11/02/2026
स्वरोजगार हेतु वेबीनार
🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸
दि. 15/02/2026 को 2:0
से 5:0 बजे तक दिन रविवार आनलाइन(वेबीनार) निशुल्क
मार्गदर्शन शिविर मुम्बई से
- :आमंत्रण:-
🔸🔸🔸🔸
आदरणीय प्रिय बंधुओ, माताओं, बहनों एवं युवाओ
आप सभी को सादर नमस्कार
बंधुओ, हम सभी महसूस कर रहे हैं कि, हमारे शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों को उच्च शिक्षित होने के बाद भी नौकरियां नहीं मिल रही हैं। कहीं काम मिल भी गया है उन्हें तो उनके स्तर के हिसाब से नहीं है बहुत कम पेमेंट मिल रहा है। ऐसी परिस्थितियों में हमारे युवा,, युवतियां, महिलाएं एवं छोटे रूप में चला रहे छोटे उद्यमी, शासन की स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेकर अपना उद्योग व्यवसाय स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। और स्वतंत्रता से, अपनी मेहनत का पूरा लाभ लेकर, अपने माता-पिता के साथ खुशहाल जीवन यापन कर सकते हैं। इसके साथ ही मालिक बनकर अन्य लोगों को रोजगार दे सकते हैं।
यह वेबीनार मार्गदर्शन शिविर प्रेरणा भारती सामाजिक कल्याण संस्था, भोपाल के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मध्य प्रदेश शासन श्री एस एल मेहरा द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
इस वेबीनार में विभिन्न संसाधनों जैसे कृषि खनिज, वन, टेक्सटाइल, रसायन, इंजीनियरिंग, पशुधन, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मांग आधारित आदि पर आधारित संभावित उद्योगों की एवं व्यवसायों की जानकारी दी जाएगी। महिलाओं के लिए संभावित विशेष उद्योगों, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, उद्यम स्थापित करने हेतु प्रशिक्षण, नवीन उद्योग संबंधी सर्वे, प्रोडक्ट की मार्केटिंग , शासकीय अनुदान वाली ऋण योजनाओं, बैंक लोन एवं उद्योग एवं व्यवसाय स्थापित करने में आने वाली समस्याओं आदि की महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।ताकि उद्यम आसानी से स्थापित किए जा सकें। इस शिविर के माध्यम से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, विहार, राजस्थान राज्यों की ऋण योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी ।
कृपया शिविर मैं आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
अतएव मैं आप सभी प्रिय जनों, कार्यरत एवं सेवानिवृत शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों, माता बहनों एवं शिक्षित बेरोजगार युवक यूवतियो