Ayodhya Mahotsav

Ayodhya Mahotsav एक उद्देश्य, सनातन संदेश

नया साल आपके जीवन में खुशियों, सफलता और शांति लेकर आए।धर्म, कर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिले।🙏 Lokah Samast...
19/03/2026

नया साल आपके जीवन में खुशियों, सफलता और शांति लेकर आए।
धर्म, कर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिले।

🙏 Lokah Samastah Sukhino Bhavantu 🙏

आस्था से आत्मनिर्भरता तक: मथुरा के जैत गाँव की तुलसी माला परंपरामथुरा का जैत गाँव केवल एक भौगोलिक स्थान नहीं, बल्कि जीवं...
21/02/2026

आस्था से आत्मनिर्भरता तक: मथुरा के जैत गाँव की तुलसी माला परंपरा

मथुरा का जैत गाँव केवल एक भौगोलिक स्थान नहीं, बल्कि जीवंत आस्था और श्रम की अद्भुत परंपरा का केंद्र है। यहाँ तुलसी के पौधों की सूखी लकड़ियाँ कारीगरों के हाथों से गुजरकर पवित्र तुलसी माला का रूप लेती हैं और हजारों परिवारों के जीवन में आजीविका की सुगंध भरती हैं। हर माला में केवल मनकों की श्रृंखला नहीं, बल्कि भक्ति, धैर्य और समर्पण का सूत्र पिरोया जाता है—जो सीधे श्रीकृष्ण की सेवा और श्रद्धा से जुड़ता है।

यह परंपरा ब्रज की आध्यात्मिक धरोहर को सहेजते हुए स्थानीय समुदाय को आत्मनिर्भर बना रही है और आस्था को रोजगार से जोड़ने का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करती है।

प्रभु श्री राम के चरण-कमलों से अभिसिंचित श्री अयोध्या नगरी आज अगणित दीपशिखाओं से आलोकित होकर, भक्ति, आनंद और दिव्यता की ...
19/10/2025

प्रभु श्री राम के चरण-कमलों से अभिसिंचित श्री अयोध्या नगरी आज अगणित दीपशिखाओं से आलोकित होकर, भक्ति, आनंद और दिव्यता की अनुपम आभा बिखेर रही है।

सनातन की जागृत चेतना के प्रतीक 'दीपोत्सव-2025' के सफल आयोजन हेतु अपना आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान करने वाले सभी पूज्य संतगण एवं धर्माचार्यों का हृदय से आभार!

सभी श्रद्धालुओं एवं अयोध्या वासियों को धन्यवाद, जिनकी सहभागिता और सहयोग ने इस दीपोत्सव को दिव्य, भव्य एवं अविस्मरणीय बना दिया।

राजा रामचंद्र की जय!

मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये।।ज्येष्ठ माह के...
13/05/2025

मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये।।

ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार 'बड़ा मंगल' की सभी को हार्दिक बधाई व मंगलमय शुभकामनाएं!

संकटमोचक, अतुलित बल के स्वामी केसरीनंदन सभी को साहस, भक्ति और आरोग्यता का आशीर्वाद प्रदान करें, यही प्रार्थना है।

जय बजरंगबली!

आज अयोध्या में अति प्राचीन परंपरा का श्री हनुमान जी की प्रेरणा से परिवर्तन हुआ,,52 बीघे के परिसर से आजीवन बाहर न निकलने ...
30/04/2025

आज अयोध्या में अति प्राचीन परंपरा का श्री हनुमान जी की प्रेरणा से परिवर्तन हुआ,,52 बीघे के परिसर से आजीवन बाहर न निकलने की परंपरा के परिवर्तन में आज निर्वाणी अनी अखाड़ा के पूज्य गद्दीनशीन जी महाराज हनुमान जी के निशान एवं विशाल भव्य दिव्य शोभायात्रा के साथ सरयू तट से होते हुए श्री राम जन्म भूमि दर्शन हेतु प्रस्थान किए ।।

जय श्री सीताराम सीताराम ❤️🙏


श्री राम जन्मभूमि परिसर में विराजित प्रातः स्मरणीय पूज्यपाद गोस्वामी श्री तुलसीदास जी महाराज जी की दिव्य प्रतिमा💐🚩🙇🚩💐
27/04/2025

श्री राम जन्मभूमि परिसर में विराजित प्रातः स्मरणीय पूज्यपाद गोस्वामी श्री तुलसीदास जी महाराज जी की दिव्य प्रतिमा💐🚩🙇🚩💐

श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्येआप सभी को श्री हनुमान जन्मोत्सव की मंगलमय शुभकामनाएं!प्रभु श्री राम के परम भक्त, संकटमोचन श्री ...
12/04/2025

श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये

आप सभी को श्री हनुमान जन्मोत्सव की मंगलमय शुभकामनाएं!

प्रभु श्री राम के परम भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे।

बल, बुद्धि, विद्या के दाता भगवान महाबीर की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है।

ॐ हनुमते नमः🙏

कल हमारे सबके प्रभु हनुमानजी का जन्मोत्सव है, जिसे भारत ही नहीं, अपितु संपूर्ण विश्व के सनातनी श्रद्धा व भक्ति भाव से मन...
11/04/2025

कल हमारे सबके प्रभु हनुमानजी का जन्मोत्सव है, जिसे भारत ही नहीं, अपितु संपूर्ण विश्व के सनातनी श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाते हैं।

हनुमान जयंती का दिन अपार भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है। यह पर्व विशेष रूप से चैत्र पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है और भगवान हनुमान जी के जन्म के उपलक्ष्य में श्रद्धालु उपवास, पूजन और हवन आदि करते हैं।

हनुमान जयंती 2025 की तिथि एवं समय:

दिनांक: 12 अप्रैल 2025, शनिवार
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: प्रातः 03:21 बजे (12 अप्रैल)
पूर्णिमा तिथि समाप्त: प्रातः 05:51 बजे (13 अप्रैल)

शुभ मुहूर्त:

ब्रह्म मुहूर्त: 04:29 बजे से 05:14 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: 11:56 बजे से 12:48 बजे तक
अमृत काल: 11:23 बजे से 01:11 बजे तक

योग व नक्षत्र:

हस्त नक्षत्र: शाम 6:07 बजे तक
व्याघात योग: रात 8:39 बजे तक

हनुमान जयंती का महत्व:
भगवान हनुमान को शक्ति, भक्ति और सेवा का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन उपवास रखकर और विधिपूर्वक हनुमान जी की पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और वह कष्टों से मुक्त होता है।

पूजा विधि:

प्रातः काल स्नान कर शुद्ध वस्त्र धारण करें।
लाल या केसरिया वस्त्र शुभ माने जाते हैं।
पूर्व दिशा की ओर वेदी पर हनुमानजी का चित्र रखें।
दीपक, अगरबत्ती जलाकर वातावरण को शुद्ध करें।
जल, पंचामृत से अभिषेक करें, वस्त्र अर्पण करें।
हनुमान चालीसा, अष्टक या सुंदरकांड का पाठ करें।
आरती कर सभी के कल्याण हेतु प्रार्थना करें एवं पूजा के बाद प्रसाद वितरित करें।

विशेष परंपराएं व मान्यताएं:

उत्तर भारत: चैत्र पूर्णिमा
दक्षिण भारत: कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी
तमिलनाडु: मार्गशीर्ष अमावस्या
आंध्र प्रदेश, तेलंगाना: 41 दिन तक उत्सव

शास्त्रों के अनुसार भगवान हनुमान चिरंजीवी हैं और आज भी इस पृथ्वी पर भक्तों की सहायता हेतु विचरण करते हैं। उनकी भक्ति से मन, बुद्धि, शरीर और आत्मा को विशेष ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

यदि यह जानकारी ज्ञानवर्धक लगे, तो इसे अपने मित्रों और अन्य समूहों में अवश्य साझा करें।

श्रीहरि चरणों का दास - सुनील मिश्रा

🌞🚩🚩' ll जय श्री राम ll ' 🚩🚩🌞
🌞🚩🚩 ' ll जय बजरंग बली ll ' 🚩🚩🌞

सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाःसर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित दु:खभाग भवेतमाँ भगवती की कृपा से आप सभी सुखी रह...
30/03/2025

सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित दु:खभाग भवेत

माँ भगवती की कृपा से आप सभी सुखी रहें, निरोग रहें, सभी के घर कल्याण कारी शुभ कार्य हों, कभी किसी को कोई भी कष्ट न हो स्वस्थ रहें सुखी रहें मस्त रहें
आप सभी को हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्री की मंगलमय शुभकामनायें माता रानी सब पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें जय माता दी
जय सियाराम 🙏

🌼🌺🌼🌺🌼🌺🌼🌺🌼🌺🌼🌺🌼🌺🌼🌺

राम - राम !
29/03/2025

राम - राम !

Address

Hanumangarhi Ayodhya
Ayodhya
224001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ayodhya Mahotsav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Ayodhya Mahotsav:

Shortcuts

Share