Mehandipur Balaji Dham - Bareilly

Mehandipur Balaji Dham - Bareilly Mehandipur Balaji Dhaam - Bareilly The Mehandipur Balaji Dham ( Hindi / Uttar Pradesh: मेह?

ॐ श्री हनुमते नमः॥ मैं वायु के पुत्र और श्री राम के प्रिय भक्त  हनुमान को नमन करता हूं।सनातन अर्थात जो शाश्वत है, सदा से...
25/04/2021

ॐ श्री हनुमते नमः॥

मैं वायु के पुत्र और श्री राम के प्रिय भक्त हनुमान को नमन करता हूं।

सनातन अर्थात जो शाश्वत है, सदा से है, सदा के लिए है ... जिसका ना कोई आदि है और ना अंत।

सनातन धर्म के मूल तत्व सत्य, अहिंसा, दया, क्षमा, दान, जप, तप, यम-नियम आदि हैं जिनका शाश्वत महत्व है। सनातन का आधार मानवता है ... प्राणि मात्र के प्रति दया और सहिष्णुता है। कोरोना महामारी के इस आपद काल में सनातन सिद्धांतों का महत्व और भी बढ़ गया है ... यह समय है कि मनुष्य मनुष्यता की रक्षा करे और यथा संभव रोगियों, पीड़ितों और साधनहीन व्यक्तियों तक सहायता पहुंचाई जाए। वसुधैव कुटुम्बकम यानी समस्त विश्व एक परिवार है यह भावना जिस धर्म का मूल हो और जो निरंतर 'सर्वे सन्तु निरामयाः’ अर्थात सभी निरोग हों की प्रार्थना करता हो ... ये कभी नहीं कहता कि सिर्फ मै निरोग रहूं वो सनातन धर्म इस रोग और शोक की घड़ी में मानव कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

धर्मो रक्षति रक्षितः अर्थात तुम धर्म की रक्षा करो, धर्म तुम्हारी रक्षा करेगा| इसे इस प्रकार भी परिभाषित किया जा सकता है कि “धर्म की रक्षा करो, तुम स्वतः रक्षित हो जाओगे|


इस विपरीत परिस्थिति में मेहंदीपुर बालाजी दरबार परिवार बरेली ने धर्म और मानवता की रक्षा का बीड़ा उठाया है। हमने यह निश्चय किया है कि कोरोना के इस आपद काल में जन जन तक भोजन और चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जाए ... कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे, चिकित्सा से वंचित ना रहे, निराश ना रहे।

हमने इस लोक कल्याण जीवन रक्षक कार्यक्रम को नाम दिया है - " श्री बालाजी संजीवनी सेवा " ... संजीवनी सेवा भोजन और दवा दोनों उपलब्ध कराकर ज़रूरतमंदों की सेवा कर रही है। इस अभियान से जुड़ने के लिए आप हमसे मोबाइल नंबर 9917632107 पर सम्पर्क कर सकते हैं। हमारी संस्था से जुड़े सभी सुधिजन, भक्त और शहर के सामर्थ्यवान नागरिक इस अभियान में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। मैं सभी भक्तों से यह अपील करता हूँ कि इस जन सहायता कार्यक्रम में तन,मन,धन से सहायता करें और अपने आसपास के किसी भी ज़रूरतमंद को भोजन एवं दवा की आवश्यकता होने पर तुरंत हमें सूचित करें यथासम्भव सहयता की जायेगी।

“सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया,

सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुख भागभवेत।

ऊँ शांतिः शांतिः शांतिः”

- सभी सुखी हो, सभी रोगमुक्त रहें, सभी मंगलमय घटनाओं के साक्षी बनें और किसी को भी दुःख का भागी न बनना पड़े।

संकटमोचन श्री बालाजी की कृपा सब पर बनी रहे, हम लोग तो साधनमात्र हैं। किसी भी सहायता के लिए आप इन नंबरों पर किसी भी समय निः संकोच संपर्क करें –

बरेली

9837028437, 9837789011, 9837301386, 9927623593, 7248368569

मिलक

9756683444, 8449377055

रामपुर

8273642525, 8287992310, 9045831645, 844525567, 9997997954

अमरोहा

8954232389, 8439267111, 9045703105



आइये प्रार्थना करें कि विश्व शीघ्रातिशीघ्र इस आपदा से मुक्ति पाए -

ॐ द्यौ: शान्तिरन्तरिक्षं शान्ति:

पृथिवी शान्तिराप: शान्तिरोषधय: शान्ति:।

वनस्पतय: शान्तिर्विश्वेदेवा: शान्तिर्ब्रह्म शान्ति:

सर्वं शान्ति:, शान्तिरेव शान्ति: सा मा शान्तिरेधि ॥

ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति: ॥



ॐ श्री हनुमते नमः॥

होलिका दहन के पहले श्रद्धालुओं के साथ नकारात्मक ऊर्जा को हटाने के लिए हवन करते महंत श्री अभिषेक मिश्रा जी।  हर साल होता ...
08/04/2021

होलिका दहन के पहले श्रद्धालुओं के साथ नकारात्मक ऊर्जा को हटाने के लिए हवन करते महंत श्री अभिषेक मिश्रा जी। हर साल होता है ये हवन बरेली के मेहंदीपुर बालाजी धाम पर|

होली के रंगो में रंगें भक्त धाम पर| हर साल बरेली के मेहंदीपुर बालाजी  पर भक्तो की भक्ति से रंगमय हो जाता है धाम| आइये दे...
07/04/2021

होली के रंगो में रंगें भक्त धाम पर|

हर साल बरेली के मेहंदीपुर बालाजी पर भक्तो की भक्ति से रंगमय हो जाता है धाम| आइये देखें कुछ झलकियां इस साल की|

Address

Bareilly

Telephone

+919911502255

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mehandipur Balaji Dham - Bareilly posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Mehandipur Balaji Dham - Bareilly:

Share