29/05/2026
Jai ma Kali
हे मां काली तुझे मैं प्रणाम करता हूं
तेरे चरण स्पर्श कर मैं तेरी वंदना करता हूं।
बंदना करते हुए एक विनती करता हूं
हे मां मुझे तू अपने घर में चाहिए
मेरे तन मन धन वचन में चाहिए
अपने आस में चाहिए और सांस में चाहिए
हर पल अपने पास में चाहिए
अपनी रात में चाहिए और दिन में चाहिए
अपने दिल की हर एक बात में चाहिेए
दिल की हर एक धड़कन में चाहिए
अपने भक्ति की तड़पन में चाहिए
अपनी नेत्रों में चाहिए
अपने हरेक क्षेत्रों में चाहिए
अपनी रक्षा में चाहिए
और पढ़ाई वाली कक्षा में चाहिए
पढ़ाई में तेरा आशीर्वाद चाहिए
जीवन की सफलता में बस तेरा साथ चाहिए
हे मां काली तू मुझे मां के रूप में चाहिए
मेरे जीवन की हर एक छांव और धूप में चाहिए