते हैं। तपस्या की शक्ति से ही विष्णु पूरी दुनिया का पालन- पोषण करते हैं। तपस्या की शक्ति से ही भगवान शिव सहांर करते हैं और तपस्या की शक्ति से ही शेष नाग धरती का भार वहन किए हुए हैं।

हम कह सकते हैं कि पूरी सृष्टि का आधार ही तपस्या की शक्ति है। तपस्या और साधना का आश्रय लेकर ही हम अपनी शक्ति को पहचान सकते हैं और उससे कोई भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए हमें तपस्या के महत्व को समझना चाहिए और उससे लाभ उठाना चाहिए। लेकिन इसके लिए अपेक्षित आत्मबल अर्जित करना होगा। यदि हम ऐसा कर पाए, तो इससे हमारा जीवन अवश्य सुगम और सुखमय बन जाएगा।

बोलिये श्री गुरुदेवाय नमः

"श्री गुरु उवाचः"परमपूजनीय श्री गुरुदेव का संदेश है कि थोड़ी तपस्या करो। अपने आपको तपाओ, तो तुम स्वयं संत, साधु, मुनि बन...
21/11/2021

"श्री गुरु उवाचः"

परमपूजनीय श्री गुरुदेव का संदेश है कि थोड़ी तपस्या करो। अपने आपको तपाओ, तो तुम स्वयं संत, साधु, मुनि बन जाओगे।

"भक्त की शंका"

हमने गुरु की बात सुनकर शरीर को तपा लिया मगर मन को नहीं तपा सके। मन तो अब भी वैसा ही है। भीतर क्रोध की ज्वाला धधक रही है।

"श्री गुरु उवाच:"

मैंने ने तो मक्खन को तपाने के लिए कहा और तुम बाहरी आवरण को तपाते रह गए। तपस्या करना भी आसान बात नहीं है, परन्तु भीतर के कषायों को छोडऩा उससे भी अधिक दुष्कर है।

तपस्या मात्र शरीर को सुखाने के लिए नहीं मन के कषायों को शान्त करने के लिए की जानी चाहिए।

"भक्त की शंका"

हमने तपस्या का सम्बंध शरीर से जोड़ लिया है। हम शरीर को तो सुखा लेते है, मगर भीतर के क्रोध, कषाय, मोह को नहीं सुखा पाते।

"श्री गुरु उवाचः"

भोजन का उपवास न कर सको, कोई बात नहीं। भीतर के कषाय समाप्त करने का उपवास जरूर करना होगा।

बोलिये श्री गुरुदेवाय नमः

20/11/2021

"श्री गुरु संस्मरण"

लखनऊ निवासी सेवानिवृत अभियंता श्री महेश चंद वैश्य जी द्वारा साझा किया गया प्रथम श्री गुरु संस्मरण।

जब गुरु सोये चारपाई के ऊपर और भक्त सोये चारपाई के नीचे।

यदि आपके पास भी आदरणीय श्री गुरुदेव का कोई संस्मरण है तो कृपया साझा कीजिए।

गुरु सो ज्ञान जु लीजिये, सीस दीजये दान।बहुतक भोंदू बहि गये, सखि जीव अभिमान।।व्याख्या: अपने सिर की भेंट देकर गुरु से ज्ञा...
20/11/2021

गुरु सो ज्ञान जु लीजिये, सीस दीजये दान।
बहुतक भोंदू बहि गये, सखि जीव अभिमान।।

व्याख्या: अपने सिर की भेंट देकर गुरु से ज्ञान प्राप्त करो। परन्तु यह सीख न मानकर और तन, धनादि का अभिमान धारण कर कितने ही मूर्ख संसार से बह गये, गुरुपद - पोत में न लगे।

बोलिये श्री गुरुदेवाय नमः

🌹🌸🙏 हरि ॐ अनंत कोटी ब्रम्हांड नायक राजाधिराज योगिराज परब्रह्म सच्चिदानंद श्री समर्थ सदगुरु सांईनाथ महाराज की जय 🙏🌹श्री स...
18/11/2021

🌹🌸🙏 हरि ॐ अनंत कोटी ब्रम्हांड नायक राजाधिराज योगिराज परब्रह्म सच्चिदानंद श्री समर्थ सदगुरु सांईनाथ महाराज की जय 🙏🌹

श्री समर्थ सतगुरु गुरु स्वामी श्री साईं सेवक जी महाराज की जय🙏🌹 अध दिवस 18 नवम्बर 2021 प्रातः स्मरणीय वंदनीय मंगला आरती ज्योति दर्शन शिरडी सांईं मंदिर एवं पूज्य पाद सद्गुरु स्वामी श्री सांई सेवक जी महाराज आश्रम पल्लवपुरम फेस वन मेरठ🙏🌹🌺

एक अलौकिक अनुभूति संस्मरण "स्वामी श्री साई सेवक जी महाराज"आप में से कुछ लोग अवश्य ही अत्यंत भाग्यशाली हैं कि उन्होंने पर...
07/11/2021

एक अलौकिक अनुभूति संस्मरण

"स्वामी श्री साई सेवक जी महाराज"

आप में से कुछ लोग अवश्य ही अत्यंत भाग्यशाली हैं कि उन्होंने परमपूजनीय स्वामी श्री साई सेवक जी को साक्षात देखा है मैं थोड़ा ज़्यादा भाग्यशाली हूँ मैंने गुरु जी को महसूस किया है।

आज से लगभग दो-तीन वर्ष पहले पहली बार विजय भोला जी के मुख से "कैंची कुटिया" और "स्वामी श्री साई सेवक जी महाराज" का नाम पहली बार सुना था, उन्होंने मुझसे कैंची आश्रम में होने वाले शिवरात्रि वार्षिकोत्सव हेतु कुछ कार्य कराया था। तब ही श्री सोहन लाल गोयल जी से एक सूक्ष्म सी भेंट हुई थी।

वर्ष 2020 के दिसंबर में सोहन लाल जी का पुनः फोन आया कि आश्रम हेतु कुछ कार्य है जो वो मुझसे कराना चाहते हैं। उनका कहना था ऐसा गुरु आदेश हुआ है….. ,उनकी यह बात मेरी समझ से बाहर थी पर व्यवसायी के रूप में मैं उस कार्य में जुड़ा।

शुरुआती बैठकों में सिर्फ कुछ बैनर तैयार कराने की बात थी पर धीरे-धीरे बैनर के अलावा परमपूजनीय गुरुदेव के सम्पूर्ण जीवन चरित्र को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने की तैयारी शुरू हुई।

जनवरी 2021 से 12 मार्च शिवरात्रि तक मैं कैंची कुटिया के कार्यों में व्यस्त था। एक प्रोफेशनल की भांति मैं समयानुसार आश्रम के कार्य कर रहा था साथ ही विभिन्न दिवसों पर मुझे अलौकिक गुरु कृपा की अनुभूति हो रही थीं जिनको मैं यह समझ कर अनदेखा कर रहा था कि …… लगातार गुरुजी के फोटो, आवाज़, वीडियो देखने और सुनने के कारण हो रहे आभास हैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं….

अपने इष्ट के रूप में मैं श्री कृष्ण को मानता हूं और उन्हीं का पूजन करता हूँ वेबसाइट व सोशल मीडिया के लिए मैंने परमपूजनीय गुरुदेव के श्रृंगार की फोटोग्राफी की इच्छा जताई, सोहन लाल जी ने तुरंत कैंची जाने की व्यवस्था करा दी मैं अपने सुपुत्र वासू के साथ खूब ढेर सारी श्रृंगार की सामग्री लेकर कैंची पहुंचा और श्री गुरु विग्रह में स्थापित श्री गुरु प्रतिमा का विभिन्न प्रकार से श्रृंगार कर विभिन्न मुद्राओं में फ़ोटो क्लिक कर रहा था…….. फ़ोटो क्लिक करते समय अनेकों अद्भुत अनुभूतियां हो रहीं थी जो मुझे साक्षात श्री कृष्ण से जोड़ रही थीं।

आज जब मैं उस फोटोशूट को सोचता हूँ या उस दिन क्लिक किये गए उन फ़ोटो को देखता हूँ तो अहसास होता है कि मैं फ़ोटो नहीं ले रहा था बल्कि परमपूजनीय गुरुदेव अपना फोटोशूट करा रहे थे वो मेरे आसपास ही खड़े मुझे निर्देश दे रहे थे….

मैं न तो डिज़ाइनर हूँ और न ही फोटोग्राफी की कोई खास तमीज़ है पर तब भी परमपूजनीय श्री गुरुदेव की प्रेरणा से जो फोटोग्राफी मैंने की और उन फ़ोटो का इस्तेमाल कर जो डिज़ाइन मैंने तैयार किये वो मेरे जीवन के सर्वश्रेष्ठ डिज़ाइन हैं।

आजकल मैं परमपूजनीय श्री गुरुदेव की चिट्ठियां पढ़ रहा हूँ हर चिट्ठी का में उन्होंने मेरे इष्ट का ज़िक्र किया है अद्भुत रूप से हर चिट्ठी में उन्होंने "श्री कृष्णमवन्दे जगदगुरूम" लिखा है मुझे अनेकों अद्भुत अनुभूतियां हो रही हैं जो मैं आप सब के साथ साझा करता रहूंगा।

इस पोस्ट के साथ अपने सर्वश्रेष्ठ डिज़ाइनों में से एक आपके साथ साझा कर रहा हूँ।

बोलिये स्वामी श्री साई सेवक जी महाराज की जय

🙏🙏🙏🙏🙏

हिमांशु गोयल
आईटी विशेषज्ञ
मेरठ

श्री सुंदरकांड पाठ
30/10/2021

श्री सुंदरकांड पाठ

आप सादर आमंत्रित हैं।
23/10/2021

आप सादर आमंत्रित हैं।

Address

Shri Sai Gayatri Peeth, Sai Kutiya, Kainchi Dham
Bhowali
263132

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Swami Shri Sai Sevak Ji Maharaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share