21/09/2026
जय सारणेश्वरजी महादेवजी नमः🙏🏻🙏🏻
जय दाता राजभारतीजी महाराज नमः🙏🏻🙏🏻
नवपरगना रेबारी समाज द्वारा आयोजित रेबारी समाज का सारणेश्वरजी महादेवजी का ऐतिहासिक मेला दिनांक 22,09,2025 वार मंगलवार को शाम व 23,09,2025 बुधवार को पूरे दिन देवझूलनी ग्यारह व बारस को भरा जाएगा।रेवाड़ी दिनांक 22,09,2025 मंगलवार को शाम 4बजे राजमहल से रवाना होकर अखेलाव तालाब तक जाएगी।रेवाड़ी के पश्चात सब भाई शांति पूर्वक बिना किसी हो हल्ला के गलियों में बिना किसी को नुकसान पहुचाये सारणेश्वरजी की जय बोलते सारणेश्वर महादेवजी मंदिर पहुँचे।🙏🏻🙏🏻
सैकड़ो वर्षो से चली आ रही परम्परा के अनुसार सारणेश्वरजी महादेवजी का मंदिर रात्रि 9बजे बंद हो जाता है सारणेश्वरजी का मंदिर वर्ष में सिर्फ दो दिन शिवरात्रि व दीपावली के दिन पूरी रात खुला रहता है धार्मिक परम्परा के अनुसार मेले पर रात 9बजे मंदिर के पट बंद हो जाते हैं इसलिए समय पर दर्शन करने हेतु शांतिपूर्वक पहुँचे।पुजारीयो से मंदिर पट को लेकर अनावश्यक बहस बाजी नही करे🙏🏻🙏🏻
सारणेश्वरजी मेले में कानून व्यवस्था हेतु पूरे मेले परिसर में, मंदिर परिसर में व गांव की हर गली मोहल्ले में पुलिस विभाग द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं इसलिए समाज के सब भाइयो से निवेदन है कि शान्तिपूर्ण तरीके से मेंले का आनंद ले।किसी भी भाई द्वारा गांव की गलियों या मेला परिसर में हो हल्ला कर मारपीट, तोड़फोड़ या लड़ाई झगड़े किये जायेंगे तो उसकी जवाबदारी स्वयं की ही होगी व पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हो हल्ला करने वाले युवाओं पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।इसलिए सब से निवेदन रहेगा शांतिपूर्ण तरीके से बिना हो हल्ला मेले परिसर व मंदिर में ही मेले का आनंद ले व सारणेश्वर गांव की किसी भी गली मोहल्ले में किसी के भी घर पर बिल्कुल ही नही जाए।अपने अपने पुजारियों के घर पर भी नहीं जाए अन्यथा कोई मुकदमा या कानूनी कार्यवाही होगी तो आप स्वयं की जवाबदारी होगी🙏🏻🙏🏻
सभी छोटे बड़े भाई अपनी रेबारी समाज की वेशभूषा में ही पधारे।रेबारी समाज की वेशभूषा के बिना कोई मेले में नही आवे।अगर कोई वेषभूषा में नही आये तो उसके साथ शांतिपूर्ण तरीके से समझाईस कर मेला व्यवस्था कमेटी को या पुलिस को शांतिपूर्वक सुपुर्द कर देवे । किसी के साथ किसी प्रकार की मारपीट नही करे व बिल्कुल ही हो हल्ला नहीं करे।🙏🏻🙏🏻
वर्ष2024 मेले में समाज के युवाओ द्वारा फोरलेन पर जाकर ट्रक वालो के साथ हो हल्ला किया था जो सरासर गलत है इससे समाज की भी बदनामी होती है ऐसे कृत्य नही करे अन्यथा समाज की जाजम पर लाकर न्याय किया जाएगा जिसकी जवाबदारी उस युवा उसके गांव के पंचों व पट्टा के पंचों की जवाबदेही रहेगी साथ ही पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी तो उसकी जवाबदेही उसके स्वयं की होगी मेला कमेटी इसके लिए जवाबदेही नही रहेगी🙏🏻🙏🏻
मेले में कोई गलत हरकत करे तो उसे मेला व्यवस्था कमेठी को या पुलिस को अवगत कराकर उन्हें सुपुर्द कर देवे उनके साथ मारपीट बिल्कुल भी नहीं करे।🙏🏻🙏🏻
मेला सम्पूर्ण रेबारी समाज का हैं आपका अपना ऐतिहासिक व धार्मिक मेला है इसलिए मेले की व्यवस्था को भी आपको ही संभावना है भोजन प्रसादी में व जल व्यवस्था, चाय व्यवस्था में अपना सामाजिक फर्ज समझ कर सहयोग करावे।🙏🏻🙏🏻
भोजन व्यवस्था हेतु इस बार दो टेंटो की व्यवस्था की गई हैं एक मे पुरुषों के लिए व एक मे माता बहनों के लिए व्यवस्था रहेगी फिर भी भोजन व्यवस्था में भीड़ होती है इसलिए सब युवा समाज सेवियो से निवेदन रहेगा कि भीड़ को नियंत्रित कर शांतिपूर्ण तरीके से भोजन व्यवस्था में अपना अपना सहयोग अवश्य करावे🙏🏻🙏🏻
सारणेश्वरजी महादेवजी की भक्ति व समाज की सेवा का यह मौका वर्ष में एक दिन ही मिलता है इसलिए इस मौके पर सेवा अवश्य करें🙏🏻🙏🏻
समाज के नियम कायदे कानून व नीति रीति का पालन करे।🙏🏻🙏🏻
मेले में गेट के बाहर पुलिस हम सब की सुरक्षा व शांति व्यवस्था हेतु आती है उनके नियमो व निर्देशो का पालन करें उनकी गाड़ी आने पर हो हल्ला नहीं करे अन्यथा आपके खिलाफ पुलिस कार्यवाही होने पर जिम्मेदारी आप स्वयं ही की होगी।🙏🏻🙏🏻
मेले में गलत हरकत करने, अनावश्यक हो हल्ला करने पर ,तोड़ फोड़करने पर, किसी के साथ मारपीट करने पर पुलिस द्वारा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी इसकी जवाबदेही उसकी स्वयं की होगी क्योंकि मेले परिसर व गांव की हर गली मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं आपकी हर हरकत कैमरे में कैद होगी इस अनुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी।मेला व्यवस्था समिति व पंचगणो की कोई जवाबदेही नही होगी।🙏🏻🙏🏻
सारणेश्वर महादेवजी के मेला रूपी महाकुंभ में शांति बनाए रखे इससे समाज का एक अच्छा संदेश जाएगा।🙏🏻🙏🏻
आप समाज के जागरूक व समझदार समाज सेवी व्यक्ति हैं यह संदेश समाज के सब भाइयो तक पहुचाने की व लोगो को समझाने की कृपा करें ताकि समाज की मर्यादा बनी रहे।
समाज बंधु मेले के दिन अपने अपने प्रतिष्ठान एक दिन के लिए भोलेनाथ की भक्ति हेतु स्वेच्छा से बंद रखे व मेले व्यवस्था हेतु सहयोग करे।🙏🏻🙏🏻
🙏🏻🙏🏻निवेदक🙏🏻🙏🏻
नवपरगना रेबारी समाज