DIYA Bengaluru

DIYA  Bengaluru DIYA: Divine India Youth Association ✨ | The official Youth Wing of All World Gayatri Pariwar (AWGP).

Working towards a Divine India through youth awakening and social service.

25/01/2026
24/01/2026

वसंत पंचमी पर गायत्री चेतना केंद्र, बंगलौर में 12 घंटे का अखंड जप एवं दीप यज्ञ संपन्न
बंगलौर।
वसंत पंचमी के पावन अवसर पर दिनांक 23 जनवरी 2026 को गायत्री चेतना केंद्र, बंगलौर में परम पूज्य गुरुदेव जी के आध्यात्मिक अवतरण दिवस एवं दिव्य अखंड ज्योति के 100 वर्ष पूर्ण होने के शुभ उपलक्ष्य में 12 घंटे का अखंड जप एवं दीप यज्ञ श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया।
प्रातः 5:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक चले अखंड जप में साधकों ने निरंतर सहभागिता की। आयोजन के प्रत्येक जप-स्लॉट में 10 से 12 साधकों की उपस्थिति रही। पूरे दिन चले इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में कुल मिलाकर लगभग 60 साधकों ने भाग लिया।
सायं काल में आयोजित आरती, नादयोग एवं इसके पश्चात सम्पन्न दीप यज्ञ में श्रद्धालुओं एवं परिजनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। दीप यज्ञ के दौरान लगभग 50 परिजन उपस्थित रहे। संपूर्ण वातावरण मंत्रोच्चार, दीपों की ज्योति एवं सात्त्विक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।
आयोजकों के अनुसार अखंड जप एवं दीप यज्ञ का उद्देश्य वातावरण की शुद्धि, सामूहिक चेतना का जागरण तथा गुरुदेव के दिव्य संदेशों को जन-जन तक पहुँचाना है। कार्यक्रम में कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़े दंपति, युवा, वरिष्ठ नागरिक एवं सेवानिवृत्त साधकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
यह आयोजन साधकों के लिए एक दुर्लभ और प्रेरणादायक आध्यात्मिक अनुभव सिद्ध हुआ, जिसमें सभी ने गहन शांति, एकाग्रता एवं आत्मिक ऊर्जा की अनुभूति की।

🌸 आत्मीय परिजन 🌸🙏 सादर प्रणाम 🙏✨ अत्यंत श्रद्धा एवं विनम्रता के साथ निवेदन है कि वसंत पंचमी (23 जनवरी 2026) के पावन अवसर...
21/01/2026

🌸 आत्मीय परिजन 🌸
🙏 सादर प्रणाम 🙏
✨ अत्यंत श्रद्धा एवं विनम्रता के साथ निवेदन है कि वसंत पंचमी (23 जनवरी 2026) के पावन अवसर पर परम पूज्य गुरुदेव जी के आध्यात्मिक अवतरण दिवस एवं दिव्य अखंड ज्योति के 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। यह हम सभी साधकों के लिए एक दुर्लभ, पवित्र एवं प्रेरणादायक अवसर है।
✨ इसकी चर्चा हमलोग 2000+ घरों में जा जा की है। अब समय आ गया है फिर से उस शक्ति अपने अंतःकरण में आत्म साध करने का फिर से ये दिन रिटर्न नहीं आने वाला, इस साल का बसंत पंचमी बहुत खाश है ये सब लोग जानते हैं, अभी तक बहुत कम लोगों ने अपनी भागीदारी स्लॉट बुक कर के दी है। मिनिमम 100 लोग सामने आए और अखंड जप और दीप यज्ञ में भाग लें 🙏
प्लीज फॉर्म फिलप कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें 🙏
फॉर्म का लिंक 👇
https://forms.gle/NExUTbVuPjCAvsiL7

Ignore if already done it else do it fast 👆
"संघे शक्तिः कलौयुगे,"✊

🙏 सादर धन्यवाद ,
गायत्री परिवार बैंगलोर कर्नाटका 🙏

✨ 2-दिवसीय ‘ज्योति कलश यात्रा’ ✨स्थान: परिवार पैलेस, रॉयल शेल्टर्स, स्टेज 4, ग्रीन ऑर्चर्ड अपार्टमेंट, विश्वप्रिया लेआउट...
14/01/2026

✨ 2-दिवसीय ‘ज्योति कलश यात्रा’ ✨
स्थान: परिवार पैलेस, रॉयल शेल्टर्स, स्टेज 4, ग्रीन ऑर्चर्ड अपार्टमेंट, विश्वप्रिया लेआउट, और
इलेक्ट्रॉनिक सिटी।

दिनांक: 10 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2026 तक
🔆 मुख्य आकर्षण एवं झलकियाँ
📅 10 जनवरी 2026
• विश्वप्रिया लेआउट, गुरुप्रिया कारनेशन अपार्टमेंट में दिव्य ज्योति कलश का भव्य स्वागत किया गया।
• 12 से अधिक घरों में ज्योति कलश स्थापना एवं पूजन सम्पन्न हुआ।
• इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्थित शुधीर भैया एवं प्रिया मित्र के निवास पर भी कमलेश भैया द्वारा कई घरों में ज्योति कलश स्थापना एवं पूजन किया गया।
• विक्रांत विमल भैया के यहां गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन हुआ।
🙏 संचालन एवं मार्गदर्शन
• विक्रांत विमल भैया , प्रीतम भैया और अंगेश भैया द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन एवं मार्गदर्शन किया गया।
इस पावन यात्रा के सफल आयोजन में निम्न कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा:
• विक्रांत विमल भैया
• सुशीला माताजी
• जयश्री दीदी
• प्रियंका दीदी
• अंगेश भैया
• रजनीश भैया
• आर्य दीदी
• पूजा दीदी
• नरेन्द्र भैया
• एवं अन्य समर्पित कार्यकर्ता

📅 11 जनवरी 2026
• परिवार पैलेस, रॉयल शेल्टर्स, स्टेज 4, ग्रीन ऑर्चर्ड अपार्टमेंट में दिव्य ज्योति कलश का भव्य स्वागत किया गया।
• 26+ से अधिक घरों में ज्योति कलश स्थापना एवं पूजन सम्पन्न हुआ।
• परिवार पैलेस, रॉयल शेल्टर्स, स्टेज 4, ग्रीन ऑर्चर्ड अपार्टमेंट में गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन हुआ।
🙏 संचालन एवं मार्गदर्शन
• जयश्री दीदी , प्रीतम भैया, गायत्री दीदी , कमलेश भैया और अंगेश भैया द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन एवं मार्गदर्शन किया गया।
इस पावन यात्रा के सफल आयोजन में निम्न कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा:
• सुशीला माताजी
• जयश्री दीदी
• प्रियंका दीदी
• विभा माता जी
• संतोष कुमार भैया
• दिलीप गोयल
• अंगेश भैया
• निरंजन भैया
• आर्य दीदी
• एवं अन्य समर्पित कार्यकर्ता

इस पावन यात्रा की संपूर्ण तैयारी एक सप्ताह पूर्व से ही प्रारंभ कर दी गई थी।
• जयश्री दीदी एवं सुशीला माताजी ने विशेष रूप से पूर्ण समर्पण भाव से संपूर्ण योजना का संचालन किया।
• स्थान चयन, घर-घर संपर्क, पूजन सामग्री की व्यवस्था तथा सहयोगियों का समन्वय—इन सभी कार्यों को उन्होंने अत्यंत निष्ठा और श्रद्धा से सम्पन्न किया।
🌼 जयश्री दीदी और सुशीला माताजी ने अपने समर्पण और नेतृत्व से नारी जागरण का एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।
• उन्होंने दिखाया कि स्त्रियाँ समाज और अध्यात्म दोनों क्षेत्रों में मार्गदर्शक भूमिका निभा सकती हैं।
• उनकी सक्रियता और संगठन क्षमता ने इस यात्रा को और भी गरिमामय बना दिया।
✨ यह आयोजन केवल ज्योति कलश यात्रा नहीं था, बल्कि नारी शक्ति के जागरण और समाज में आध्यात्मिक एकता का सशक्त संदेश भी था।

Collective Sadhana :-Date: 04 January 2026 Organized by: Akhil Vishwa Gayatri Pariwar – Youth Wing (DIYA), Bengaluru, Ka...
04/01/2026

Collective Sadhana :-
Date: 04 January 2026 Organized by: Akhil Vishwa Gayatri Pariwar – Youth Wing (DIYA), Bengaluru, Karnataka
Overview:-
On 4th January 2026, the youth wing of Akhil Vishwa Gayatri Pariwar, DIYA Bengaluru, organized a collective Sadhana and group discussion session. The event witnessed enthusiastic participation from all seekers (sadhaks), who gathered with devotion and commitment to spiritual practice.
Key Highlights
• All participating sadhaks joined in the collective Sadhana with deep sincerity and reverence.
• A total of 2 new members took part in the practice for the first time.
• These new members understood the importance of Sadhana and resolved to integrate it into their daily lives.
• The group discussion emphasized the role of spiritual discipline in shaping a purposeful and harmonious life.
Reflections
The session reinforced the value of collective spiritual practice as a means of inner purification and community bonding. The addition of new members symbolizes the growing impact of Gayatri Pariwar’s mission and the continued relevance of Sadhana in modern life.

🌸सामूहिक साधना – आत्मीयता और संगठन की ओर एक कदम 🌸कल दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को Diya Bengaluru, गायत्री चेतना केंद्र, बेंग...
13/10/2025

🌸सामूहिक साधना – आत्मीयता और संगठन की ओर एक कदम 🌸
कल दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को Diya Bengaluru, गायत्री चेतना केंद्र, बेंगलुरु में आयोजित सामूहिक साधना में कुल 27 साधक सम्मिलित हुए 🙏🏻
इनमें से 5 नए साधक आज पहली बार इस दिव्य साधना से जुड़े, जो हम सबके लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय रहा 🌺

🕉️ साधना सत्र में सभी को गायत्री मंत्र के महत्व और
दैनिक साधना क्यों और कैसे करें — इस पर विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया गया।

💫 उद्देश्य था —
➡️ साधना के माध्यम से संगठन का निर्माण
➡️ और आत्मिकता व आत्मीयता का विस्तार

सभी साधकों ने श्रद्धा, एकाग्रता और उत्साह के साथ सहभागिता की, जिससे वातावरण अत्यंत दिव्य, ऊर्जावान और प्रेरणादायी बना रहा 🌞

साधना के इस क्रम से समाज में नयी चेतना का संचार हो — यही हमारी सामूहिक भावना है 🌼

– Diya Bengaluru परिवार
✨ गायत्री चेतना केंद्र, बेंगलुरु ✨

Address

37, Lakshmi Layout Main Road, Chikka Begur, Garden Layout, Industrial Layout, Begur
Bangalore
560114

Opening Hours

Monday 5am - 9pm
Tuesday 5am - 9pm
Wednesday 5am - 9pm
Thursday 5am - 9pm
Friday 5am - 9pm
Saturday 5am - 9pm
Sunday 5am - 9pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DIYA Bengaluru posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share