10/09/2026
#हमने अपनी गौशाला में एक पक्का संकल्प लिया है—गौशाला को पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाने का। इसका सीधा और स्पष्ट रास्ता है: उत्तम नस्ल की गायों को तैयार करना, श्रेष्ठ गोवंश का संवर्धन करना, और दूध व गोवंश प्रबंधन से नियमित आय पैदा करना। जब गौशाला अपने पैरों पर खड़ी होगी, तब हमें किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।"
"इस कमाई का एक-एक रुपया हमारे उन बेसहारा, घायल और दिव्यांग गोवंश की सेवा में लगाया जाएगा, जो चल नहीं सकते, जिन्हें सहारे की जरूरत है। यानी कमाई भी अपनी मेहनत की, और सेवा भी पूरी निष्ठा से!!!असली मकसद - सेवा भाव