07/09/2024
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के रादौर से प्रत्याशी श्री दीवानचंद कंबोज(मंधार) द्वारा हल्के के गांव माधुबान्स में आज 6-9-24 को प्रचार किया गया!
उन्होंने कहा कि रादौर से हमेशा ही नशा करने वाले और भृष्टाचारी विधायक जीतकर आते रहे हैं यही कारण है जो हल्के में इतने बड़े स्तर पे नशा फैल गया है और रादौर का विकास रुका पड़ा है!
रादौर में फैले घातक नशे के कारण सभी अपने बच्चों को विदेशों में भेजने लगे हैं जिससे भारत देश को क्षति पहुँच रही है!
हमारे होनहार युवाओं की प्रतिभा का उपयोग दूसरे देश करते हैं उसका कारण केवल हमारी ढीली और सुस्त व्यवस्था ही है!
जो विधायक सांसद मंत्री मुख्यमंत्री रोज रात को शराब माँस का सेवन करेगा वह कैसे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और चुस्त रह सकता है? नशा और माँस का सेवन करने वाला क्या भगवान को पूजेगा और क्या रामायण गीता को पढ़ेगा!
जब उसके विचार ही शुद्ध नहीं होंगे तो अशुद्ध विचारों से वह कैसे समाज के हित की नीतियाँ बना सकेगा'
इसीलिए नशामुक्त ,मांसाहार मुक्त ,चरित्रवान, ईमानदार, आस्तिक, तपस्वी, अपराधमुक्त और शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त प्रत्याशी को ही अपना विधायक चुनें!!!
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के देशभर में केवल प्रत्याशी ही नहीं बल्कि पार्टी का एक एक कार्यकर्ता भी पूर्ण नशामुक्त मांसाहारमुक्त और चरित्रवान है! नित्य सुबह शाम अपने घर में माँ जगतजननी जगदम्बा की आरती करने वाले हैं,
नित्य योग प्राणायाम करने वाले हैं!
लोगों को नशामुक्त करके उन्हे माँ की साधना से जोड़ने वाले हैं!
गलत के खिलाफ डटकर आवाज़ उठाने वाले हैं!