Tha Bundelkhand

Directions

Tha Bundelkhand मेरी कोशिश दूसरों से बेहतर होने की नहीं

बल्कि मैं कल जो थी उससे अच्छा होने की है...

पहले भी बहुत भोज हुए जाति विशेष विधायकों के तब पार्टी चुप थी लेकिन जैसे ही ब्राह्मण विधायकों ने भोज किया पार्टी ने सर्कु...
26/12/2025

पहले भी बहुत भोज हुए जाति विशेष विधायकों के तब पार्टी चुप थी लेकिन जैसे ही ब्राह्मण विधायकों ने भोज किया पार्टी ने सर्कुलर जारी कर दिया
ठाकुरो ने भी किया
कुरमियो ने भी किया
लोधियों ने भी किया
वैश्यों ने भी किया
तब कुछ नहीं जब ब्राह्मणों ने किया तब क्यो नोटिस जारी कर दी गई....
ज़वाब देना पड़ेगा !
Prakash Dwivedi


चाणक्य का दिया ज्ञान,ब्राहमण को दिया सम्मान,वक्त पर ही काम आता हैं !!हर हर महादेव 🙏
22/02/2022

चाणक्य का दिया ज्ञान,
ब्राहमण को दिया सम्मान,
वक्त पर ही काम आता हैं !!
हर हर महादेव 🙏

प्यास से मरना है गर कल तो भले आज मरें,अना को बेंच कर अज्ञात पानी नहीं खरीदेंगे!!✍️
04/12/2021

प्यास से मरना है गर कल तो भले आज मरें,

अना को बेंच कर अज्ञात पानी नहीं खरीदेंगे!!✍️

हमने ये सफ़र अकेले ही तय किया है,हम पर किसी ख़ुदा की इनायत नहीं रही !हिम्मत से सच कहो तो बुरा मानते हैं लोग,रो रो के बात...
28/08/2020

हमने ये सफ़र अकेले ही तय किया है,
हम पर किसी ख़ुदा की इनायत नहीं रही !
हिम्मत से सच कहो तो बुरा मानते हैं लोग,
रो रो के बात कहने की हमें आदत नहीं रही !!

06/07/2020

#उधार की वाळ से...........
अभी कानपुर की नृशंस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के अपराध जगत के हौसले आसमान की बुलंदियों को छू ही रहे थे कि प्रयागराज में विमलेश पाण्डेय के परिवार की जघन्य हत्या ने योगी सरकार के अपराध मुक्त और भयमुक्त समाज की स्थापना के संकल्प पर एक और जोरदार तमाचा जड़ दिया !
एक सीधा सादा परिवार जिसमें विमलेश पाण्डेय, उनकी पत्नी और तीन बच्चे हंसते खिलखिलाते जीवन में आगे बढ़े जा रहे थे लेकिन उन्हें ना जाने किसकी नजर लग गई दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए पूरे परिवार को इतनी बर्बरता से कत्ल किया गया जिसे देखकर तो शैतान की रूह भी थर्रा गई होगी..

दो बेटियां जिन्हें उस घर से विदा होकर किसी के आंगन की लक्ष्मी बनना था उन्हें वीभत्सता की हद पार करते हुए दुनिया से विदा कर दिया गया !
एक नौजवान जिसे जीवन में अपने परिवार की उम्मीदों को साकार कर अपने माँ बाप और बहनों का गौरव बनना था उसकी आत्मा को निर्ममता से उसके शरीर से खींच लिया गया.. एक अधेड़ व्यक्ति जो सीधे सादे तरीके से अपने परिवार की नौका जीवन के समंदर में लिये जा रहा था उसे बड़ी ही बेदर्दी से एक झटके में मझधार में डुबा दिया गया, और अपराधी अभी भी पकड़ से बाहर हैं
जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रही एक पत्नी और तीन बच्चों की माँ, जिसकी सांसें अभी भले ही चल रही हों लेकिन कब तक चलेंगी कहा नहीं जा सकता क्योंकि उनका जीवन यदि बच भी गया तो उनके लिए उस जीवन का क्या महत्व होगा जब क्रूर शैतानों ने उनका सर्वस्व छीन लिया !

अपराधियों के बढ़े हुए मनोबल को दर्शाती हुई ये दुर्दांत घटना आज प्रदेश की योगी सरकार को अपराध जगत की खुली चुनौती है यह सीधी चुनौती है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज को जिन्होंने आपराधिक मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अपराधियों को अपराध या प्रदेश छोड़ देने की खुली चेतावनी जारी कर प्रदेश को भयमुक्त बनाने का वादा किया था लेकिन आज तीन साल बाद भी जिस तरह से प्रयागराज जैसी नृशंस घटना अंजाम दी गई उससे तो यही लगता है कि भयमुक्त समाज के वादे ने आधे रास्ते में ही दम तोड़ दिया ?

महाराज जी, आज विमलेश पाण्डेय जी और उनके परिवार की आत्मा आपसे इंसाफ मांग रही होगी क्योंकि जब आप मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए होंगे तो उनकी आंखों में भी सुरक्षा का भरोसा दिखा होगा अपराध मुक्त समाज में बेहतर भविष्य की उम्मीद दिखी होगी
आज आप उन मृतकों के प्राण तो नहीं लौटा सकते लेकिन उनके हत्यारों को कठोरतम सजा दिला कर एक ऐसी मिसाल जरूर बना सकते हैं जिससे भविष्य में कोई अपराधी फिर किसी विमलेश पाण्डेय और उसके परिवार के साथ ऐसी दुर्दांत घटना करने की सोच भी न सके.. क्योंकि अब तो शायद यही आपकी सरकार द्वारा उस परिवार को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.......

27/05/2020
29/04/2020

#उधार की वाळ से..........
अभिनय की कूंची से सिनेमा के कैनवास पर, न जाने कितने रंगभरने थे !
न जाने कितने रंगों से भी चटख रंग चढ़ने थे न जाने कितने दर्शकों की सांस थमनी थी अभी न जाने कितनी तालियाँ बजनीं थी
न जाने कितने अवार्ड्स से अलमारियां भरनी थी
अभी बहुत कुछ रंगना बाकी था
अभी बहुत कुछ भरना बाकी था..
अभी बहुत कुछ होना बाकी था
लेकिन सब थम गया
आज ईश्वर ने अपनी कूंची अपने पोटली में रख ली !

सारे दर्शक अवाक रह गये
आज कलाकार अपनी अधूरी पेंटिंग छोड़कर चला गया !

इरफ़ान! अभिनय के क्षेत्र में जो आपने दिया, वो अनमोल है..लेकिन जो आप अपने साथ छुपा ले गये उसका मलाल हमेशा रहेगा !

अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि......

Address

Civil Lines
Banda
210001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tha Bundelkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share