05/12/2025
अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि रतलाम-बांसवाड़ा रोड पर धामनोद टोल नाके के पास शुक्रवार 05/12/2025 प्रातः 8 बजे विहार कर रहीं ज्ञानगच्छ सम्प्रदाय की परम पूज्य साध्वीजी श्री शकुंतलाजी म.सा. की सुशिष्या प.पू. साध्वीजी श्री कौशल्याजी म.सा. और प.पू. साध्वीजी श्री गुवांशीजी म.सा. को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में दोनों साध्विजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को रतलाम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया और वहाँ से निजी अस्पताल में। बताया जा रहा है कि पैर और गर्दन में गंभीर चोटें आई हैं, *पर खतरे के बाहर है। कुल 5 ठाणा का विहार रतलाम से सैलाना की ओर हो रहा था।
इस दुःखद समाचार को जानकर हृदय को आघात लगा। अर्हम् ग्रुप की ओर से सभी से अनुरोध है कि पूज्यश्रीयों की पूर्ण स्वस्थता हेतु 12 - 12 नवकार गिनें।