30/10/2025
👆 *० गोपाष्टमी पर हुआ गौ माता का पूजन ० पूजा-अर्चना के उपरांत गौ माता की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया* ♻️🐄♻️🐄♻️🐄♻️🐄
*एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की महिला शाखा तुलसी "सखी ग्रुप" द्वारा आज दिनांक 30 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार को प्रातः 10 बजे श्री गोपाल इंटर कॉलेज, औरैया में गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गौ माता पर गंगाजल छिड़ककर अंग वस्त्रों के साथ गुड़, फल, मिष्ठान व चने की दाल खिलाकर विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई, आयोजन के अंतर्गत शाखा की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई ने कहा कि गोपाष्टमी का पर्व देश भर में कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष अष्टमी को धूमधाम से मनाया जाता है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय के शरीर में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है, प्राचीन कथानुसार आज के दिन माता यशोदा ने भगवान श्री कृष्ण को पहली बार गायों को चराने के लिए जंगल में भेजा था, तथा भगवान श्री कृष्ण ने आज से ही गौचरण लीला प्रारंभ की थी, तभी से कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष अष्टमी को गोपाष्टमी धूमधाम से मनाई जाने लगी, शाखा की संरक्षक बबिता ने बताया कि गौ पूजन से सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं, तथा गौ पूजन करने वाले की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। जबकि गोपाष्टमी के दिन जो भी व्यक्ति गाय के नीचे से निकलता है उसकी मनचाही मुराद पूरी होती है। आज के दिन दान का भी विशेष महत्व है, मान्यता है कि इस दिन ग्वालों को दान करने से घर में शांति व सुख समृद्धि आती है। गोपाष्टमी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कुमकुम वर्मा, मंगला शुक्ला, शाखा की संरक्षक बबिता गुप्ता, संगीता भदौरिया, अनीता पोरवाल, रशमी बिश्नोई, संगीता गुप्ता, सीता अवस्थी, अर्चना बिश्नोई, आशिका गुप्ता आदि सदस्य मौजूद रहीं।* 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ *तुलसी विवाह का बृहद आयोजन 2 नवंबर रविवार को* 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ *सखी ग्रुप द्वारा कार्तिक मास के पावन अवसर पर दिनांक 2 नवंबर रविवार को प्रातः 10 बजे से श्री पोरवाल धर्मशाला होमगंज, औरैया में तुलसी विवाह का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा, "सखी ग्रुप" की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई व कार्यक्रम संयोजिका पायल पोरवाल ने बताया कि तुलसी मैया की पैर पुजाई दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी, उन्होंने धार्मिक विचारधारा की माता बहनों से उपरोक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की हैं।*🙏