02/11/2025
श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का नवाह्न पारायण दिनाँक 4 नवंबर 2025 से 12 नवंबर 2025 तक भगवान श्री परशुराम मंदिर, शिवाजी नगर, भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन भगवती जगदंबा की दिव्य दया और कृपा को प्राप्त करने का एक शुभ अवसर है। इस नवाह्न पारायण में, आप भगवती जगदंबा की लीलाओं को श्रवण कर पुण्य लाभ ले सकते हैं और शक्ति के महत्व को समझ सकते हैं। शक्ति की आराधना क्यों आवश्यक है, यह भी इन नौ दिनों में आपको पता जानने मिलेगा । समय शाम 4:30 बजे से संध्या आरती पर्यंत तक रहेगा, तो आप सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालु जनों से अनुरोध है कि आप इस अवसर का लाभ उठाएं और देवी महिमा का गुणगान सुनें। जगदंबा के गुणगान श्रवण द्वारा अपने जीवन को दिव्य बनाएं और शक्ति की आराधना का महत्व समझें।इस आयोजन में शामिल होने के लिए आप सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालु जनों का स्वागत है। ससमस्त धर्मप्रेमीजनों के द्वारा उक्त आयोजन किया जा रहा है, और यह एक अद्वितीय अवसर है भगवती जगदंबा की कृपा और भगवान परशुराम जी की दिव्य प्रेरणा को प्राप्त करने का।
The Nine Days, Paarayan of Shrimad Devi Bhagwat Mahapuran is being organized from November 4, 2025, to November 12, 2025, at Shri Parshuram Temple, Shivaji Nagar, Bhopal. This event is a great opportunity to receive the divine blessings and mercy of Bhagwati Jagdamba. In this 9 days Paarayan, you can listen to the stories of Supreme Universal Divine Cosmic Mother Shri Mata Bhagwati Jagdamba and gain spiritual benefits and understand the importance of Shakti (power/Energy). You will also learn why the worship of Shakti is necessary in these nine days. The timing will be from 4:30 pm to evening Aarti, so all devotees are requested to take advantage of this opportunity and listen to the glory of Devi Maa. By listening to the glory of Jagdamba, make your life divine and understand the importance of Shakti worship. All devotees are welcome to participate in this event. This event is being organized by all devi devotees, and it is a unique opportunity to receive the blessings of Bhagwati Jagdamba and the divine inspiration of Lord Parshuram.