Shani Dev Temple (शनि धाम ,प्रतापगढ़)

Shani Dev Temple (शनि धाम ,प्रतापगढ़) शनि देव धाम,कुश्फरा निकट विश्व नाथ गंज

प्रतापगढ़ जिले के विश्वनाथगंज बाजार से लगभग २ किलो मीटर दूर कुशफरा के जंगल में भगवान शनि का प्राचीन पौराणिक मन्दिर लोगों के लिए श्रद्धा और आस्था के केंद्र हैं। कहते हैं कि यह ऐसा स्थान है जहां आते ही भक्त भगवान शनि जी की कृपा का पात्र बन जाता है | चमत्कारों से भरा हुआ यह स्थान लोगों को सहसा ही अपनी ओर खींच लेता है।
यह धाम बाल्कुनी नदी के किनारे स्थित है। जो की अब बकुलाही नाम से भी जानी जाती है |
अवध क्षेत्र के एक मात्र पौराणिक शनि धाम होने के कारण प्रतापगढ़(बेल्हा) के साथ-साथ कई जिलों के भक्त आते हैं। महंथ परमा महराज का कहना है कि शनि देव के प्रसन्न रहने से जीवन बाधा रहित बीतता है। अमावस्या पर उनका दर्शन बहुत लाभकारी है। प्रत्येक शनिवार भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है |
शनि धाम एक श्री यंत्र की तरह है - दक्षिण की तरफ प्रयाग ,उत्तर की तरफ अयोध्या ,पूरब में काशी और पश्चिम में तीर्थ गंगा स्वर्गलोक कड़े मानिकपुर(कड़े माँ शीतला सिद्धपीठ मंदिर ) हैं

।।ओम शनिश्चाराय नमः।।

मुख्य महंत : पं. परमा जी महाराज

मंदिर खुलने का समय :

सामान्य दिन : ६ बजे से ..
शानिवार दिन : ३:३० से ..

आरती :

सुबह ६:३०
५ बजे सांय

Address

Kushfara, Vishwanathgamj, Pratapgarh
Bela Pratapgarh
230001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shani Dev Temple (शनि धाम ,प्रतापगढ़) posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share