04/10/2026
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | श्री सिद्धनाथ धाम बहराइच
जिले के सुप्रसिद्ध श्री सिद्धनाथ धाम में आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
बहराइच। जिले के सुप्रसिद्ध श्री सिद्धनाथ धाम में आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
इस पावन अवसर पर पूज्यपाद सद्गुरुदेव श्री सिद्धनाथ पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर (जूना अखाड़ा) अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008 महंत स्वामी श्री रवि गिरि जी महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण कथा का रसपान कराया जाएगा।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, उनकी बाल लीलाओं और भक्तिमय प्रसंगों का वर्णन श्रद्धालुओं को भक्ति और आध्यात्मिकता से सराबोर करेगा।
श्री सिद्धनाथ धाम में आज गूंजेगा—
“नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की।”