Hudco Maharashtra Sanskrutik Mandal, Bhilai.

Hudco Maharashtra Sanskrutik Mandal, Bhilai. HMSM WAS FOUNDED ON 16/4/1997. (Reg. 6162)
NAME PROPOSED BY: Shri Anil Kulkarni
1st celebration of Ganeshotsav year 2000

बहुआयामी सामाजिक इस संस्था द्वारा आयोजित श्री गणेशोत्सव में एक ही पंडाल में एक साथ 108 गणेश जी की 3 फीट की ईको फ्रेंडली मूर्तियां स्थापित करके गोल्डन बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया है. भिलाई, छत्तीसगढ़ और भारत के लिए बहुत गर्व का क्षण !!!!

बहुआयामी सामाजिक संस्था हुडको महाराष्ट्र संस्कृतिक मंडल, भिलाई द्वारा निर्मित श्री गणेश मंदिर, भिलाई में शिव महापुराण कथ...
25/04/2026

बहुआयामी सामाजिक संस्था हुडको महाराष्ट्र संस्कृतिक मंडल, भिलाई द्वारा निर्मित श्री गणेश मंदिर, भिलाई में शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन में कथा के व्यासपीठ से सिलयारी धाम, कौशल प्रदेश के सुप्रसिद्ध पंडित श्री नरेंद्र नयन शास्त्री जी महाराज अपने मुखारविंद से भगवान भोलेनाथ की महिमा का इस सभागार में कर रहे है. शास्त्री जी विद्वान, त्रिकालदर्शी ज्योतिषाचार्य हैं और श्रद्धालु इन्हें प्रेम व श्रद्धा से "चाय वाले, चावल वाले बाबा" के नाम से भी संबोधित करते हैं.
आज शिव पार्वती विवाह के प्रसंग में हुडको महाराष्ट्र संस्कृतिक मंडल के पदाधिकारीयों ने महाराज जी के द्वारा धार्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के उपलक्ष्य में शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और उर्पण दे कर सम्मानित किया.

गोल्डन बुक्स ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी सामाजिक संस्था हुडको महाराष्ट्र सांस्कृतिक मंडल, भिलाई के द्वारा "साइबर क्राइम से बच...
08/04/2026

गोल्डन बुक्स ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी सामाजिक संस्था हुडको महाराष्ट्र सांस्कृतिक मंडल, भिलाई के द्वारा "साइबर क्राइम से बचाव हेतु जागरूकता पर एक प्रभावशाली कार्यशाला" का आयोजन, साइबर क्राइम विभाग के सहयोग से संस्था के माधव सभागार में किया गया. इस कार्यक्रम का शुभारम्भ संकष्टी चतुर्थी के शुभवसर पर संस्था के श्री गणेश मंदिर, हुडको में सामूहिक अथर्वशीर्ष का पाठ करते हुए महाआरती करके शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
मा.श्री विजय अग्रवाल (SP, दुर्ग) और विशिष्ट अतिथि मा.श्री सुखनंदन राठौड़ (ए.एस.पी. सिटी) तथा साइबर क्राइम के एक्सपर्ट डॉ.संकल्प राय (सीनियर सब इंस्पेक्टर, क्राइम ब्रांच) और डॉ. सुरेश शर्मा के गरिमामय उपस्थित में हुआ. सभी अतिथियों का सम्मान श्रीफल और उर्पण से किया गया. अपने प्रेरक उद्बोधन में मुख्य अतिथि मा.श्री विजय अग्रवाल जी ने वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए अत्यंत सरल एवं सहज भाषा में उपस्थित नागरिकों- विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों-को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, OTP धोखाधड़ी एवं ऑनलाइन निवेश ठगी जैसे अपराधों से सतर्क रहने का संदेश दिया. साथ-साथ उन्होंने चीन में भारत की तुलना में जनसंख्या अधिक होने के बावजूद साइबर फ्रॉड के लगभग नहीं होने का कारण उनकी जागृति एवं सतर्कता को बताया. कार्यशाला में उपस्थित एडिशनल एसपी मा. श्री सुखनंदन राठौर जी ने बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए डिजिटल अरेस्ट ,फर्जी कॉल, ओटीपी की धोखा घड़ी और ऑनलाइन ठगी जैसे अपराधों से सतर्क रहने का हेतु मार्गदर्शन किया. उन्होंने स्वयं के साथ धोखा घड़ी होने पर बिना भय एवं देरी के पुलिस के नंबर 1930 पर सूचना देने की बात भी कहीं. साथ ही श्री सुखनंदन राठौर ने कुछ बातें सदैव रोचक पद्धति से स्मरण रखने की विधि भी बताई ,जैसे POLICE शब्द में P-अर्थात पासवर्ड किसी के साथ शेयर ना करना, O-अर्थात ओटीपी नहीं बताना, L-मतलब अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए, I-यानी अपनी आइडेंटिटी हाइड करके रखना और C-यानी अनजान लोगों से चैटिंग नहीं करना और अंत में E-यानी इमरजेंसी नंबर 1930 को सदैव याद रखना. उन्होंने उपस्थित लोगों को यह विश्वास दिलाया की पुलिस सदैव नागरिकों की सुरक्षा और उन्हें साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए प्रयत्नशील रहती है. एक संवेदनशील पुलिस अधिकारी के रूप में उन्होंने देश की सांस्कृतिक चेतना के बदलते स्वरूप पर चिंता व्यक्त की. अनेक रोचक प्रसंग एवं अनुभव को शेयर करते हुए उन्होंने स्वयं को सक्षम बनाने पर भी जोर दिया. डॉ. संकल्प राय जी ने साइबर अपराधी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से दिए जाने वाले लालच से बचने तथा सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग पर विस्तार से जानकारी देते हुए ई-मेल, इंटरनेट बैंकिंग एवं ATM से जुड़े पासवर्ड को समय-समय पर बदलने तथा मजबूत एवं गोपनीय पासवर्ड रखने के महत्व पर विशेष जोर दिया. संस्था के अध्यक्ष श्री नितिन फुले ने अपने भाषण में संस्था के द्वारा किये गये सामाजिक क्षेत्र में एक और पहल करते हुए, इस कार्यशाला द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी को उपस्थित सभी जनों को एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने परिवार रिश्तेदारों, मित्रों को अवगत करने का आवाहन करते हुए इस कार्यक्रम में अपनी बहुमूल्य समय निकालकर पधारने के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की और पुलिस विभाग को आने वाले समय में हर तरह की जागरूकता अभियान में सहयोग करने का आश्वासन दिया.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी व वरिष्ठ, संस्था के महिला शाखा की मातृशक्ति, युवाओं एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने इस कार्यशाला का लाभ प्राप्त किया. इस कार्यशाला में वार्ड के पार्षद सीजू एंथोनी, धीरेंद्र जोगेवार, राजेश धारकर, चंद्रशेखर वकील, प्रकाश डाहाके, अनिल पाटिल, राजेंद्र डाहाके, संजय खर्चे, दिलीप देऊलवार, अजय कठाले, मुकुंद अवधूत, राजेश पाटिल, संजय तनखीवाले, किशोर बहाड़े, अशोक धांडे, सतीश कोपरकर,कविश गोखले, योगेंद्र डाहाके, अजय नागले, मिलिंद भिड़े, दिलीप बड़गुजर, आनंद बड़गुजर, कृष्णा देवकते, सारांश बहाड़े, श्रीकांत झोलदेव व अन्य सदस्यगण उपस्थित थे. कार्यक्रम का गरिमामय एवं प्रभावी संचालन डॉ. श्रीमती ज्योति धारकर और धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती संगीता पाटिल ने किया.

🙏🙏जय जय श्रीराम 🌹🌹जय जय श्री हनुमान 🌹🌹
31/03/2026

🙏🙏जय जय श्रीराम 🌹🌹जय जय श्री हनुमान 🌹🌹

सामाजिक संस्था हुडको महाराष्ट्र सांस्कृतिक मंडल, भिलाई के और दिशा ग्रुप के सक्रिय सदस्यों ने रविवार को भिलाई यातायात पुल...
30/03/2026

सामाजिक संस्था हुडको महाराष्ट्र सांस्कृतिक मंडल, भिलाई के और दिशा ग्रुप के सक्रिय सदस्यों ने रविवार को भिलाई यातायात पुलिस के सहयोग से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान सेंट्रल एवेन्यू रोड पर स्थित सेक्टर 5 एवं सेक्टर-4 के बीच ( भिलाई विद्यालय के पास चौक पर ) आयोजित किया गया, जहां राहगीरों और वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया।
इस अभियान के दौरान संस्था के सदस्यों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा ट्रैफिक संकेतों का पालन करने की अपील की। ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए गुजरने वाले वाहन चालकों का अभिनंदन करते हुए उन्हें गुलाब का फूल एवं चॉकलेट भेंट कर सम्मानित करते हुए उनको भी परिचित लोगों को भी इसी तरीके से यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश देने का अनुरोध किया. जिससे लोगों को सकारात्मक रूप से नियमों के पालन के लिए प्रेरणा मिल सके। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने पम्पलेट वितरण, प्ले कार्ड्स और बैनर के माध्यम से सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाया तथा नागरिकों से जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने का आग्रह किया।
इस तरह कि पहल का लोगों ने स्वागत करते हुए ओर भी चौक पर इस तरह का पहला करने का अनुरोध किया.
इस अभियान में संस्था के अध्यक्ष नितिन फुले, दोनों पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश धारकर और अनिल पाटिल, राजेंद्र डाहाके, दिलीप देऊलवार, अशोक धाडे, किशोर बहाड़े, राजेश पाटील और मिलिंद इंदुरकर ने और प्रमुख रूप से कर दिशा ग्रुप के रामानुजन राजू, सुजीत चक्रवर्ती, शांतनु दासगुप्ता, जवाहर, मोहन गिरी, भास्कर देवनाथ, प्रदीप दास एवं मोहन गिरी शामिल रहे। अंत में संस्था के अध्यक्ष श्री नितिन फुले और दिशा ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य श्री शांतनु दासगुप्ता ने अभियान को सफल बनाने में विशेष सहयोग के लिए यातायात पुलिस बल के मदानलाल साहू,ए.एस.आई. एवं आरक्षक गण कमल कांत तिवारी, तुकाराम निर्मलकर, चंद्रशेखर साहू, ए चंद्राकर जी का आभार व्यक्त किया। संस्था के सदस्यों ने कहा कि प्रशासन और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से ही सड़क सुरक्षा के प्रति व्यापक जनजागरूकता संभव है।

!! गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी समाजसेवी संस्था हुडको महाराष्ट्र सांस्कृतिक मंडल, भिलाई के द्वारा आज 32 बंगला विद्...
17/01/2026

!! गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी समाजसेवी संस्था हुडको महाराष्ट्र सांस्कृतिक मंडल, भिलाई के द्वारा आज 32 बंगला विद्दुत कार्यालय के पास मुख्यमार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण आये दिन दुर्घटना की स्थिति निर्मित होने के फलस्वरूप संस्था के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगणों द्वारा उक्त क्षतिग्रस्त मार्ग का संधारण का कार्य जनहित में दो चरणों में किया गया. इस पुनीत व जनहित के कार्य में विशेष रूप से सिविल कांट्रेक्टर श्री जयशंकर साहू जी की सहयोग रहा.
जनहित से जुड़े इस कार्य में प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष श्री नितिन फुले, पूर्व अध्यक्ष सर्वश्री राजेश धारकर, अनिल पाटिल, संजय दानी, सचिव संजय खर्चे, मनोज भोरकर, राजेंद्र डाहाके, अशोक धांडे, सतीश कोपरकर, संजय तनखीवाले, दिलीप देऊलवार, मिलिंद गुजर, किशोर बहाड़े, सुनील बुटे, विकास पांडे, राजेश पाटिल ने उपस्थित होकर अपना योगदान दिया!!

राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत बहुआयामी सामाजिक संस्था हुडको महाराष्ट्र संस्कृतिक मंडल, हुडको, भिलाई सन 1995 से हुडको के श्र...
21/12/2025

राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत बहुआयामी सामाजिक संस्था हुडको महाराष्ट्र संस्कृतिक मंडल, हुडको, भिलाई सन 1995 से हुडको के श्रीराम चौक में प्लस पीलिओ ड्राप का कैंप लगाकर इस क्षेत्र के बच्चों को पल्स पोलियो का ड्रॉप पिलाने का कार्य लगातार करते आ रही है. इस बार के कैंप में 187 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई. इस राष्ट्रीय सामाजिक कार्यक्रम में संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र डाहाके, सचिव श्री संजय खर्चे, उपाध्यक्ष श्री दिलीप देऊलवार, किशोर बहाड़े, संजय तनखीवाले, अशोक धांडे, विवेक खटी, प्रदीप बोबड़े, दिलीप पाठक, भालचंद्र शेगेकर, अजय कठाले, प्रकाश डाहाके व संस्था के सदस्यों ने भागीदारी दी.

हुडको महाराष्ट्र संस्कृतिक मंडल द्वारा निर्मित श्री गणेश मंदिर, हुडको के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर मंदिर में स्थापित क...
17/12/2025

हुडको महाराष्ट्र संस्कृतिक मंडल द्वारा निर्मित श्री गणेश मंदिर, हुडको के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर मंदिर में स्थापित की गईं श्री गणपति, श्री दत्तात्रेय भगवान, श्री हनुमान जी और नवग्रह की सभी मूर्तियों का अभिषेक और पूजा अर्चना करने के बाद आरती करके प्रसाद का वितरण किया गया. शाम को सामूहिक आरती और प्रसाद का वितरण किया गया.
संस्था के सिल्वर जुबली के समापन के शुभअवसर पर माधव सभागृह में उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह में उपकरण और श्रीफल देकर सम्मान किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. योगेश नेने और श्री विजय वाघमारे जी का स्वागत और सम्मान संस्था के अध्यक्ष श्री नितिन फुले, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र डाहाके, सचिव श्री संजय खर्चे, उपाध्यक्ष श्री दिलीप देऊलवार, कोषाध्यक्ष श्री अजय कठाले ने श्रीफल और शाल के द्वारा किया गया.
संस्था के अध्यक्ष नितिन फुले ने स्वागत भाषण देते हुए विगत वर्षों में किए गए सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक और राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत में जानकारी देते हुए आने वाले समय में हर महीने में काम से कम एक, संस्था के सदस्यों के द्वारा ही सांस्कृतिक या धार्मिक कार्यक्रम करने आश्वासन दिया. पूर्व के सभी पदाधिकारीयों द्वारा किए गए कार्य और वरिष्ठ सदस्यों का धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया. मुख्य अतिथियों और संस्था के पदाधिकारी के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का और उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों का उर्पण और श्रीफल देकर के सम्मान किया गया. कार्यक्रम का संचालन महिला शाखा के अध्यक्षा श्रीमती शुभा मुले ने और धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती संगीता पाटिल ने दिया.

गोल्डन बुक्स ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी सामाजिक संस्था हुडको महाराष्ट्र संस्कृतिक मंडल के सदस्यों द्वारा "वार्षिक मिलन समारो...
16/12/2025

गोल्डन बुक्स ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी सामाजिक संस्था हुडको महाराष्ट्र संस्कृतिक मंडल के सदस्यों द्वारा "वार्षिक मिलन समारोह" बालोद के पास स्थित झलमला में गंगा मैय्या के दर्शन करके, तांदुला बांध में बोटिंग और मनोरंजक खेल के साथ मनाया गया.

गोल्डन बुक्स ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी सामाजिक संस्था हुडको महाराष्ट्र सांस्कृतिक मंडल में गुरुवार को संध्या 7 बजे तुलसी वि...
20/11/2024

गोल्डन बुक्स ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी सामाजिक संस्था हुडको महाराष्ट्र सांस्कृतिक मंडल में गुरुवार को संध्या 7 बजे तुलसी विवाह और नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ-ग्रहण समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। यह आयोजन मंडल के सांस्कृतिक और सामाजिक समर्पण का प्रतीक बना।
कार्यक्रम का शुभारंभ तुलसी विवाह के साथ हुआ, जिसमें सौ. विद्या व श्री योगेन्द्र डाहाके एवं सौ.संगीता व श्री अनिल पाटिल ने विधि-विधानपूर्वक वर-वधू पक्ष का प्रतिनिधित्व करते हुए तुलसी विवाह संपन्न कराया। इस पवित्र आयोजन से उपस्थित जनसमूह में धार्मिक उत्साह का संचार हुआ।
शपथ-ग्रहण समारोह
तुलसी विवाह के बाद मंडल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। संस्था के वरिष्ठ श्री पुंडलिक राव गावंडे के मार्गदर्शन में अध्यक्ष श्री नितिन फुले, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र डाहाके, उपाध्यक्ष श्री दिलीप देऊलवार, सचिव श्री संजय खर्चे, सहसचिव श्री मुकुंद अवधूत, सहसचिव श्री राजेश पाटील, कोषाध्यक्ष श्री अजय कठाले और प्रबंध कार्यकारिणी में अनेक सदस्यगण ने अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाने का संकल्प लिया।
अतिथियों का सम्मान :
इस गरिमामय आयोजन में भिलाई एवं दुर्ग के महाराष्ट्रीयन मंडलों के अध्यक्ष एवं सचिव विशेष आमंत्रित अतिथि थे। दीप प्रज्वलन के बाद सभी अतिथियों का श्रीफल एवं गमछा देकर सम्मान किया गया।
सम्मानित अतिथियों में श्री अजय कुलकर्णी, श्री जयंता जोशी, श्री दिलीप कोल्हे, श्री जयंत बराटे, श्री अनिल जोशी, श्री सचिन साठे, श्री अनूप जोशी, श्री राजेंद्र जपे, श्री सुबोध देशपांडे, श्रीमती अमिता शर्मा एवं श्री अभय वडनेरकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
भावभीनी विदाई :
इस विशेष अवसर पर मंडल के सदस्यों द्वारा श्री संजय सराफ व सौ.सुप्रिया सराफ को भावभीनी विदाई दी गई। उनके योगदान और समर्पण को सभी ने सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन :
कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ सदस्य श्री संजय जे.दानी ने नवगठित कार्यकारिणी को आशीर्वाद देते हुए अपने प्रेरणादायक शब्दों से मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम की सफलता :
इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था के मुख्य आधार स्तंभ निवर्तमान अध्यक्ष श्री अनिल पाटिल* एवं मंडल के सदस्यों का अमूल्य सहयोग और परिश्रम रहा।
हुडको महाराष्ट्र सांस्कृतिक मंडल के इस आयोजन ने न केवल सांस्कृतिक परंपराओं को पुनर्जीवित किया, बल्कि सभी समाजों को एकजुटता और सेवा के प्रति प्रेरित करने का एक संदेश भी दिया। मंच का संचालन श्री हर्षवर्धन वझे ने किया. कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया.

💐💐💐जय गणेश💐💐💐
27/09/2024

💐💐💐जय गणेश💐💐💐

Address

Sri Ganesh Mandir, Hudco
Bhilai
490009

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hudco Maharashtra Sanskrutik Mandal, Bhilai. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Hudco Maharashtra Sanskrutik Mandal, Bhilai.:

Share

Category