18/01/2026
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सेवा का संकल्प! ☀️🥣🤝
14 जनवरी को आनंद मार्ग, बेगूसराय की ओर से मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर 'जागृति' में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में समाज के जरूरतमंदों के बीच 50 कंबल वितरित किए गए ताकि इस कड़ाके की ठंड में उन्हें राहत मिल सके। साथ ही, नन्हे बच्चों के बीच चूड़ा और तिलकुट का वितरण कर त्योहार की खुशियां बांटी गईं। 🧣✨
इस कार्यक्रम को आनंद मार्ग के पूज्य आचार्यों का सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में निम्नलिखित महानुभावों की गरिमामयी उपस्थिति रही:
🔸 जनरल सेक्रेटरी: दादा आचार्य प्रणवेशानंद जी
🔸 आचार्य नभतितानंद अवधूत जी
🔸 आचार्य पुष्पेंद्रानंद अवधूत जी
🔸 आचार्य रागानुगानंद जी
🔸 आचार्य रुद्रप्रकाशानंद जी
🔸 DPS आचार्य मेघदीपनंद जी
🔸 आचार्य जगतात्मानंद दादा जी
"आत्ममोक्षार्थं जगद्धिताय च" के आदर्श को चरितार्थ करते हुए आनंद मार्ग परिवार निरंतर मानवता की सेवा में समर्पित है। 🙏🚩