07/04/2026
🔸रामायण के जीवन सूत्र🔸
कभी आपने सोचा है…
कि जीवन में हम इतना दौड़ते क्यों हैं?
रात-दिन मेहनत करते हैं- नाम के पीछे भागते हैं, पैसे के पीछे थक जाते हैं और फिर भी भीतर कहीं एक खालीपन रह जाता है?
क्योंकि हमने “क्या करना है” तो सीख लिया, पर “क्यों करना है” भूल गए। और यही भूल — सबसे बड़ी हार है।
राजा का सिंहासन उनके सामने था, राजमहल की सुख-सुविधाएँ उनके चरणों में थीं, माता कौशल्या का आँचल उन्हें रोक रहा था, पूरा अयोध्या रो रहा था…फिर भी राम चले गए।
क्यों?
क्योंकि राम सिर्फ सत्ता के लिए नहीं जीते थे।राम धर्म के लिए जीते थे।
उनका “WHY” साफ़ था —
“अगर मेरे सुख से किसी का विश्वास टूटे, तो वह सुख मेरे किसी काम का नहीं।” यही वजह थी कि राम जंगल गए, पर इतिहास के राजा बन गए।
सीता जी के लिए राजमहल खुला था। रानी का जीवन उनका अधिकार था।पर उन्होंने वनवास चुना।
क्यों?
क्योंकि उनका “WHY” प्रेम था।
“जहाँ मेरे राम हैं, वही मेरा संसार है।” सीता ने सुख छोड़ा, पर त्याग की देवी बन गईं।
लक्ष्मण—युवावस्था थी।सपने थे। आराम था। फिर भी उन्होंने सब छोड़ दिया।
क्यों?
क्योंकि उनका “WHY” सेवा था।
“मैं अपने भाई के पीछे नहीं, अपने कर्तव्य के साथ चल रहा हूँ।”
और रावण —उसके पास सब कुछ था —ज्ञान, शक्ति, सोना, सेना, टापू, वैभव। फिर भी वह हार गया।
क्यों?
क्योंकि उसका “WHY” गलत था।
उसने “मैं क्या पा सकता हूँ” सोचा, राम ने “किसके लिए जीना है” सोचा। और यही फर्क इतिहास बनाता है।
जब माता-पिता अपना पूरा जीवन बच्चों में लगा देते हैं, अपने सपने दबा देते हैं, अपने शौक़ मार देते हैं, अपनी थकान छिपा लेते हैं—तो उनका “WHY” सिर्फ एक होता है —“मेरा बच्चा आगे बढ़ जाए।”
पर एक दिन वही बच्चा आगे बढ़कर दूर चला जाता है।
और पीछे रह जाती है —एक खामोश कुर्सी, एक बंद कमरा और एक माँ-बाप का अधूरा मन। उस समय प्रश्न आता है —
अब मेरा “WHY” क्या है? यहीं रामायण जीवन को नई राह देती है।
रामायण सिखाती है —
“बच्चे तुम्हारा जीवन हैं, पर वही तुम्हारा पूरा जीवन नहीं।”
जीवन का “WHY” सिर्फ दूसरों के लिए नहीं, स्वयं के लिए भी होना चाहिए।
इसलिये जब जीवन टूटे — तब भी अपना “WHY” मत छोड़ना।
जब अपमान मिले, जब धोखा मिले, जब अपने साथ छोड़ दें, जब जीवन अर्थहीन लगे: तो पूछना —“मैं आज भी क्यों जिंदा हूँ?”
और अगर उत्तर मिले —
~किसी के लिए प्रेरणा बनना है
~किसी का दर्द समझना है
~किसी टूटी आत्मा को रोशनी दिखानी है
तो समझ लेना —भगवान अभी भी तुम्हें उपयोग में लेना चाहते हैं।
जीवन का मंत्र तो यही है कि:
~काम “क्या” कर रहे हो, यह इतना ज़रूरी नहीं।
~भीड़ “किस दिशा” में जा रही है, यह भी ज़रूरी नहीं।
~सबसे ज़रूरी है कि “आप क्यों चल रहे हो?”
जिस दिन आपका “WHY” स्पष्ट हो जाता है, उस दिन जीवन किसी जॉब से बढ़कर एक मिशन बन जाता है।
जय श्री सीताराम 🙌
#रामलला #जयश्रीराम #मर्यादा_पुरुषोत्तम_श्रीराम