नरवे निर्माण समिति

नरवे निर्माण समिति भारत माता की जय

नरवे निर्माण समिति एक गैर-राजनीतिक व गैर-लाभकारी संस्था है जिसका मुख्य उद्देश्य सिर्फ गांव का विकास है । यह समिति एक ऐसा शुरुआत करना चाहती है जिससे गांव को अपने देश के विकास में अधिक से अधिक भागीदारी देने में सफलता मिल सके नरवे निर्माण समिति गांव के बेहतर भविष्य की कल्पना को हकीकत में बदलने के लिए प्रयत्नशील है । यह समिति गांव के सशक्तिकरण में बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य ,बेहतर डिजिटल सेवाएं, आधुनिक कृषि, बच्चों व महिलाओं का सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण व आपसी सौहार्द को कायम रखने के साथ-साथ हमारी प्राचीन ग्रामीण संस्कृति व सभ्यता को आधुनिकता के साथ लेकर गांव में ग्रामोद्योग के माध्यम से लघु और कुटीर उद्योगों को शुरू करके एक संपन्न गांव बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह समिति गांव के सभी वर्ग के लोगों को धर्म-जात, ऊँच-नीच इत्यादि कुरीतियों के भेदभाव रहित सभी को समान अवसर प्रदान कर गांव के प्रतिभाओं को, उनकी क्षमताओं को राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए संकल्पित है।

Address

नरवे ग्राम सभा, मार्टिनगंज, आजमगढ़ , उत्तर प्रदेश भारत
Azamgarh
276303

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when नरवे निर्माण समिति posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to नरवे निर्माण समिति:

Shortcuts

Share