Shree Ram Mandir, AyodhyaDham - श्री राम मंदिर, अयोध्याधाम

  • Home
  • India
  • Ayodhya
  • Shree Ram Mandir, AyodhyaDham - श्री राम मंदिर, अयोध्याधाम

Shree Ram Mandir, AyodhyaDham - श्री राम मंदिर, अयोध्याधाम Bhakti aur Shanti ke liye: "Jahan niyati swayam jhukti hai aur naya itihas racha jata hai—Swagat hai Shri Ram ki paavan nagari Ayodhya mein."

भीषण गर्मी में भी उमड़ रही आस्था, 17 मई को सवा लाख श्रद्धालु पहुंचे राम मंदिर     ्री_राम     rammandir RamMandirAyodhya...
19/05/2026

भीषण गर्मी में भी उमड़ रही आस्था, 17 मई को सवा लाख श्रद्धालु पहुंचे राम मंदिर

्री_राम rammandir RamMandirAyodhya AyodhyaDham ayodhyarammandir jaishreeram ayodhyarammandirnirman shriayodhyadham shriayodhyaji RamLalla ramlallavirajman ramlalapranpratishtha ramlalaayodya tirthdham ShreeRamMandirAyodhyaDham shreeramjanmbhumitirthtrust siyakeram ramjikijai ramraghunandan ramjikijai

शनि अमावस्या पर राजा दशरथ समाधि स्थल पर उमड़ी भीड़शनि अमावस्या पर राजा दशरथ की समाधि स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उम...
16/05/2026

शनि अमावस्या पर राजा दशरथ समाधि स्थल पर उमड़ी भीड़

शनि अमावस्या पर राजा दशरथ की समाधि स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शनिदेव से कष्टों से मुक्ति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

्री_राम rammandir RamMandirAyodhya AyodhyaDham ayodhyarammandir jaishreeram ayodhyarammandirnirman shriayodhyadham shriayodhyaji RamLalla ramlallavirajman ramlalapranpratishtha ramlalaayodya tirthdham ShreeRamMandirAyodhyaDham Shaniamavasya shreeramjanmbhumitirthtrust rajadasrath

25 मई को मनाई जाएगी राम परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, सीएम योगी हो सकते हैं शामिलश्रीराम की नगरी अयोध्या म...
14/05/2026

25 मई को मनाई जाएगी राम परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, सीएम योगी हो सकते हैं शामिल

श्रीराम की नगरी अयोध्या में 25 मई को राम परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। समारोह को भव्य स्वरूप देने की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन की रूपरेखा तय करने को लेकर हुई बैठक में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, पूजन कार्यक्रमों और श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं पर विस्तार से मंथन किया गया।

्री_राम rammandir RamMandirAyodhya AyodhyaDham ayodhyarammandir jaishreeram ayodhyarammandirnirman shriayodhyadham shriayodhyaji RamLalla ramlallavirajman ramlalapranpratishtha ramlalaayodya tirthdham ShreeRamMandirAyodhyaDham cmyogi YogiAdityanath upcm shreeramjanmbhumitirthtrust siyakeram ramjikijai ramraghunandan

प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने किए रामलला के दर्शनदेश के विभिन्न राज्यों से आए प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने सोमवार को ...
12/05/2026

प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने किए रामलला के दर्शन

देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने सोमवार को राम मंदिर परिसर का भ्रमण कर मंदिर की भव्यता, सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण तकनीक को करीब से जाना। भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने गर्भगृह में विराजमान रामलला के दर्शन किए और निर्माणाधीन परिसर का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की विशेषताओं, आधुनिक सुरक्षा तंत्र और परिसर की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने प्रशिक्षु अधिकारियों को मंदिर निर्माण की अवधारणा, स्थापत्य शैली और उपयोग की जा रही तकनीकों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण भारतीय परंपरा और आधुनिक इंजीनियरिंग के समन्वय का उदाहरण है। मंदिर निर्माण में लोहे का प्रयोग नहीं किया गया है तथा इसकी संरचना को दीर्घकालिक मजबूती और भूकंपरोधी तकनीक को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

्री_राम rammandir RamMandirAyodhya AyodhyaDham ayodhyarammandir jaishreeram ayodhyarammandirnirman shriayodhyadham shriayodhyaji RamLalla ramlallavirajman ramlalapranpratishtha ramlalaayodya tirthdham ShreeRamMandirAyodhyaDham shreeramjanmbhumitirthtrust prashikshuips champatrai siyavarramchandrakijai raghunath ramsiyaramsiyaram ramlalaraghunandan

रामकथा संग्रहालय की विशेष गैलरी में होंगे 16 मंदिरों के दिव्य दर्शन, मंदिर परिसर का आभासी अनुभव मिलेगाराम मंदिर निर्माण ...
11/05/2026

रामकथा संग्रहालय की विशेष गैलरी में होंगे 16 मंदिरों के दिव्य दर्शन, मंदिर परिसर का आभासी अनुभव मिलेगा

राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में रविवार को कई अहम फैसले लिए गए हैं। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में एक विशेष दिव्य दर्शन गैलरी बनाने का निर्णय हुआ है। इस गैलरी में आधुनिक तकनीक से राम मंदिर परिसर में निर्मित सभी 16 मंदिरों के दर्शन एक ही स्थान पर श्रद्धालु कर सकेंगे।

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि संग्रहालय में 20 गैलरी का निर्माण हो रहा है। इसमें एक गैलरी का निर्माण आईआईटी चेन्नई ने किया है। इस गैलरी में सेवन डी तकनीक से हनुमान की गाथा प्रदर्शित की जाएगी। बाकी सभी 19 गैलरियों का निर्माण आईआईटी चेन्नई की ही सहयोगी संस्था प्रवर्तक कर रही है। एक अन्य विशेष गैलरी बनाने का निर्णय हुआ है। इस गैलरी में श्रद्धालुओं को मंदिर भ्रमण जैसा आभासी अनुभव मिलेगा। इसमें श्रद्धालुओं को थ्री डी तकनीक से रामलला, राम परिवार समेत अन्य मंदिरों के दर्शन एक साथ हो पाएंगे।

्री_राम rammandir RamMandirAyodhya AyodhyaDham ayodhyarammandir jaishreeram ayodhyarammandirnirman shriayodhyadham shriayodhyaji RamLalla ramlallavirajman ramlalapranpratishtha ramlalaayodya tirthdham ShreeRamMandirAyodhyaDham shreeramjanmbhumitirthtrust nripendramishra iitchennai raghunath ramsiyaramsiyaram ramlalaraghunandan

रामधुन और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजती रही अयोध्याज्येष्ठ मास के पहले बड़ा मंगल पर रामनगरी की गलियों में एक अलग ही उजा...
06/05/2026

रामधुन और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजती रही अयोध्या

ज्येष्ठ मास के पहले बड़ा मंगल पर रामनगरी की गलियों में एक अलग ही उजास फैल रहा था, आस्था का, भक्ति का और सेवा का। पहले बड़े मंगल ने अयोध्या को मानो एक जीवंत आध्यात्मिक काव्य में बदल दिया, जहां हर धड़कन में जय श्रीराम और जय बजरंगबली का स्वर गूंज रहा था।

सुबह की पहली किरण के साथ ही मंदिरों की घंटियों ने जैसे पूरे नगर को जगा दिया। रामधुन और हनुमान चालीसा के सस्वर पाठ से वातावरण सुरमयी हो उठा। सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़ केवल दर्शन के लिए नहीं, बल्कि आत्मिक शांति की तलाश में थी। हनुमानगढ़ी में सजी-धजी भव्य झांकी, आभूषणों से अलंकृत हनुमान जी और लंबी कतारों में खड़े भक्त यह दृश्य भक्ति की पराकाष्ठा का साक्षात रूप प्रतीत हो रहा था।

्री_राम rammandir RamMandirAyodhya AyodhyaDham ayodhyarammandir jaishreeram ayodhyarammandirnirman shriayodhyadham shriayodhyaji RamLalla ramlallavirajman ramlalapranpratishtha ramlalaayodya tirthdham ShreeRamMandirAyodhyaDham ramdhun shreeramjanmbhumitirthtrust hanuma chalisa hanumangadhi shreeram jaibajrangbali ramnagari

पहले बड़े मंगल पर राममंदिर में उमड़ी आस्था, धूप न होने से दर्शनार्थियों ने परिसर में लिया मौसम का मजाज्येष्ठ मास के पहले...
05/05/2026

पहले बड़े मंगल पर राममंदिर में उमड़ी आस्था, धूप न होने से दर्शनार्थियों ने परिसर में लिया मौसम का मजा

ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में अर्चकों द्वारा निरंतर पाठ किया गया और भक्तों के बीच भोग का लड्डू प्रसाद वितरित किया गया। सुहावने मौसम के कारण श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में बैठकर भव्यता का आनंद लिया।

धूप न होने से दर्शनार्थियों को कहीं भी विश्राम कर वातावरण का सुख लेने का अवसर मिला। सभी मंदिरों और मंडपों के दर्शन प्रारंभ होने के बाद पूरे परिसर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा।

पहली बार यहां बड़े मंगल का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र बना। भोजन प्रसाद ग्रहण करने वालों को भी हनुमानजी का लड्डू वितरित किया गया। जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केंद्र द्वारा दी गई।

्री_राम rammandir RamMandirAyodhya AyodhyaDham ayodhyarammandir jaishreeram ayodhyarammandirnirman shriayodhyadham shriayodhyaji RamLalla ramlallavirajman ramlalapranpratishtha ramlalaayodya tirthdham ShreeRamMandirAyodhyaDham shreeramjanmbhumitirthtrust hanumanmandir

अयोध्या के रामकथा संग्रहालय में नई तकनीक लाने की तैयारीरामनगरी के रामकथा संग्रहालय को आधुनिक तकनीक से और समृद्ध बनाने की...
04/05/2026

अयोध्या के रामकथा संग्रहालय में नई तकनीक लाने की तैयारी

रामनगरी के रामकथा संग्रहालय को आधुनिक तकनीक से और समृद्ध बनाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। बेंगलुरु स्थित म्यूजियम ऑफ आर्ट एंड फोटोग्राफी (एमएपी) की विशेषज्ञ टीम अयोध्या पहुंची और संग्रहालय का विस्तृत भ्रमण कर निदेशक डॉ. संजीव सिंह के साथ बैठक की।

्री_राम rammandir RamMandirAyodhya AyodhyaDham ayodhyarammandir jaishreeram ayodhyarammandirnirman shriayodhyadham shriayodhyaji RamLalla ramlallavirajman ramlalapranpratishtha ramlalaayodya tirthdham ShreeRamMandirAyodhyaDham shreeramjanmbhumitirthtrust museumofartandphotographybangluru sanjee Singh ramkatha ramlalaraghunandan ramjairam

रामलला के दिव्य वस्त्रों में दिखेगी भारत की विविध शिल्प परंपरा, मौसम के अनुकूल तैयार हो रहे वस्त्ररामनगरी अयोध्या में वि...
03/05/2026

रामलला के दिव्य वस्त्रों में दिखेगी भारत की विविध शिल्प परंपरा, मौसम के अनुकूल तैयार हो रहे वस्त्र

रामनगरी अयोध्या में विराजमान रामलला का शृंगार केवल आस्था का विषय नहीं है। यह भारत की समृद्ध वस्त्र परंपरा का जीवंत प्रदर्शन भी बन गया है। इन दिनों अधिक गर्मी के कारण रामलला के लिए मौसम के अनुकूल विशेष वस्त्र तैयार किए जा रहे हैं। इन वस्त्रों से उन्हें गर्मी का तनिक भी एहसास नहीं होगा।

गर्मी के इस मौसम में रामलला को शुद्ध कॉटन के हल्के और आरामदायक वस्त्र पहनाए जा रहे हैं, जबकि जून माह में उन्हें बेहद मुलायम मलमल के परिधान धारण कराए जाएंगे। रामलला के दिव्य वस्त्रों को डिजाइन करने का दायित्व संभाल रहे प्रसिद्ध डिजाइनर मनीष त्रिपाठी बताते हैं कि रामलला के परिधान देश के अलग-अलग हिस्सों के उत्कृष्ट टेक्सटाइल से बनाए जाते हैं। देश के विभिन्न हिस्सों मुर्शिदाबाद, कोयंबटूर, राजस्थान, गुजरात और विदर्भ से विशेष कपड़ा रामलला के लिए आया है।

्री_राम rammandir RamMandirAyodhya AyodhyaDham ayodhyarammandir jaishreeram ayodhyarammandirnirman shriayodhyadham shriayodhyaji RamLalla ramlallavirajman ramlalapranpratishtha ramlalaayodya tirthdham ShreeRamMandirAyodhyaDham shreeramjanmbhumitirthtrust ManishTripathi murshidabad coimbatore rajasthan gujarat

अयोध्या में बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने सरयू में किया स्नानअयोध्या में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अयोध्या पूरी तरह भ...
01/05/2026

अयोध्या में बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने सरयू में किया स्नान

अयोध्या में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अयोध्या पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा में सराबोर नजर आई। सुबह होते ही सरयू नदी के तट पर श्रद्धालुओं की भारी रही, जहां हजारों लोगों ने पवित्र स्नान कर धर्म लाभ अर्जित किया।वैशाख माह की पूर्णिमा, जिसे बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है, का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी वजह से सुबह करीब 4 बजे से ही श्रद्धालु सरयू घाटों पर पहुंचने लगे और आस्था की डुबकी लगानी शुरू कर दी। मान्यता है कि इस दिन स्नान और दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि देशभर के साथ-साथ नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं। स्नान के बाद श्रद्धालु विभिन्न मठों और मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं, जिससे पूरे शहर में भक्ति का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। घाटों पर बैरिकेडिंग, अस्थाई पुल और सुरक्षा कर्मियों की
तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

्री_राम rammandir RamMandirAyodhya AyodhyaDham ayodhyarammandir jaishreeram ayodhyarammandirnirman shriayodhyadham shriayodhyaji RamLalla ramlallavirajman ramlalapranpratishtha ramlalaayodya tirthdham ShreeRamMandirAyodhyaDham shreeramjanmbhumitirthtrust siyakeram ramraghunandan raghunath ramsiyaramsiyaram ramlalaraghunandan saryunadi BudhPurnima

आम भक्तों के लिए खोले गए मंदिर परिसर के सभी उप मंदिर, 90 मिनट में पूरी करनी होती है परिक्रमाश्रीराम जन्मभूमि परिसर में श...
15/04/2026

आम भक्तों के लिए खोले गए मंदिर परिसर के सभी उप मंदिर, 90 मिनट में पूरी करनी होती है परिक्रमा

श्रीराम जन्मभूमि परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लागू की गई नई दर्शन व्यवस्था का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। सामान्य पासधारक श्रद्धालु लगभग डेढ़ घंटे में रामलला के दर्शन के साथ परिसर के नौ उपमंदिरों का दर्शन कर पा रहे हैं, जबकि विशिष्ट पासधारक मात्र 30 मिनट में राम मंदिर समेत परकोटा स्थित प्रमुख मंदिरों के दर्शन पूर्ण कर ले रहे हैं।

्री_राम rammandir RamMandirAyodhya AyodhyaDham ayodhyarammandir jaishreeram ayodhyarammandirnirman shriayodhyadham shriayodhyaji RamLalla ramlallavirajman ramlalapranpratishtha ramlalaayodya tirthdham ShreeRamMandirAyodhyaDham shreeramjanmbhumitirthtrust siyakeram ramjikijai ramraghunandan ramjikijai ramsiyaram rama sitaram

Address

Ayodhya
224123

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shree Ram Mandir, AyodhyaDham - श्री राम मंदिर, अयोध्याधाम posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share