The God Land Trail

The God Land Trail जय भोलेनाथ

जय मणिमहेश कैलाश जी की श्री मणिमहेश कैलाश यात्रा Officially Update for 2025हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा की त...
25/06/2025

जय मणिमहेश कैलाश जी की
श्री मणिमहेश कैलाश यात्रा Officially Update for 2025

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा की तैयारियों को लेकर मणिमहेश ट्रस्ट प्रशासन ने अहम बैठक का आयोजन किया, जिसमें प्रमुख विषयों पर निर्णय लिए गए जहाँ लंगर संचालन को लेकर लंगर समितियों के साथ विशेष चर्चा हुई।

हेलीकॉप्टर सेवा का किराया बोली से निर्धारित

भरमौर से गौरीकुंड तक श्रद्धालुओं को ले जाने वाली हेलीकॉप्टर सेवाओं का संचालन करने वाली कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक बोली प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसके तहत न्यूनतम दरों के आधार पर इस बार किराया तय किया गया। एकतरफा यात्रा के लिए 3340 रुपये और दोनों तरफ के लिए 6680 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष यह किराया अधिक था – एक तरफ के लिए 3700 और दोनों तरफ के लिए 7400 रुपये। इस बार की बोली प्रक्रिया से न केवल किराए में कमी लाई गई है बल्कि श्रद्धालुओं को आर्थिक राहत भी मिली है।

ऑनलाइन ही होगी हेली टिकट बुकिंग

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेली सेवा की टिकट बुकिंग पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। किसी भी एजेंट या काउंटर से बुकिंग नहीं होगी। टिकट में किसी प्रकार का बदलाव या स्थानांतरण मान्य नहीं होगा।

#मणिमहेश

17/06/2025

Jai manimahesha...
Har har Mahadev....

Address

Bharmour

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The God Land Trail posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category