08/06/2026
📚🌟 मां त्रिवेणी मित्र मंडल द्वारा शिक्षा एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन 🌟📚
भूतेश्वर महादेव मंदिर के पीछे स्थित स्कूल प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में भीकनगांव एसडीएम श्री लोकेश छापरे जी, एसडीओपी श्री राकेश आर्य जी, वरिष्ठ शिक्षाविद् श्री मनोज अग्रवाल जी, डॉ. सोहन सोनी जी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री अयोध्या मासरे जी एवं युवा इंजीनियर अनुंजय चौहान जी ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, स्वास्थ्य, व्यक्तित्व विकास एवं करियर निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं के प्रेरणादायक उद्बोधन ने बच्चों को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की।
🙏 सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का हार्दिक आभार।