13/02/2022
_*सम्मानीय जैन समाज भोपाल के सामने एक उपयोगी और सकारात्मक सुझाव....*_
🙏🙏
_*अंततः असमंजस की स्थिति समाप्त हुई और श्री दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट भोपाल के ऊर्जावान वर्तमान अध्यक्ष श्री प्रमोद जी हिमांशु ने ट्रस्ट के संविधान, गरिमा और अपनी व्यक्तिगत योग्यता के अनुसार ट्रस्ट के आगे आने वाले चुनाव के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी।*_
🛕🛕
_*आप सभी श्रेष्ठीगण जानते हैं कि जब हम दृढ़संकल्पित, कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित होकर जब किसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए जुट जाते हैं तो लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कुछ भी असंभव नहीं रह जाता है।*_
_*इस वर्तमान कार्यकाल में पिछले दो साल तो कोरोना महामारी से बचते और बचाते निकल गये हैं और इन बिषम परिस्थितियों में भी आप सभी के देव-शास्त्र-गुरु के प्रति श्रद्धा, सहयोग और समर्पण में कोई कमी नहीं आयी, और यही सब श्री प्रमोद जी हिमांशु के कुशल मार्गदर्शन और निर्देशन की बहुआयामी सफलता है।*_
🛕🛕🛕🛕🛕🛕
_*आज हमारे सभी धर्मायतन आप सभी के सहयोग से अपनी अपनी श्रेष्ठता को प्राप्त कर रहे हैं।*_
🚩🚩🚩🚩🚩🚩
_*प्रगतिशील धर्मायतनों के चहुंमुखी विकास की गति को अवरुद्ध या बाधित करना उचित नहीं होता, यदि आपको लगता है कि समाज और धर्मायतनों का विकास नहीं हो रहा है तो एक बार अवश्य ही अपनी नजर समसगढृ, कुराना, झिरनों, चौक, महाराणा प्रताप नगर, जवाहर चौक मंदिर आदि पर अवश्य डालें।इन सभी क्षेत्रों की चहुंमुखी प्रगति शायद यह विचार करने पर विवश कर दे कि वर्तमान समय में समाज को चुनाव की जटिल प्रक्रिया से ना गुजार कर आदरणीय श्री प्रमोद जी हिमांशु के कार्यकाल को निर्विरोध आगे बढाया जाये।*_
🙏🙏🙏🙏🙏🙏
_*इसके अतिरिक्त इस कठिन समय में भी जगत् पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से सर्वसमाज के लगभग 1000 निःशक्तजनों के लिए 23 मार्च 2020 से आज तक अनवरत रूप से स्वयं (हिमांशु जी) की ओर से दो समय के भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है जो कि भविष्य में भी इसी तरह से जारी रहेगी।कृपया समाज के मुखिया के चुनाव करने से पूर्व अपना और अध्यक्ष का पूरा मूल्यांकन कर लें। आपका बुद्धिमत्ता पूर्वक दिया गया एक मूल्यवान वोट समाज की दिशा और दशा के बदलाव में पुनः मील का पत्थर साबित हो सकता है।*_
🙏