24/05/2026
🚰 ग्राम पंचायत ब्राह्मणों की सरेरी में नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग
भीषण गर्मी में भी गांव के अनेक घरों में 10-10 दिन तक नलों से पेयजल नहीं पहुंच रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हम ग्रामवासियों की ओर से प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग करते हैं कि —
✅ गांव में नियमित एवं समयबद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
✅ किसी तकनीकी समस्या या लाइन बाधा की स्थिति में उसकी सूचना समय पर आमजन तक पहुंचाई जाए।
✅ समस्या के समाधान की निर्धारित समय सीमा सार्वजनिक की जाए।
✅ “पेयजल शिकायत समाधान केंद्र” की स्थापना की जाए, जहां हर गली-मोहल्ले की शिकायत दर्ज होकर उसका व्यवस्थित समाधान हो सके।
✅ शिकायतों के निस्तारण हेतु जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी निर्धारित किए जाएं ताकि जनता को समय पर राहत मिल सके।
💧 स्वच्छ जल हर नागरिक का अधिकार है।
आइए मिलकर अपने गांव की मूलभूत सुविधाओं के लिए आवाज उठाएं।
ी_जीवन_है