Sri Chitrgupt Seva Nyas

Sri Chitrgupt Seva Nyas Sri Chitragupt Seva Nyas is a registered (295-2009) religious charitable trust. And temple of Chitrag

28/04/2026
मंदिर भगवान चित्रगुप्त जी श्री चित्रगुप्त धाम में भगवान चित्रगुप्त जी का प्रकटोत्सव 26 426 को भव्य एवं दिव्यता के साथ धू...
28/04/2026

मंदिर भगवान चित्रगुप्त जी श्री चित्रगुप्त धाम में भगवान चित्रगुप्त जी का प्रकटोत्सव 26 426 को भव्य एवं दिव्यता के साथ धूमधाम से मनाया गया उसे कार्यक्रम की कुछ झलकियां 🙏

रविवार दिनांक 26-04-26 को भगवान चित्रगुप्त जी का प्रकटोत्सव का आयोजन भगवान चित्रगुप्त मंदिर "श्री चित्रगुप्त धाम" निकट ट...
28/04/2026

रविवार दिनांक 26-04-26 को भगवान चित्रगुप्त जी का प्रकटोत्सव का आयोजन भगवान चित्रगुप्त मंदिर "श्री चित्रगुप्त धाम" निकट टोल प्लाजा, रामपुर रोड, बरेली पर बहुत ही भव्यता एवं दिव्यता के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री चित्रगुप्त अखाड़ा पीठ के पीठाधीश्वर चित्रगुप्ताचर्य श्री श्री 1008 जगद्गुरु डॉ सच्चिदानंद चित्रगुप्त जी महाराज अखाड़ा चित्रगुप्त एवं उनके साथ आए हुए अन्य आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ भगवान चित्रगुप्त जी के पूजन एवं वन्दना से किया गया। तत्पश्चात बरेली, रामपुर, नोएडा, लखनऊ, मुरादाबाद, मिलक, मीरगंज सहित निकटवर्ती ग्रामीण एवं सुदूर
शहरों से आए चित्रगुप्त भक्तों, विशिष्ट गणमान्य अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी का महाभिषेक कर महा आरती की गई तथा भगवान को भोग अर्पण किया गया।
इस अवसर पर आयोजित चित्रगुप्त गोष्ठी में जगत्गुरु डॉ सच्चिदानंद चित्रगुप्त जी महाराज तथा महामंडलेश्वर डॉ शिवानंद चित्रगुप्त जी महाराज ने उपस्थित चित्रगुप्त भक्तों को भगवान चित्रगुप्त जी के विषय में वैदिक एवं पौराणिक जानकारियों को तथ्यों सहित अवगत कराते हुए भक्तों की शंकाओं का निराकरण किया। इसी के साथ महामंडलेश्वर डॉ शिवानंद चित्रगुप्त जी महाराज द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी के विषय में तर्कसंगत हिन्दी में लिखी पुस्तिका का विमोचन किया गया तथा भक्तों को उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि माननीय डॉ अरुण कुमार सक्सेना जी वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश, अति विशिष्ट अतिथिगण माननीय श्री छत्रपाल सिंह गंगवार जी, सांसद बरेली, माननीय डॉ डी सी वर्मा जी, विधायक मीरगंज, आदरणीय श्री सोमपाल शर्मा जी, जिलाध्यक्ष भाजपा बरेली एवं आदरणीय श्री अधीर सक्सेना जी, महानगर अध्यक्ष, भाजपा बरेली द्वारा अपने उद्बोधनों में उत्तर भारत के इस एकमात्र एकल चित्रगुप्त मन्दिर "श्री चित्रगुप्त धाम" तथा कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए देश, धर्म तथा सर्व समाज के लिए चित्रगुप्तवंशीय कायस्थों के योगदान पर प्रकाश डाला गया तथा सभी देशवासियों से धार्मिक मान्यताओं के अलग-अलग होने पर भी राष्ट्रहित में एकजुट रहने की अपील की गई।
इस अवसर पर "श्री चित्रगुप्त धाम" के निर्माण एवं विकास के लिए स्वयं संज्ञान लेकर निर्माण कार्य कराने वाले भक्तजनों को तथा बरेली व रामपुर जनपद की ऐसी संस्थाओं, जो भगवान चित्रगुप्त जी की सेवा में प्रचार-प्रसार के कार्य कर रही हैं के पदाधिकारियों को मुख्य संरक्षक माननीय डॉ अरुण कुमार जी एवं संस्थापक महामंडलेश्वर डॉ शिवानंद चित्रगुप्त जी महाराज द्वारा सम्मानित किया गया।
मुख्य संरक्षक एवं मुख्य अतिथि माननीय डॉ अरुण कुमार जी, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश, ने सभी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अवगत कराया कि इस चित्रगुप्त धाम मंदिर परिसर में अतिशीघ्र पर्यटन विभाग द्वारा एक हाॅल (विश्राम गृह) तथा चिल्ड्रन पार्क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। सभी उपस्थित मन्दिर सदस्यों तथा भक्तजनों ने करतल ध्वनि से माननीय मंत्री जी की इस घोषणा का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। माननीय मंत्री जी ने इस निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन संपन्न किया।
भगवान चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव के अवसर पर मन्दिर आने वाले चित्रगुप्त भक्तों ने भगवान के दिव्य दर्शन कर भोग प्रसाद तथा भोजन प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया, जोकि देर शाम तक विधिवत चलता रहा।
मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री आशुतोष सक्सेना जी, उपाध्यक्ष श्री वी के सक्सेना जी, कोषाध्यक्ष श्रीमती अनुपम सक्सेना जी, कार्यक्रम संयोजक एवं ट्रस्टी इंजीनियर अजय सक्सेना जी, ट्रस्टी श्रीमती यशिका दलेला जी एवं संस्थापक महामंडलेश्वर डॉ शिवानंद चित्रगुप्त जी महाराज ने सभी मन्दिर में आने वाले सभी अतिथियों एवं चित्रगुप्त भक्तों का स्वागत किया।

03/03/2026

ग्रहण से संबंधित जानकारी बताते हुए श्री चित्रगुप्त अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं श्री चित्रगुप्त धाम, बरेली, उत्तर प्रदेश के संस्थापक डॉ शिवानंद चित्रगुप्त जी महाराज

26/01/2026

श्री चित्रगुप्त धाम , बरेली के संस्थापक महामंडलेश्वर डॉ. शिवानंद चित्रगुप्त जी महाराज ने बरेली में श्री राम हिन्दू सम्मेलन समिति द्वारा आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हिन्दू धर्म केवल आस्था का विषय नहीं है, बल्कि इसमें गहन वैज्ञानिक सिद्धांत निहित हैं।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ही शाश्वत है, जिसका न कोई आदि है और न ही कोई अन्त है। बाहरी संस्कृतियों और शासकों ने जब भारत को देखा तो उन्हें लगा कि हम बिखरे हुए हैं। लेकिन 400 वर्षों के मुगल शासन और उसके बाद 200 वर्षों के ब्रिटिश शासन के बावजूद सनातन धर्म को न तो तोड़ा जा सका और न ही विलुप्त किया जा सका। यह धर्म आज भी अपनी मूल शक्ति और परंपराओं के साथ जीवित है।🙏

04/01/2026

आज रविवार 4.1.2026 नव वर्ष के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त जी मंदिर में रविवारीय भंडारा 🙏 #प्रार्थना #पूजन आरती #भंडारा #चित्रगुप्त धाम नियर टोल प्लाजा रामपुर रोड बरेली 🙏@

Address

, Toll Plaza, Rampur Road, Near Rajshree Medical College
Bareilly
243502

Opening Hours

Monday 7am - 7pm
Tuesday 7am - 7pm
Wednesday 7am - 7pm
Thursday 7am - 7pm
Friday 7am - 7pm
Saturday 7am - 7pm
Sunday 7am - 7pm

Telephone

+918475059846

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sri Chitrgupt Seva Nyas posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share