Sagar Premium Tower

Sagar Premium Tower We are the residents of Sagar Premium Towers
(1)

सागर प्रीमियम टॉवर रहवासी समिति के चुनाव परिणाम 2019।
27/09/2019

सागर प्रीमियम टॉवर रहवासी समिति के चुनाव परिणाम 2019।

06/02/2019

Shameful agrawal construction company..

Shameful agrawal construction company..

Shameful agrawal construction company..

Extreme disgusting act by the Agrawal Construction Company...
God is watching everything, they will have to pay for such unethical practice.
We have supported this cheat company by encouraging the residents to clear dues and they reciprocated in form of shutting down the lift.
Shameful agrawal construction company..
All are requested to register individual complaint to CM helpline at 181.

09/05/2017

सभी सम्मानीय रेहवासी गण सागर प्रीमियम टॉवर मोहल्ला समिति नमस्कार । हमारे द्वारा दिनांक 07/05/17 जिस आमसभा का आयोजन कर चर्चा हुई । बिल्डर के द्वारा जो मूलभूत सुविधाएं देने का आश्वासन दिया गया था ,उन्हें ही 3 वर्षों बाद भी पूर्ण नहीं किया गया है ।बिल्डिंग के निर्माण में भी खामियां हैं। जिसकी वजह से बिल्डिंग में क्रैक जा आ रहे हैं ।इसके अतिरिक्त फायर फाइटिंग ,वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, इन सभी सुविधाओं के देने के लिए क्यों हमें बार-बार बिल्डर के समक्ष गिड़गिड़ाना पड़ रहा है ,समझ में नहीं आता हैं । मित्रों जिस जगह क्लब हाउस एवं स्विमिंग पूल है ,यह भी शासकीय स्थान पर निर्मित है तथा विवाद का कारण रहेगा । जिस प्रकार ए की पार्किंग तथा सी ब्लॉक की पार्किंग समस्या आज भी कायम है तथा f. a .r में शेड बनाकर पार्किंग की व्यवस्था किसी भी प्रकार से उचित नहीं कही जा सकती ,जबकि इसके लिए हमारे रहवासी भाइयो से 90 एवं 60 प्रति शेड के हिसाब से पूर्व में पैसे लिए गए हैं । इस प्रकार पैसे भी देने के बाद ,आम कैंपस के रास्ते में शेड़ बनाकर दिए जाना किसी भी प्रकार से उचित प्रतीत नहीं होता । अन्य कैंपस में बिल्डर द्वारा सभी सुविधाएं दी जा रही हैं ।जब तक उपरोक्त सभी सुविधाएं प्राप्त नहीं होती मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाना तो दूर की बात वर्तमान में दिए जा रहे मेंटेनेंस चार्ज को भी बंद किया जाना उचित प्रतीत होता है ।जब तक हमारे ए व सी ब्लॉक के भाइयों को पार्किंग की व्यवस्था नहीं की जाती अथवा उनके पैसे वापस नहीं किए जाते । इसी प्रकार शासकीय भूमि पर क्लब हाउस का निर्माण और उसके लिए 25000 का शुल्क भी उचित नहीं है ,जिन्हें बिल्डर को नियमानुसार बापस करना चाहिए । मेरा आप सभी से विनम्र निवेदन है ,हमारी समितियां जो कार्य करेंगीं वह अपने स्थान पर है, उस फीडबैक के आधार पर हमें आगामी चर्चा करना है ।लेकिन साथ ही जो ऊपर समस्याएं हैं , उनके विषय में भी संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए तथा ₹1000 का मेंटेनेंस भी तभी दिया जाना चाहिए जब हमारी उपरोक्त समस्याओं का निराकरण बिल्डर द्वारा कर दिया जाए । इसी प्रकार स्टार सोसायटी द्वारा डी एवं ई ब्लाँक से मैंन्टिनेंस चार्ज लेने का भी कोई औचित्य नहीं है , क्योंकि दोनों ब्लॉक एनजीटी द्वारा अवैध घोषित किए गए हैं । उनका चार्ज कोई भी सोसाइटी नहीं ले सकती है । यह भी एक प्रश्न है ? मेरा आपसे निवेदन है , इसके लिए बिल्डर के द्वारा जो मूलभूत सुविधाएं देने का आश्वासन दिया गया था ,उन्हे 3 वर्षों बाद भी पूर्ण नहीं किया गया है । बिल्डिंग के निर्माण में भी खामियां है ।जिसकी वैसे बिल्डिंग में टेरेसा रहे हैं इसके अतिरिक्तइन सभी सुविधाओं के देने के लिए जो हमें बार-बार बिल्डर के समक्ष गिडगिड़ाना पड़ रहा है समझ में नहीं आता ।मित्रों जिस जगह स्वीमिंगपूल तथा क्लब हाऊस का निर्मित है वह शासकीय स्थान पर निर्मित थे तथा विवाद का कारण भी रहेगा जिस प्रकार पार्टी के तथा सी ब्लॉक की समस्या जभी कायम है तथा ऐसे यार में शेड बनाकर पार्किंग की व्यवस्था किसी भी प्रकार से उचित नहीं कही जा सकती जब किसके लिए हमारे रहवासी भाइयों से नब्बे एवं साठ हजार प्रति पार्किंग के सबसे पूर्व में पैसे लिए गए हैं इस प्रकार पैसे भी देने के बाद हम केंपस के रास्ते में शेड बना कर दिए जाना किसी प्रकार सोच प्रतीत नहीं होता अन्य कैंपस में बिल्डर द्वारा सभी सुविधाएं दी जा रही हैं और जब तक उस वक्त सभी सुविधाएं प्राप्त नहीं होती मेंटेनेंस बढ़ाना आना तो दूर की बात वर्तमान में दिए जा रहे मेंटेनेंस को ही बंद किया जाना उचित प्रतीत होता है जब तक हमारे ए तथा सी ब्लॉक के भाइयों को पार्किंग की व्यवस्था नहीं की जाती अथवा उनके
पैसे वापस नहीं किए जाते इसी प्रकार शासकीय भूमि पर क्लब हाउस निर्माण उसके लिए 25,000 का शुल्क उचित नहीं है जिन्हें बिल्डर को नियमानुसार वापस करना चाहिए मेरा सभी से विनम्र निवेदन है हमारी समिति आज कार्य करेंगे । साध्वी जो ऊपर समस्याएं हैं उनके विषय में भी संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए तथा ₹1000 का मेंटेनेंस भी ,तभी दिया जाना चाहिए जब हमारी उपरोक्त समस्याओं का निराकरण बिल्डर द्वारा किया जाए । आप सभी कहे तो"" याचना नहीं अब रण होगा रण भी यह भीषण होगा "
--अध्यक्ष मोहल्ला समिति. सागर प्रिमियम टाँवर

New Year Musical evening ARAMBH-2016 will be held on 10 January 2016 at Sagar Premium Tower Campus..For Passes Please Co...
06/01/2016

New Year Musical evening ARAMBH-2016 will be held on 10 January 2016 at Sagar Premium Tower Campus..
For Passes Please Contact the Society.

02/07/2015

प्रति,

अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक
अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी
250, सागर प्लाजा, जोन-2 एम. पी. नगर भोपाल
भोपाल म. प्र.

विषय: समिति द्वारा भेजे गए पत्रों पर कार्यवाही न करना तथा पत्र लेने से इंकार करना
सन्दर्भ: 1. पत्र क्रमांक SPT/MS/02 दिनांक 20/5/2015
2. पत्र क्रमांक SPT/MS/04 दिनांक 28/5/2015 (लेने से इंकार)
3. पत्र क्रमांक SPT/MS/05 दिनांक 28/5/2015

महोदय,
खेद के साथ सूचित करना पड रहा है की आपको संदर्भित पत्र क्रमांक 1 द्वारा कैंपस में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया था एवं शीघ्र समाधान की अपेक्षा की गयी थी परन्तु आज दिनांक तक आपके द्वारा किसी भी प्रकार की लिखित सूचना इस समिति को नहीं दी गयी कि समस्याओं का समाधान आपके द्वारा किस प्रकार किया जाएगा। आपका यह रवैया समस्याओं के प्रति आपकी उदासीनता को प्रदर्शित करता है।
आपको संदर्भित पत्र क्रमांक 2 जो स्पीड पोस्ट से भेजा गया था उसे लेने से इंकार करना हमारी नगर निगम द्वारा रजिस्टर्ड मोहल्ला समिति के अस्तित्व को नकारना प्रतीत होता है जो समिति के लिए गंभीर विषय है जिसके सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों को सूचित किया जायेगा (अस्वीकृत लिफ़ाफ़े की छाया प्रति संलग्न है)।
आपको संदर्भित पत्र क्रमांक 3 में क्या कार्यवाही की गयी या नहीं की गयी इसका भी पता समिति को नहीं है क्योकि आपके द्वारा कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गयी है।
समिति को उपरोक्त समस्त कारणों को देखते हुए अब ऐसा प्रतीत होता है कि व्याप्त समस्याओं के समाधान हेतु उच्च स्तर पर न्याय संगत प्रयास करना होगा जिसके परिणाम की जवाबदारी आपकी होगी।
धन्यबाद

अध्यक्ष
संलग्न: उपरोक्तानुसार
प्रतिलिपि:-
1. माननीय महापौर महोदय, नगर निगम भोपाल
- विशेष अनुरोध के साथ प्रकरण में उचित कार्यवाही हेतु
2. माननीय विधायक, हुजूर विधानसभा, भोपाल
3. माननीय पार्षद वार्ड क्र. 82 , नगर निगम भोपाल

02/07/2015

प्रति,

अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक
अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी
250, सागर प्लाजा, जोन-2 एम. पी. नगर भोपाल
भोपाल म. प्र.

विषय: सागर प्रीमियम टावर में मैन्टीनेन्स की बदहाल स्थिति एवं समस्याओं का समाधान

महोदय,

निर्माणाधीन सागर प्रीमियम टावर में आपके द्वारा अप्रैल 2015 से रहवासियों से 1000 रूपये मैन्टीनेन्स राशि ली जा रही है जबकि अभी निर्माण कार्य ही पूर्ण नहीं हुआ है, उदहारण के लिए उचित क्षमता के ट्रांसफार्मर्स नहीं लगाये गए हैं, C ब्लॉक में लिफ्ट नहीं लगायी गयी है, A ब्लॉक में पार्किंग बनाने के आश्वाशन देने के बावजूद कार्य शुरू नहीं किया गया, D ब्लॉक में कई बार बोलने के बाद भी पैराफिट वाल नहीं बनायी गयी, F ब्लॉक में पार्किंग नहीं बनायीं गयी, वहाँ ब्लॉक लगाने का काम भी रुका हुआ है, गलियारों में पानी आता है जो सीढ़ियों के नीचे बहता है जिससे कभी भी फिसलने से दुर्घटना हो सकती है. कैंपस में साफ़ सफाई भी ठीक से नहीं हो रही है, सफाई कर्मचारियों को झाड़ू पोंछा जैसी छोटी चीजें भी नहीं उपलब्ध हो पा रही हैं. फायर फाइटिंग की उचित व्यवस्था अब तक आपके द्वारा नहीं की गयी है. आपके द्वारा प्रत्येक रहवासी से 45,000 रूपये शुरू में ही जमा करवाये गए थे जिसका ब्याज सहित हिसाब आपके द्वारा दिए बिना ही रूपये 1000 प्रतिमाह वसूल किये जाने लगे हैं.
आपके द्वारा कहा गया था की अप्रैल, मई और जून तीन माह की राशि आप को दी जावे इतने समय में आप पूर्व लंबित सभी कार्य पूर्ण कर देंगे परन्तु आपके द्वारा कार्य पूर्ण नहीं किये गए हैं. स्विमिंग पूल में आज दिनांक तक पानी भी नहीं भरा गया, क्लब हाउस जो दिन भर खुलना चाहिए वह भी नहीं खुलता है जबकि इसके लिए भी आपने 25,000 रूपये सदस्यता राशि ली हुई है.
अतएव समिति ने निर्णय लिया है की १५ दिवस के भीतर सभी कार्य पूर्ण करें एवं यदि फिर भी किसी अपरिहार्य कारणों से कोई कार्य रुकता है तो उसको पूर्ण करने की समयावधि के बारे में समिति से चर्चा करें उसके बाद ही मैन्टीनेन्स राशि आगे जारी रखने का निर्णय समिति द्वारा लिया जाएगा.
धन्यबाद

अध्यक्ष

06/06/2015

Date: 18/05/2015
प्रथम सामान्य सभा बैठक के कार्यवृत्य (Minuets of meeting)

आज दिनांक 17 मई 2015 को सुबह 10.00 बजे E ब्लॉक के पार्किंग एरिया में डॉ. अरुण कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सागर प्रीमियम टावर मोहल्ला समिति के गठन के पश्चात प्रथम सामान्य सभा बैठक आयोजित की गयी जिसके कार्यवृत्त निम्नानुसार हैं
1. सर्वप्रथम नव गठित कार्यकारणी सदस्यों का परिचय किया गया.
2. तदोपरांत बिल्डर द्वारा 1000 रूपये प्रतिमाह रखरखाव राशि (जिसमे पानी का मासिक शुल्क शामिल है) मांगे जाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गयी जिसमे सर्वसमति से निर्णय किया गया की एक माह की राशि जमा कर दी जाये तथा रखरखाव से सम्बंधित जो आवश्यकताएं हैं उनके बारे में बिल्डर को सूचित किया जाए। रखरखाव का कार्य सन्तुस्टिजनक होने पर ही अगले माह की रखरखाव राशि जमा की जाएगी. रखरखाव से आशय होगा समुचित कैंपस की साफ़ सफाई, सुरक्षा व्यस्था, निर्बाध रूप से विद्युत एवं जलापूर्ति , लिफ्टों का रखरखाव, पावर बैकअप, CCTV कैमरों का 24 घंटे चालू होना, पार्क में फव्वारों का चालू होना, कैंपस में सही प्रकाश व्यस्था, तथा तरणताल एवं क्लब हाउस चालू रहना।
3. समिति कार्यालय हेतु सर्वसमति से मार्केटिंग ऑफिस का चयन किया गया है जिसका possession अतिशीघ्र लेने हेतु कार्यवाही प्रारम्भ होना तय किया गया.
4. बिजली आपूर्ति निर्बाधित रूप से प्राप्त करने हेतु अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाने हेतु कार्यवाही की जाना तय किया गया.
5. वर्षा जल संचयन (Rain water harvesting) तथा अग्निशमन व्यवस्था (fire fighting system) हेतु उच्च गुणवत्ता का प्रावधान बिल्डर से शीघ्र अतिशीघ्र करवाये जाने का निर्णय लिया गया.
6. बिल्डर द्वारा अधूरे छोड़े गए कार्यों की सूची 20 तारीख तक ब्लॉक उपाध्यक्षों द्वारा सचिव तक पहुचाई जायगी जिसे समिति बिल्डर को प्रेषित करेगी
7. सभी ब्लॉकों में जो KONE की लिफ्ट लगी हुई है उसपर कुछ शरारती तत्व अनर्गल बातें लिख जाते हैं जिनको पकड़ने में सिक्योरिटी व्यस्था बुरी तरह असफल रही है अतः लिफ्टों का इंटीरियर स्टील का करवाये जाने के बारे में भी सभी सदस्यगण एकमत थे
8. सिक्योरिटी ऑफिस में लैंडलाइन फ़ोन रखे जाने की आवश्यकता है जिससे सभी रहवासी आपात स्थिति में सुरक्षा गार्डों को सूचना दे सकें। गार्डों को मोबाइल दिए जाने के बारे में चर्चा हुई पर मोबाइल में बैटरी, नेटवर्क एवं स्विच ऑफ होने जैसी समस्याओं के कारण लैंडलाइन फ़ोन लगवाने का निर्णय लिया गया.
9. शिव मंदिर निर्माण हेतु श्री राजीव चतुर्वेदी को मंदिर निर्माण समिति की बागडोर दी गयी.
10. अंत में एक अतिआवश्यक विषय पर अध्यक्ष की अनुमति से चर्चा की गयी जिसपर सभी सदस्यों ने एकमत से कैंपस में जल भण्डारण की समुचित व्यवस्था की कमी बताते हुए भण्डारण क्षमता को बढाने हेतु हर ब्लॉक में अलग अलग स्टोरेज टैंक की आवश्यकता दिया। अध्यक्ष महोदय ने इस विषय पर गंभीर संज्ञान लेते हुए बिल्डर से इस बारे में विस्तृत चर्चा करने का वादा किया.

सुभाष दवे
(सचिव)

06/01/2014

Dear all Residents,
Sagar Premium Society wishes u all a very happy new year... May all your wishes be fulfilled in 2014.

Address

Shirdi Puram, Near J K Hospital, Kolar Road
Bhopal
462042

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sagar Premium Tower posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category