26/08/2025
श्री हिरवण माता जी मंदिर कैलाशपुर में स्थित एक प्राचीन और चमत्कारी आस्था स्थल है।
पहले माता जी का मंदिर खिलचीपुर में था, लेकिन जब गांधीसागर डेम बना और गाँव खाली हुआ, तब गाँव के लोग माता जी की प्रतिमा को अपने साथ यहाँ लाए और मंदिर की पुनः स्थापना की।
पुरानी मान्यताओं के अनुसार, माता जी पुराने समय में भक्तों को सोने के कलदार (सिक्के) देती थीं। आज भी माता जी की असीम कृपा से लकवा (Paralysis) और अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित अनेक श्रद्धालु पूर्णतः स्वस्थ हो चुके हैं। कई भक्त माता जी के मंदिर में कई दिन और रात रुककर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं और स्वस्थ होकर लौटते हैं। माता जी का यह पावन धाम श्रद्धा, विश्वास, शांति और चमत्कारों का प्रतीक है।"
"जहाँ विश्वास है, वहाँ चमत्कार है
जय माता दी! 🙏✨
कुलदेवी श्री हिरवण माता जी की कृपा आप पर सदा बनी रहे। 🌸