Shidhpeeth Shri sheetlamatadham

Shidhpeeth Shri sheetlamatadham सिद्ध पीठ श्री श्री शीतला माता धाम मंदिर स्टेशन रोड अयोध्या

🌸 माता शीतला महारानी का दिव्य श्रृंगार एवं आरती कथा 🌸आज माता शीतला महारानी के दरबार में बड़ा ही पावन एवं दिव्य दृश्य देख...
20/10/2025

🌸 माता शीतला महारानी का दिव्य श्रृंगार एवं आरती कथा 🌸

आज माता शीतला महारानी के दरबार में बड़ा ही पावन एवं दिव्य दृश्य देखने को मिला। माता का भव्य श्रृंगार पंडित जी के सान्निध्य में उत्कर्ष रस्तोगी जी एवं उनके परिवार द्वारा अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से किया गया।

माता शीतला महारानी को फूलों की माला, चंदन, इत्र और पारंपरिक श्रृंगार सामग्री से सजाया गया। पंडित जी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता का श्रृंगार पूर्ण कराया।

श्रृंगार के उपरांत माता शीतला की भव्य आरती सम्पन्न हुई। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा। वातावरण में भक्ति और आनंद की लहर दौड़ गई।

अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया और माता से सबके मंगल, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की गई।

🙏 जय माता शीतला महारानी की जय! 🙏

#माता_शीतला #श्रृंगार #उत्कर्ष_रस्तोगी #पंडितजी #भक्ति #आरती #आयोध्या

श्री बजरंगबली जन्म उत्सव पर श्रद्धा और उल्लास का माहौल 🙏कल श्री बजरंगबली का जन्म उत्सव बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के ...
20/10/2025

श्री बजरंगबली जन्म उत्सव पर श्रद्धा और उल्लास का माहौल 🙏

कल श्री बजरंगबली का जन्म उत्सव बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ अस्थल श्री शीतला माता मंदिर, अयोध्या जी में मनाया गया। भक्तों ने मिलकर केक काटकर बजरंगबली का जन्मदिन मनाया। पूरे परिसर में “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

मंदिर को फूलों से सजाया गया, भजन-कीर्तन और दीप सज्जा से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। भक्तों ने हनुमान जी से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

📸 स्थान: अस्थल श्री शीतला माता मंदिर, अयोध्या
🎉 मुख्य आकर्षण: फूलों की वर्षा, केक काटना, भजन संध्या व प्रसाद वितरण

🌸✨ माता शीतला के दरबार में भव्य भंडारे का आयोजन 🙏 ✨🌸दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को माता शीतला के पावन दरबार में भव्य भंडारे क...
14/10/2025

🌸✨ माता शीतला के दरबार में भव्य भंडारे का आयोजन 🙏 ✨🌸

दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को माता शीतला के पावन दरबार में भव्य भंडारे का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ।
माता के जयकारों से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा, और दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस दिव्य आयोजन में मुख्य रूप से उपस्थिति रही —
🔹 अयोध्या दशरथ महल के पूज्य संत श्री कृपालु भूषण दास जी
🔹 नाका हनुमान गढ़ी के महंत श्री राम दास जी
🔹 पूर्व विधायक श्री इंद्रप्रताप तिवारी (खब्बू) – 276 गोसाईगंज
🔹 पूर्व मंत्री श्री तेज नारायण पांडेय (पवन) – अयोध्या
🔹 पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री करुणाकर पांडेय जी
🔹 पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री गिरीश पांडेय (डिप्पुल)
🔹 दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष श्री मनोज जयसवाल जी

साथ ही
कंचन दुबे (एडवोकेट), चन्द्र प्रकाश दुबे (एडवोकेट), पवन तिवारी (एडवोकेट), विनय तिवारी (एडवोकेट), राकेश मिश्रा (एडवोकेट),
डी.एन. द्विवेदी (चीफ ब्यूरो), प्रमोद तिवारी,बब्लू पंडित, विजय पांडेय, प्रवीण श्रीवास्तव, कारण यादव (मुन्नू), विराट सिंह, मुकेश यादव, भोला पांडेय, अजय तिवारी (अज्जू), राजू रमानी, अमित शुक्ला,राज पूत फ्लोर मील, चोटू ओबेरॉय, मोहित ओबेरॉय, रत्नेश जायसवाल,उज्ज्वल सिंह कलहंस, अनुभव सिंह, सुधा मित्तल, अशोक मित्तल, रत्ना जयसवाल, विपिन जयसवाल, सागर रेडीमेड, गौरव कर्डा, रेशू शुक्ला ,सौरभ पांडेय, कुश मित्तल, प्रत्युष सिंह, श्रेयांश श्रीवास्तव, अतुल मिश्रा, एकलव्य तिवारी,सहित सैकड़ों भक्तों ने माता के चरणों में हृदय से नमन करते हुए भंडारे में सहभाग किया। 🌺

माँ शीतला की कृपा से यह आयोजन पूर्ण रूप से सफल एवं मंगलमय रहा।
भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर माँ के आशीर्वाद से आत्मिक शांति का अनुभव किया। 🙏

📿 जय माता शीतला 📿

#महंतजयप्रकाशदासश्रीशीतलामातामंदिर
#मुख्यपुजारीअखिलेशकुमारदुबे


जय माता शीतला 🙏🔥

30/09/2025

✨🙏 अष्टमी पर शीतला माता मंदिर का दिव्य आयोजन 🙏✨आज माँ के दरबार में 2100 दीपों की भव्य आरती, फूलों की होली और प्रसाद स्वरूप केले व सेव वितरित किए गए।माँ शीतला सब पर अपनी कृपा बनाए रखें 🌸💐जय माता दी 🙏🔥 #शीतला_माता 🙏 ाता_दी 🌸 #अष्टमी_पूजा ✨ #2100दीप_आरती 🪔 #फूलों_की_होली 💐 #दिव्य_अनुभव 🌺 #माँ_की_कृपा 🌷 #भक्ति_भाव 🙏 #नवरात्रि2025 ✨

✨🙏 अष्टमी पर शीतला माता मंदिर का दिव्य आयोजन 🙏✨आज माँ के दरबार में 2100 दीपों की भव्य आरती, फूलों की होली और प्रसाद स्वर...
30/09/2025

✨🙏 अष्टमी पर शीतला माता मंदिर का दिव्य आयोजन 🙏✨
आज माँ के दरबार में 2100 दीपों की भव्य आरती, फूलों की होली और प्रसाद स्वरूप केले व सेव वितरित किए गए।
माँ शीतला सब पर अपनी कृपा बनाए रखें 🌸💐
जय माता दी 🙏🔥

🌸🙏 भाद्रपद मास में माता शीतला का भव्य श्रृंगार 🙏🌸📅 19 अगस्त 2025, अयोध्याआज भाद्रपद मास के पावन अवसर पर माता शीतला का वि...
19/08/2025

🌸🙏 भाद्रपद मास में माता शीतला का भव्य श्रृंगार 🙏🌸

📅 19 अगस्त 2025, अयोध्या

आज भाद्रपद मास के पावन अवसर पर माता शीतला का विशेष पूजन हुआ।
🌺 पंडित जी ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई।
✨ श्रद्धालु जागृति यादव ने माँ को फूल-मालाओं और लाल चुनरी से श्रृंगारित किया।
🍲 सोलह श्रृंगार के साथ 21 प्रकार का भोग अर्पित कर भव्य आरती उतारी गई।
🔔 पूरे मंदिर में “जय माता दी” के जयकारे गूंज उठे और वातावरण भक्तिमय हो गया।

🙏✨ माता शीतला सबको सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें ✨🙏

#माता_शीतला #श्रृंगार #भोग #आरती #भाद्रपदमास #जयमातादी

दिनांक18/08/2025 माता शीतला महरनी का दिव्य अलौकिक श्रृंगार आरती दर्शन।
18/08/2025

दिनांक18/08/2025 माता शीतला महरनी का दिव्य अलौकिक श्रृंगार आरती दर्शन।

"शीतले त्वं जगन्माता शीतले त्वं जगत्पिता। शीतले त्वं जगद्धात्री शीतलायै नमो नमः।"दिनांक 26/05/2025 माता शीतला के दरबार म...
27/05/2025

"शीतले त्वं जगन्माता शीतले त्वं जगत्पिता।
शीतले त्वं जगद्धात्री शीतलायै नमो नमः।"

दिनांक 26/05/2025 माता शीतला के दरबार में भव्य भंडारे का आयोजन संपन्न कराया गया।
जिसमे मुख्य रूप में रहे अयोध्या दशरथ महेल पीठाधीश्वर श्री #कृपालुभूषणदसजीमहराज, नाका हनुमान गढ़ी के महंत श्री #रामदासजीमहराज #एडवोकेटकंचनदुबे मुख्य पुजारी शीतला माता मंदिर श्री #अखिलेशकुमारदास

संयोजक: श्री प्रशाद दि्वेदी, गौरव कर्डा, प्रवीण श्रीवास्तव, करण यादव मुन्नू, विराट सिंह, एकलव्य तिवारी, प्रत्युष सिंह, श्रेयांश श्रीवास्तव, रेशू शुक्ला, रविन्द्र पाठक, राहुल सिंह, अमित शुक्ला, रवि सिंह, सौरभ पाण्डेय, डॉक्टर महेश सुरतानी, मुन्नू दुबे, शिव ज्वेलर्स, छोटू ओबेरॉय, मोहन जयसवाल, विपिन जयसवाल, रितिक पांडेय., विजय पांडेय, एडवोकेट विनय श्रीवास्तव, अशोक मित्तल, रत्ना जयसवाल, पुष्कर श्रीवास्तव, पुष्पेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश अंदनी , राजपूत फ्लोर मील, अन्य भक्त गढ़।।

दिनांक 10/12/2024 श्रृंगार आरती दर्शन माता शीतला महारानी
10/12/2024

दिनांक 10/12/2024 श्रृंगार आरती दर्शन माता शीतला महारानी

Address

श्री श्री सिद्धपीठ शीतला माता धाम गणेश नगर अयोध्या जी
Ayodhya
224001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shidhpeeth Shri sheetlamatadham posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share