08/11/2023
बुखारी शरीफ (पहली जिल्द)
वही का बयान
हदीस न.04
सरकार सल्ललाहो अलैहि वसल्लम इरशाद फरमाते हैं
कि जिस वक्त मैं जा रहा था तो मैंने आसमान से एक आवाज़ सुनी। मैंने नज़र उठाई तो मैंने देखा के वही फरिश्ता था,जो मेरे पास हिरा में आया था। वो आसमान और जमीन के दरमियान कुर्सी पर बैठा हुआ था। मैं उस से डर कर घर लौट आया।मैने कहा," मुझे चादर उड़ाओ"। फिर अल्लाह ने ये आयात नाजिल की।
"ऐ चादर ओढने वाले"!
उठिए और लोगों को अल्लाह के अज़ाब से डराइये।
और अपने रब की किब्रियाई बयान कीजिए।
और अपने कपड़ों को पाक रखिए।
और बुतों के तर्क(छोड़ने) पर कायम रहिए।
फिर बा कसरत वही का नुजूल हुआ और लगातार वही आने लगी।
आपका अपना भाई
नुसरत खान
प्लीज लाइक शेयर और सब्सक्राइब माई चैनल
Nusrat khan's blog