Malani ra dhani - मालाणी रा धणी

Malani ra dhani - मालाणी रा धणी Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Malani ra dhani - मालाणी रा धणी, Religious organisation, Tilwara, Balotra.

14/08/2026

श्रावण मास शुक्ल पक्ष द्वितीया  रावल मल्लिनाथ जी की आरती दर्शन

14/08/2026

श्रावण मास शुक्ल पक्ष द्वितीया राणी रूपादे जी की आरती दर्शन

07/08/2026

🌺 आस्था और श्रद्धा का पावन संगम 🌺

श्री राणी रूपादे जी मंदिर, पालिया–तिलवाड़ा के पावन परिसर में श्री चक्रेश्वरी माता मंदिर (कुलदेवी श्री नागणेच्या माता का मूल स्वरूप), श्री नर्बदेश्वर महादेव मंदिर एवं श्री जोगमाया मंदिर का निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है।

✨ आने वाले समय में ये पावन देवालय मालाणी अंचल की आस्था, श्रद्धा एवं सनातन संस्कृति के प्रमुख केंद्र के साथ एक विशिष्ट तीर्थ स्थल के रूप में प्रतिष्ठित होंगे।

🙏 आइए, इस पुण्यदायी देवकार्य में सहभागी बनें।

31/07/2026

🌺 मनोकामना सिद्धि का परम पावन धाम 🌺

मालाणी की पावन धरा पर स्थित श्री राणी रूपादे जी मंदिर, पालिया (तिलवाड़ा) श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास का दिव्य तीर्थ है। यहाँ श्रद्धालु पूर्ण समर्पण भाव से माँ के श्रीचरणों में शीश नवाकर अपनी मनोकामनाएँ अर्पित करते हैं। माँ की अनुकम्पा से सच्चे मन से की गई प्रत्येक प्रार्थना स्वीकार होती है तथा भक्तों का जीवन सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल से आलोकित हो उठता है।

आप भी पधारें, माँ के श्रीचरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित करें तथा उनकी दिव्य कृपा और अलौकिक आशीर्वाद का पावन अनुभव प्राप्त करें।

॥ जय श्री राणी रूपादे जी की ॥

16/07/2026
पंच मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 02 सितम्बर 2027 को आयोजित होगाश्री राणी रूपादे जी मंदिर, पालिया परिसर में आयोजित प्राण...
17/06/2026

पंच मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 02 सितम्बर 2027 को आयोजित होगा

श्री राणी रूपादे जी मंदिर, पालिया परिसर में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव समिति की प्रथम बैठक में श्री रावल मल्लीनाथ श्री राणी रूपादे संस्थान, तिलवाड़ा के अध्यक्ष एवं संत शिरोमणि श्री रावल मल्लीनाथ जी के 25वें गादीपति रावल श्री किशन सिंह जी जसोल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संत शिरोमणि श्री रावल मल्लीनाथ जी मंदिर एवं श्री चक्रेश्वरी माता मंदिर (श्री नागणेच्या माताजी) सहित पंच मंदिरों का भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव भादवा सुदी बीज, 02 सितम्बर 2027 को आयोजित किया जाएगा। साथ ही देशभर में निवासरत समाजबंधुओं तक महोत्सव का संदेश पहुंचाने एवं अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

🚩 जय श्री चक्रेश्वरी माता की
🚩 जय श्री रावल मल्लीनाथ जी री🚩 जय श्री राणी रूपादे जी री

Address

Tilwara
Balotra
344022

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Malani ra dhani - मालाणी रा धणी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share