12/01/2024
*अखिल भारतवर्षीय जैन महिला परिषद्* के तत्वाधान में दक्षिण भारत के शहर हैदराबाद में *सरोवर का संगम, एक महामिलन"* समारोह बड़े उत्साह व धूम धाम से मनाया गया. इस समारोह में तेलंगाना प्रांत के अंतर्गत आने वाली सभी *6 शाखाएं* - अर्हम (डोर्नकल), सोहम (गारला ), अपराजिता (खम्मम) , आगम (निज़ामाबाद ), त्रिशला (विजयवाड़ा) ,धरोहर (हैदराबाद ) का "शपथ गृहण" कार्यक्रम भी सम्पन हुआ.
इस कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि* जैन रत्न सी.ऐ जसराज श्री श्रीमाल जी, एवं श्रीमती प्रभा जी दुग्गर और सम्मानिये अतिथि श्री विनोद जी वज़्र (आगापुरा दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष) रहेI साथ ही तेलंगाना प्रांत की अध्यक्ष श्रीमती शिल्पा जैन ,सचिव श्रीमती प्रीती जैन, कोषाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा जैन एवं नव निर्मित सभी शाखाओ के अध्यक्ष, मंत्रीगण एवम सदस्यों की उपस्तिथि रही I
इस कार्यक्रम की शुरुवात *सरोवर की गूँज (बैंड )* की टीम के द्वारा संगीतमय परेड से हुईI यहाँ पर तेलंगाना प्रांत की सभी शाखाएं अपने बैनर के साथ परेड में शामिल हुई I तत्पश्चात उपस्थित सम्मानिये अतिथि विनोद जी वज्र, आगापुरा समाज के सभी पदाधिकारी, शिल्पा जी जैन एवं सभी शाखाओं के अध्यक्ष व मंत्रीगण द्वारा ध्वजारोहन किया गया. तत्पश्चात शिल्पा जी जैन द्वारा दीपप्रज्वलन के बाद 'सरोवर ' परिषद् की कोमल जैन, रेखा जैन, रीता जैन, सोनम जैन, तनीषा जैन, प्रियंका द्वारा मंगलाचरण हुआ I
तत्पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों का शिल्पा जी जैन( प्रांतीय अध्यक्ष), प्रीती जी जैन(प्रांतीय सचिव ) , कृष्णा जी जैन(प्रांतीय कोषाध्यक्ष) द्वारा सम्मान किया गया I साथ ही उपस्थित सभी बोर्ड के सदस्यों ने अपना भी सम्मान किया I इसके बाद सभी शाखाओं के बैनर का प्रदर्शन हुआ I
तत्पश्चात शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरुवात हुई, जिसमे प्रांतीय अध्यक्ष शिल्पा जी जैन द्वारा सभी शाखाओं के अध्यक्ष , सचिव एवं कोषाध्यक्षों को शपथ दिलाई गयी I साथ ही उपस्थित सभी सदस्यों ने भी शपथ ली I
सांस्कृतिक मंच पर एक के बाद एक सभी शाखाओं की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया I शरुवात हुई "सरोवर" परिषद् की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ जिसमे उन्होंने एक बेटी के जीवन को उसके पैदा होने से लेकर उसके आत्मनिर्भर होने तक का सफर बताया I यह प्रस्तुति निकिता हीरावत ,ऋचा जैन, नैयंसी जैन, प्रीती जैन ,निकिता पाटनी ,श्रुति जैन, रोनिका