Shri Shridharacharyaji Maharaj

Shri Shridharacharyaji Maharaj He mastered Grammar-Nyaya-Vedanta-Gita-Ramayan through the learning of Sanskrit right since an early age of 10.

जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री श्रीधराचार्य जी महाराज का आधिकारिक पेज। श्रीमद् भागवत कथा, रामकथा, वैदिक प्रवचन, सनातन धर्म के गूढ़ सिद्धांत, आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं गुरु कृपा को जन-जन तक पहुँचाने हेतु समर्पित।

॥ जय श्रीमन्नारायण ॥ He was decorated with the title of ‘Gita Shiromani’ (Jewel of Gita) on learning the whole Gita by heart at a tender age of 11. Pleased with his sainthood, spotle

ss conduct, and profound learning, the highly revered Swami Shri Madhavacharyaji Maharaj, in 1994 appointed him as his Heir Apparent (successor) to Asharfi Bhavan Ayodhya Peeth. He was glorified with two gold medals when he won the first prize in Sanskrit Sentence Contest held in the country. Besides Hindi translation of Pandav Gita he has also written books on the ways to daily devotion. On August 21, 2007 at Asharfi Bhavan Ayodhya the prominent seers, saints, Mahantas and religious scholars conferred him with the great title of Jagadguru Ramanujacharya. At present he is the Director and Chairman of as many as 10 institutions. Besides, he is also the Trustee of Shrirang Mandir, Vrindavan. He is also upholding Indian culture by giving away clothes, food and knowledge in charity in the tribal regions. He has provided guidance to thousands of people through more than 400 successful organisations of the programmes of Gita- Bhagvat- Ramayan – Goda Festivals. Won over by his sainthood, stainless character, scholarship, humility, broad-mindedness, etc. thousands of people have ennobled and enriched their lives by taking Bhagvatsharanagati Diksha by accepting him as their true teacher (Sadguru).

अयोध्याधाम की पावन भूमि पर परमपूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री श्रीधराचार्य जी महाराज के श्रीमुखारविन्द से आयोजि...
25/08/2026

अयोध्याधाम की पावन भूमि पर परमपूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री श्रीधराचार्य जी महाराज के श्रीमुखारविन्द से आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में आप सभी श्रद्धालु भक्तजन सादर आमंत्रित हैं।

🗓️ 2 से 8 सितम्बर 2026
📍 माधव भवन, अयोध्या जी
🕓 प्रतिदिन सायं 4 बजे से हरि इच्छा तक

आइए, श्रीमद्भागवत कथा के अमृतमय रसपान द्वारा अपने जीवन को भक्ति, ज्ञान एवं भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से अनुप्राणित करें। 🙏

॥ ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ॥
॥ जय श्रीमन्नारायण ॥ 🚩✨

✨🌸 श्री लक्ष्मीनारायण प्रभु, श्रीअशर्फ़ी भवन पीठ के झूला उत्सव की दिव्य झलकियाँ 🌸✨परमपूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी...
25/08/2026

✨🌸 श्री लक्ष्मीनारायण प्रभु, श्रीअशर्फ़ी भवन पीठ के झूला उत्सव की दिव्य झलकियाँ 🌸✨

परमपूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री श्रीधराचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में श्रीअशर्फी भवन पीठ, अयोध्याधाम में विराजमान श्री लक्ष्मीनारायण प्रभु के मनोहारी झूला उत्सव एवं अद्भुत श्रृंगार के कुछ अलौकिक दर्शन। 🙏

भक्ति, सौन्दर्य और दिव्यता से ओतप्रोत ये पावन क्षण प्रभु कृपा का अनुभव कराते हैं। ✨

॥ श्री लक्ष्मीनारायण प्रभु की जय ॥
॥ जय श्रीमन्नारायण ॥ 🚩

25/08/2026

🙏 क्या हमारे पूर्वज भी भगवान की कथा से लाभ पा सकते हैं? 🕉️

शास्त्रों में कथा-श्रवण की महिमा बताते हुए कहा गया है कि जब हम अपने दिवंगत माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी और पूर्वजों का श्रद्धापूर्वक स्मरण करके भगवान की कथा सुनते हैं, तो उस कथा का पुण्य उन्हें भी समर्पित किया जा सकता है। 🌸

इसके लिए किसी विशेष दिखावे की आवश्यकता नहीं—श्रद्धा से स्मरण कीजिए और भगवान की कथा में मन लगाइए। 🙏

📿 अपने लिए भी कथा सुनें और अपने पूर्वजों को भी श्रद्धा से स्मरण करें।

जय श्रीमन्नारायण 🚩

#श्रीमद्भागवत #भागवतकथा #कथाश्रवण #पूर्वज #पितृस्मरण सनातनधर्म भक्ति भगवानकीकथा आध्यात्मिकज्ञान GuruVani BhaktiMarg SanatanDharma

24/08/2026

🙏 सात दिन की श्रीमद्भागवत कथा का पुण्य इतना महान क्यों माना गया है? 📖🕉️

कथा में बताया गया है कि एक पलड़े में पूरे जीवन के दान, पुण्य और सत्कर्म रखे गए और दूसरे पलड़े में सिर्फ सात दिन भक्तिभाव से सुनी गई कथा का पुण्य।

जब तराजू उठाया गया, तो पूरे जीवन के सत्कर्मों वाला पलड़ा ऊपर उठ गया और सात दिन कथा श्रवण का पलड़ा भारी होकर नीचे रह गया। 🙏✨

संदेश यही है—
भगवान की कथा केवल सुनने का विषय नहीं, बल्कि जीवन को भीतर से बदलने का अवसर है। 🌸

📿 श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करें और अपने जीवन को प्रभु के चरणों से जोड़ें।

जय श्रीमन्नारायण 🚩🙏

#श्रीमद्भागवत #भागवतकथा #कथाश्रवण #भागवतज्ञान #भक्ति सनातनधर्म भगवान आध्यात्मिकज्ञान हरिनाम GuruVani BhaktiMarg SanatanDharma

23/08/2026

कली का प्रवेश कब होता है ?

श्रावण शुक्ल पुत्रदा एकादशी का पावन व्रत 24 अगस्त 2026, सोमवार को रखा जाएगा।🕉️ एकादशी व्रत तिथि: 24 अगस्त 2026 (सोमवार)🌅...
22/08/2026

श्रावण शुक्ल पुत्रदा एकादशी का पावन व्रत 24 अगस्त 2026, सोमवार को रखा जाएगा।

🕉️ एकादशी व्रत तिथि: 24 अगस्त 2026 (सोमवार)
🌅 पारण: 25 अगस्त 2026 (मंगलवार) को सूर्योदय के पश्चात

सनातन परम्परा में पुत्रदा एकादशी को भगवान श्रीहरि की विशेष कृपा प्राप्त करने वाली तथा परिवार के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना हेतु अत्यंत पुण्यदायी माना गया है।

परमपूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री श्रीधराचार्य जी महाराज की ओर से समस्त भक्तजनों को पुत्रदा एकादशी की मंगलमय शुभकामनाएँ।

॥ श्रीमते रामानुजाय नमः ॥
॥ जय श्रीमन्नारायण ॥ 🚩✨

22/08/2026

🙏 एक ऐसा मंत्र, जिसे जीवन के हर क्षण में जपा जा सकता है…

मिलते समय — हरि शरणम् 🙏
भोजन के समय — हरि शरणम् 🙏
चलते-फिरते — हरि शरणम् 🙏
हर परिस्थिति में — हरि शरणम् 🙏

क्योंकि “हरि शरणम्” का भाव ही है—
श्रीहरि ही मेरी शरण हैं। 🌸

जब नाम स्मरण जीवन का हिस्सा बन जाता है, तो मन धीरे-धीरे भगवान की ओर जुड़ने लगता है। 🕉️

हरि शरणम् 🙏🚩

#हरिशरणम् #हरिनाम #नामस्मरण #भक्ति भगवान श्रीहरि सनातनधर्म आध्यात्मिकज्ञान GuruVani BhaktiMarg SanatanDharma

*🚩 राम नवमी विशेष | श्री अयोध्या धाम में 9 दिवसीय सामूहिक श्रीराम कथा 🚩**परमपूज्य अनंतश्रीविभूषित 1008 जगद्गुरु रामानुजा...
22/08/2026

*🚩 राम नवमी विशेष | श्री अयोध्या धाम में 9 दिवसीय सामूहिक श्रीराम कथा 🚩*

*परमपूज्य अनंतश्रीविभूषित 1008 जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री श्रीधराचार्य जी महाराज के श्रीमुख से*

📅 *07 अप्रैल 2027 से 15 अप्रैल 2027 तक*

📍 *श्री अयोध्या धाम*

राम नवमी के पावन अवसर पर अयोध्या की दिव्य भूमि में *9 दिवसीय सामूहिक श्रीराम कथा* का विशाल भव्य आयोजन होने जा रहा है।

यह आयोजन उन सभी श्रद्धालुओं के लिए एक अद्भुत अवसर है जो अयोध्या धाम में प्रवास करते हुए *श्रीराम कथा का रसपान*, *सह-यजमान बनने का सौभाग्य* तथा *भगवान श्रीराम की नगरी के दिव्य दर्शन* का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं।

*✨ इस विशेष आयोजन में आपको प्राप्त होगा:*

🔸 पूज्य गुरुदेव के श्रीमुख से *9 दिवसीय श्रीराम कथा श्रवण*
🔸 *सामूहिक सह-यजमान* बनने का दुर्लभ अवसर
🔸 *श्रीराम जन्मभूमि* एवं अयोध्या के प्रमुख तीर्थों के दर्शन पूज्य गुरुदेव के पवन सानिध्य में
🔸 *श्रीराम जन्म महोत्सव* एवं *राम नवमी उत्सव* का दिव्य लाभ
🔸 9 दिनों तक नवान्ह पारायण का पुण्यमय लाभ
🔸 मान्यता अनुसार *राम नवमी* के पावन दिवस पर अयोध्या में निवास करने वाले समस्त तीर्थों के पुण्य का लाभ
🔸 *श्रीसरयू जी* की पावन उपस्थिति में आध्यात्मिक वातावरण
🔸 आवास, भोजन एवं कथा से संबंधित संपूर्ण व्यवस्था
🔸 पूजन सामग्री एवं कथा आयोजन की सभी व्यवस्थाएँ ट्रस्ट द्वारा

*विशेष बात यह है कि* जो श्रद्धालु व्यक्तिगत रूप से विशाल कथा आयोजन कराने में सक्षम नहीं हैं, वे इस सामूहिक आयोजन में *सह-यजमान* बनकर कथा का पूर्ण आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

🙏 *यदि आप 07 अप्रैल से 15 अप्रैल 2027 तक अयोध्या धाम में प्रवास कर कथा श्रवण, सह-यजमान सेवा, दर्शन एवं भक्ति का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए समूह से अवश्य जुड़ें।*

अभी जुड़े ://chat.whatsapp.com/Iqk3pEDICDL2RITyiLZRvK?mode=gi_t

यह समूह केवल इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए बनाया गया है, जहाँ आगे की सभी जानकारी, पंजीकरण प्रक्रिया एवं आयोजन से संबंधित अपडेट साझा किए जाएँगे।

⚠️ *सीमित स्थान उपलब्ध हैं।*
🚩 *इच्छुक श्रद्धालु आज ही इस ग्रुप से जुड़ें।* = https://chat.whatsapp.com/Iqk3pEDICDL2RITyiLZRvK?mode=gi_t

📞 संपर्क सूत्र : *+91 9455002777 || +91 9450942845 || +91 9319200495*

*जय श्रीराम* 🙏🚩

21/08/2026

श्रीअशर्फीभवन पीठ, अयोध्याधाम में परमपूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री माधवाचार्य जी महाराज की 20वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, भक्ति एवं कृतज्ञता भाव के साथ मनाई गई |

Address

श्री अशर्फी भवन
Ayodhya
224123

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Shridharacharyaji Maharaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share