Kattar Hindu Unity

Kattar Hindu Unity Being Aware Of Hindu Religion ऋषियों के खून से जन्मा मुनियों के तप से रक्षित हूं मैं

योग की शक्ति हूं हां मै हिंदू हूं।

16/08/2025

"नंद गोप गृहे जाता यशोदा गर्भ संभवः तत्सवै नास्यामि विंध्याचलवासिनी "- मार्कण्डेय पुराण के इस श्लोक के अनुसार जब कंस ने माँ यशोदा की संतान जिसे वह माँ देवकी की आखिरी संतान समझ रहा था, इन्हें मारने के लिए हवा में उछाला तो वह देवी योग माया थीं, जो बाद में विंध्याचल पर्वत पर स्थित हो गईं। नील तंत्र में भी इस बात का उल्लेख है कि जहां विंध्याचल पर्वत को पतित पावनी गंगा स्पर्श करती हैं, वहीं मां विंध्यवासिनी का वास है। नीलतंत्र में यह भी उल्लेख है कि मां गंगा पूरे भारतवर्ष में कहीं भी पहाड़ों को छूकर नहीं गुजरतीं, केवल विंध्याचल ही एकमात्र ऐसा स्थान है जहां विंध्य पर्वत श्रृंखला को छूते हुए गंगा जी का प्रवाह है।

07/07/2025

अब लईका मनला अपन भविष्य बर , रोड म उतरे बर मजबूर कर देहे सरकार😡

🙏🏻अक्षय तृतीया ग्रामीण परंपरा 🙏🏻बेमेतरा के ग्रामीण क्षेत्रों में अक्षय तृतीया पर मटकी से जल अपर्ण करने की परंपरा पूरी हु...
30/04/2025

🙏🏻अक्षय तृतीया ग्रामीण परंपरा 🙏🏻

बेमेतरा के ग्रामीण क्षेत्रों में अक्षय तृतीया पर मटकी से जल अपर्ण करने की परंपरा पूरी हुई. इस दिन मटके में जल भरकर देवालय,वृक्ष,तथा अपने परिवार के पुर्वजों मृतकों के स्थानों में अपर्ण किया जाता है.

छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है. यहां मनाने वाला हर त्योहार किसी न किसी तरह कृषि से जुड़ा हुआ है. आज पूरे देश में अक्षय तृतीया मनाई जा रही है. छत्तीसगढ़ में इस त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. छत्तीसगढ़ में इसे 'अक्ति तिहार' कहते हैं. गुड्डे-गुड़ियों की शादी के साथ ही इस दिन मटकी में पानी भरकर देवालयों में अर्पित करने की परंपरा है. आज से ही खेतों में जुताई का काम शुरू किया जाता है.

अक्ति के दिन सुबह मिट्टी के घड़े में पानी भरकर मंदिर और वृक्षों में चढ़ाया जाता है. ग्रामीण इलाकों में यह परंपरा आज भी बरकरार है. जल चढ़ाने के बाद उस मटके में पानी भरकर रखा जाता है. मटके में पानी के साथ चावल के दाने और दाल होते हैं, जिसे मिट्टी के बने चुकिया से 7 बार अर्पण किया जाता है. परंपरा के मुताबिक आज से ही मटके को उपयोग में लाया जाता है. बेमेतरा जिले में सुबह से महिलाएं और बच्चे पानी भरकर देवालयों में पूजा करने पहुंचे थे.

अक्षय तृतीया को शादी के लिए सबसे शुभ मुहूर्त माना जाता है. इस दिन छत्तीसगढ़ में गुड्डे-गुड़ियों की शादी कराने की परंपरा है. घर में पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी कराई जाती है. अक्ति के दिन सोना-चांदी खरीदना और दान करना शुभ माना जाता है. बैसाख महीने की शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस त्योहार के दिन को स्वयं सिद्ध मुहूर्त माना जाता है. इस वजह से इसका विशेष महत्व है.

—पंडित दिपक शर्माSहम्

29/04/2025

साधारणतः आजकल सनातनधर्मावलम्बी कहलानेवाले तो बड़ी संख्या में पाये जाते हैं परन्तु वस्तुतः धर्ममें श्रद्धा और विश्वास रखने वाले बहुत कम हैं तथा शास्रोक्त पथ का अनुसरण करनेवाले तो बिरले ही हैं। अनेक लोग तो धर्ममें प्रेम रखना दूर रहा उसको उपहास और घृणा की दृष्टिसे देखते हैं और पुराने चालके भाइयोंको पोंगापंथी, कूड़ापंथी, लकीरके फकीर, इत्यादि आख्यान देकर अनाचार तथा कदा-चार एवं दुराचारको प्रोत्साहन देने में गर्व अनुभव करते हैं। यह देशके भविष्यके लिये बड़े ही खेद का विषय है। "स्व' स्वं चरित्रां शिक्षेरन् पृथिव्यां सर्वमानवाः" ऐसा कहकर मनु महाराज ने संसारके सारे देशों को ललकार कर कहा था कि भारतके आदर्श को देखते हुए सब कोई अपना चरित्र निर्माण करे, और आज उसी देशका ऐसा अधःपतन कि धर्म की उपेक्षा फैशन समझा जाने लगे ! 'किमाश्चर्यमतः परम्' ? हाँ, यह मैं माननेके लिये प्रस्तुत हूं कि परिस्थितिके परिवर्त्तनसे कहीं-कहीं हमारी रहन-सहन और चालचलनके परिवर्त्तन की आवश्यकता है। पर, इसका तात्पर्य यह नहीं कि इस पुण्यभूमिके समस्त प्राचीन रत्नोंको मूल्यहीन समझकर ठुकरा दिया जावे और समुद्रपारके चमकीले और भड़कीले काचोंको अपनाया जावे ।

—पंडित दिपक शर्माSहम्

आगया भाई अनुराग अपने औकात पे तुमलोग हो ही एसे घटिया जो फाल्तू लोगों के चक्कर में पुरे समाज को टार्गेट करते हो 😡😡🚩जय दादा...
22/04/2025

आगया भाई अनुराग अपने औकात पे तुमलोग हो ही एसे घटिया जो फाल्तू लोगों के चक्कर में पुरे समाज को टार्गेट करते हो 😡😡

🚩जय दादा परशुराम 🚩

भगवद् गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र की पांडुलिपियां उन 74 नए दस्तावेजी विरासत संग्रहों में शामिल हैं, जिन्हें 17 अप्र...
20/04/2025

भगवद् गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र की पांडुलिपियां उन 74 नए दस्तावेजी विरासत संग्रहों में शामिल हैं, जिन्हें 17 अप्रैल तक यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर में जोड़ा गया है, जिससे कुल उत्कीर्ण संग्रहों की संख्या 570 हो गई है।

यह अनुराग कश्यप किसकी औलाद है और किसके छत्र छाया में पला बढ़ा है यह पता चल रहा है इसके ब्राह्मण विरोधी बयान से जिसके आका...
19/04/2025

यह अनुराग कश्यप किसकी औलाद है और किसके छत्र छाया में पला बढ़ा है यह पता चल रहा है इसके ब्राह्मण विरोधी बयान से जिसके आका ब्राह्मण विरोधी रहे हैं उसके चम्मच तो विरोधी रहेंगे ही न वैसे भी हिजड़ों की कोई जात नहीं होती जवाब जरूर मिलेगा 😡😡😡

AnuAnurag Kashyap 2.0

🙏🏻हनुमान जन्मोत्सव विषेश 🙏🏻आंक (जिसे आक, मदार या अकौआ भी कहा जाता है) के पत्तों की माला हनुमान जी को चढ़ाना एक विशेष धार...
11/04/2025

🙏🏻हनुमान जन्मोत्सव विषेश 🙏🏻

आंक (जिसे आक, मदार या अकौआ भी कहा जाता है) के पत्तों की माला हनुमान जी को चढ़ाना एक विशेष धार्मिक परंपरा है। इसे श्रद्धा और भक्ति के साथ चढ़ाया जाता है, खासकर मंगलवार और शनिवार को, जो हनुमान जी के पूजन के लिए विशेष माने जाते हैं।

आंक के पत्तों की माला चढ़ाने के लाभ:

1. हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

2. शत्रुओं से रक्षा और बुरी नजर से बचाव होता है।

3. भूत-प्रेत बाधा से मुक्ति मिलती है।

4. धैर्य, शक्ति और साहस में वृद्धि होती है।

29/03/2025

बाजार का पैकिंग वाला दूध और उससे बनी चीजों का ना ही सेवन करो तो ज्यादा अच्छा है नहीं तो कुछ समय बाद में आपके शरीर का क्या हाल होगा वह आपको पता भी नहीं चलेगा और बहुत बड़ी बीमारी शरीर में घर बनाकर बैठ जाएगी।

यह वीडियो 7 मिनट की है लेकिन समय निकालकर तसल्ली से देखना आंखें खुल जाएगी।

28/03/2025

बजरंग दल गौ तस्कर के घर पे छापे मारी. महिला हसिया लेकर सामने खड़ी हो गई पोलिस के रहते उनका हौसला इतना बुलंद है। साथ साथ निडरता से कबुल रही है कहा कहा गौ तस्करी हो रही है.😡

*कल रात कवर्धा गौ सेवक टीम को नवागढ़ दाड़ी क्षेत्र से गौ तस्करी किया जा रहा है करके सूचना मिलने पर बजरंग दल कवर्धा की टी...
28/03/2025

*कल रात कवर्धा गौ सेवक टीम को नवागढ़ दाड़ी क्षेत्र से गौ तस्करी किया जा रहा है करके सूचना मिलने पर बजरंग दल कवर्धा की टीम तत्काल कवर्धा से रवाना होकर गई और 100 से 150 गौ माता को कत्ल खाने में जाने से बचाया गया बजरंग दल एवं गौ सेवक टीम के द्वारा इसमें रायपुर, नवागढ़, दाड़ी और मुंगेली टीम का भी बहुत अच्छा सहयोग रहा सामूहिक कार्यवाही कराया गया

🙏🏻जय गौ माता🙏🏻

🌱 हिन्दुनव वर्ष कि हार्दिक शुभकामनायें🌱 नवरात्रि प्रारम्भ होने वाली है प्रसादी भण्डारे व ब्याह का सीजन शुरू हो गया हैं, ...
28/03/2025

🌱 हिन्दुनव वर्ष कि हार्दिक शुभकामनायें🌱 नवरात्रि प्रारम्भ होने वाली है प्रसादी भण्डारे व ब्याह का सीजन शुरू हो गया हैं, भोजन हेतु हमारे द्वारा अधिकांश प्लास्टिक पत्तल आदि (डिस्पोजल)के जहर से बचाने के लिए, देशी पत्तल व मिट्टी के कुल्हड़ का उपयोग फिर आरंभ कर सकते है जो बिल्कुल प्रकृति के अनुरूप होगा...

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि हमारे देश में 2000 से अधिक वनस्पतियों की पत्तियों से तैयार किये जाने वाले, पत्तलों औरbha उनसे होने वाले लाभों के विषय में पारम्परिक चिकित्सकीय ज्ञान उपलब्ध है, पर मुश्किल से पाँच प्रकार की वनस्पतियों का प्रयोग हम अपनी दिनचर्या में करते हैं।

आमतौर पर केले की पत्तियो में खाना परोसा जाता है...प्राचीन ग्रंथों में केले की पत्तियों पर परोसे गये भोजन को स्वास्थ्य के लिये लाभदायक बताया गया है....आजकल महंगे होटलों और रिसोर्ट मे भी केले की पत्तियों का यह प्रयोग होने लगा है.....

1. पलाश के पत्तल में भोजन करने से, स्वर्ण के बर्तन में भोजन करने का पुण्य व आरोग्य मिलता है...।
2. केले के पत्तल में भोजन करने से चांदी के बर्तन में भोजन करने का पुण्य व आरोग्य मिलता है..।
3. रक्त की अशुद्धता के कारण होने वाली बीमारियों के लिये पलाश से तैयार पत्तल को उपयोगी माना जाता है...पाचन तंत्र सम्बन्धी रोगों के लिये भी, इसका उपयोग होता है। आमतौर पर लाल फूलों वाले पलाश को हम जानते हैं, पर सफेद फूलों वाला पलाश भी उपलब्ध है.... इस दुर्लभ पलाश से तैयार पत्तल को बवासीर (पाइल्स) के रोगियों के लिये उपयोगी माना जाता है...।

4. जोडों के दर्द के लिये करंज की पत्तियों से तैयार पत्तल उपयोगी माना जाता है, पुरानी पत्तियों को नयी पत्तियों की तुलना मे अधिक उपयोगी माना जाता है।
5. लकवा (पैरालिसिस) होने पर, अमलतास की पत्तियों से तैयार पत्तलों को उपयोगी माना जाता है।

अन्य लाभ

1. सबसे पहले तो उसे धोना नहीं पड़ेगा, इसको हम सीधा मिटटी में दबा सकते है।
2. न पानी नष्ट होगा।
3. न ही कामवाली रखनी पड़ेगी, मासिक खर्च भी बचेगा।
4. न केमिकल उपयोग करने पड़ेंगे।
5. न केमिकल द्वारा शरीर को आंतरिक हानि पहुंचेगी।
6. अधिक से अधिक वृक्ष उगाये जायेंगे, जिससे कि अधिक ऑक्सीजन भी मिलेगी।
7. प्रदूषण भी घटेगा।
8. सबसे महत्वपूर्ण : झूठे पत्तलों को एक जगह गाड़ने पर, खाद का निर्माण किया जा सकता है एवं मिटटी की उपजाऊ क्षमता को भी बढ़ाया जा सकता है।
9. पत्तल बनाने वालों को भी रोजगार प्राप्त होगा।
10. सबसे मुख्य लाभ-नदियों को दूषित होने से बहुत बड़े स्तर पर बचा सकते हैं, जैसे कि आप जानते ही हैं कि जो पानी आप बर्तन धोने में उपयोग कर रहे हो, वो केमिकल वाला पानी, पहले नाले में जायेगा, फिर आगे जाकर नदियों में ही छोड़ दिया जायेगा और अन्ततः जल प्रदूषण बढ़ाएगा!

Address

Bemetara Chattisgarh
Bemetara
491337

Telephone

+919754049179

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kattar Hindu Unity posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Kattar Hindu Unity:

Share