Ramderiya dham, Kashmir

Ramderiya dham, Kashmir बाबा श्री रामदेव जी जन्मस्थली काश्मीर (शिव) बाड़मेर
राजस्थान

25/08/2025

बाबा रामदेव अवतार धाम Ramderiya dham, Kashmir के दरबार में भादवि दूज की भजन संध्या!

25/08/2025
25/08/2025

भादवा चाँदनी दूज की बाबा के सभी भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं!
जय बाबा री!!

25/08/2025

सामाजिक सौहार्द और लोक आस्था के प्रतीक लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज के प्राकट्य दिवस 'बाबा री बीज' की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

जय बाबा री
23/08/2025

जय बाबा री

शिव विधायक भाटी ने बाबा रामदेव अवतार धाम विकास के लिए भेजे पत्रबाड़मेरशिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी ने शिव तहसील की रामदेर...
20/08/2025

शिव विधायक भाटी ने बाबा रामदेव अवतार धाम विकास के लिए भेजे पत्र

बाड़मेर

शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी ने शिव तहसील की रामदेरिया ग्राम पंचायत स्थित बाबा रामदेव अवतार धाम मंदिर परिसर के चहुंमुखी विकास को लेकर मंत्रियों एवं अधिकारियों को पत्र भेजे हैं।

विधायक भाटी ने अपने विधायक कोटे से अवतार धाम में एक नलकूप स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष उण्डू-मौखाब बायपास की तीन किमी. लंबी सड़क को चौड़ा करने का कार्य किया जाएगा। साथ ही गृह राज्य मंत्री को पत्र लिखकर रामदेरिया धाम में स्थायी पुलिस चौकी खोलने का आग्रह किया।

भाटी ने मुख्यमंत्री एवं राजस्थान धरोहर प्राधिकरण जयपुर के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत को पत्र भेजकर धाम में पनोरमा निर्माण की मांग की है। वहीं उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को पत्र लिखकर गाड़ोथल धोरा, पहाड़सिंह की समाधि और रामदेरिया नाडिया को आपस में सड़क से जोड़ने का प्रस्ताव भेजा गया।

इसके अलावा उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को पत्र भेजकर बाड़मेर से नीम्बला, रामदेरिया, काशमीर, उण्डू होते हुए रामदेवरा तक तथा बाड़मेर से कवास, बाटाडू, रामदेरिया, काशमीर, उण्डू होकर फलसूंड तक रोडवेज बस सेवा शुरू करने का आग्रह किया गया। साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को पत्र भेजकर बायतु से बाटाडू-काशमीर मार्ग की मरम्मत व चौड़ीकरण की मांग की गई।

भाटी ने आश्वासन दिया कि अवतार धाम का चहुंमुखी विकास किया जाएगा और इसे विशेष पर्यटन स्थल के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के प्रयास होंगे। उन्होंने कहा कि अवतार धाम के विकास कार्यों के लिए वे तन-मन-धन से सहयोग करेंगे। उन्होंने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं एसडीएम शिव से भी बातचीत कर मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इससे पूर्व बाड़मेर जिला मुख्यालय पहुंचने पर बाबा रामदेव अवतार धाम के सह-सचिव ओमप्रकाश चंडक, मुकेश सोनी व नारायणदास राठी ने विधायक भाटी का स्वागत किया और मेले में आने का निमंत्रण दिया।

बाबा सभी भक्तों को सदैव खुशहाल रखे हर मनोकामना पूर्ण करें 💐🙏🙏राजस्थान पत्रिका का आभार क्षेत्र के सवाददाता कानाराम जी गोय...
23/09/2024

बाबा सभी भक्तों को सदैव खुशहाल रखे हर मनोकामना पूर्ण करें 💐🙏🙏
राजस्थान पत्रिका का आभार क्षेत्र के सवाददाता कानाराम जी गोयल 👍👍

अवतार धाम पे हॉल निर्माण हेतु नेताजी ने 11लाख स्वीकृतबहुत बहुत धन्यवाद नेताजी को 💞👏Hanuman Beniwal Ramderiya dham, Kashm...
08/09/2024

अवतार धाम पे हॉल निर्माण हेतु नेताजी ने 11लाख स्वीकृत
बहुत बहुत धन्यवाद नेताजी को 💞👏
Hanuman Beniwal
Ramderiya dham, Kashmir

08/09/2024

अवतार धाम रामदेरिया👇

सूचित किया जाता है कि बाबा रामदेव जी अवतार धाम पर मंदिर की दुकानों व कैबिनों को अगले एक साल के लिए आवंटित करने हेतु आज 11 बजे मंदिर प्रांगण में बोली लगाई जाएगी, उच्च बोली बोलने वालों को दुकानें व कैबिन आवंटित किए जाएंगे 🙏

जो भी दुकानदार या व्यापारी गण या अन्य कोई भी इस बोली में भाग लेना चाहे तो 11 बजे तक अवतार धाम रामदेरिया जरूर पहुंचें जी 🙏

Jai baba ri Ramderiya dham, Kashmir
06/09/2024

Jai baba ri
Ramderiya dham, Kashmir

Address

Undu Kashmir Sheo BARMER
Barmer
344701

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ramderiya dham, Kashmir posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share