01/04/2026
विश्व स्तर पर प्रचारित प्रसारित भोजपुर के गौरव अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त प्राचीन चार बीघा भूमि पर पक्का निर्माण वर्तमान समय का बिहार राज्य का सबसे बड़े क्षेत्रफल में निर्मित "जय मां काली बखोरापुर वाली मंदिर ट्रस्ट" भोजपुर, बिहार महानगरों की तरह आकर्षक सभी सुविधाओं से परिपूर्ण 24 घंटे बिहार पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था प्रातः काल 4:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक प्रतिदिन 35 से 40 हजार भक्तों का आवागमन , राष्ट्रीय स्तर के धार्मिक सामाजिक, साहित्यिक कार्यक्रमों के साथ विशाल सम्मान समारोह मंदिर ट्रस्ट अपने आर्थिक संसाधनों से आयोजित करता है । एक लाख 88000 स्क्वायर फीट में पौली ग्रेनाइट मेड इन ताइवान से इंटीरियर की फाल्स सीलिंग, दीवार का भी फाल्स सीलिंग यहां आने के बाद ऐसा लगता है कि मां दर्शन के बाद जीवन कि शांति के साथ पारिवारिक मनोकामनाएं प्राप्त हो जाती है। ब्राह्मणों पदधारियों, सदस्यों के द्वारा आतिथ्य ,व्यवहार एवं अनुशासन देख प्रत्येक बाहर से आने वाले भक्त प्रभावित होकर जाते हैं और समाज के बीच चर्चा करते हैं कि यह धर्मस्थल प्रथम स्थान प्राप्त है, यहां लूट खसोट नहीं है, यहां की साफ सफाई और निर्माण बनावट तथा आतिथ्य
देखकर पुनः आने के लिए बाध्य करती है। मां गंगा जी के तट के पास माता जी के मंदिर में पधारे नवदुर्गा और भैरवनाथ बाबा के आशीर्वाद से प्रभावित भक्त अपने जीवन के लंबित मनोकामनाएं मांग कर सब परिवार चार-पांच माह के अंतराल में पधारते रहते हैं क्योंकि मन से मांगे प्रत्येक मनोकामनाओं की पूर्ति हो जाती है विशाल एवं ग्रामीण क्षेत्र के खुले और वृहद क्षेत्र में निर्मित प्रत्येक शहरी सुविधाओं से युक्त संसाधन को भक्त अपने मानस पटल पर इस समय अंकित कर लेते हैं वर्ष 1862 में निर्मित ऐतिहासिक इस मां मंदिर का वार्षिक का स्थापना महोत्सव 2026 और मंदिर जिन्नौद्धार के प्रेरणा स्रोत गांधी विचारधारा में संपूर्ण जीवन समर्पित प्रथम एजुकेशन डायरेक्टर, महान समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन के समय भारत सरकार के नई शिक्षा प्रणाली समिति के सदस्य दर्जनों गांधी विचारधारा एवं समाजशास्त्र विषय में रचित पुस्तकों के रचनाकार ,अंबेडकर विश्वविद्यालय महाराष्ट्र एवं देश के दर्जनों विश्वविद्यालय में उनके द्वारा लिखित गांधी विचारधारा की पुस्तकों का अध्ययन किया जाता है उनकी जयंती भी 2 अप्रैल 2026 गुरुवार समय 12:30 बजे जय मां काली बखोरापुर वाली सांस्कृतिक मंच पर मनाया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट बखोरापुर ने पूर्व में ही घोषणा किया है कि बड़े रूप से विशाल वार्षिक का स्थापना समारोह भव्य मूर्ति अनावरण समारोह सह राष्ट्रीय महाकाली संस्कृति महोत्सव 2026 दिनांक 31 May 2026 रविवार समय 12:30 बजे से मनाया जाएगा
जिसमें दर्जनों राजनीतिक ,सामाजिक धार्मिक, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों के माननीय सम्मानित व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के माननीय अध्यक्ष , डायरेक्टर होटल मौर्या पटना ,महान समाजसेवी, बिहार एवं केंद्र सरकार के दर्जनों ख्याति प्राप्त राजनीतिज्ञ प्रशासनिक उच्च अधिकारियों के चाहते पटना बिहार के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के लिए चर्चित श्री बी डी सिंह, मंदिर ट्रस्ट के मुख्य सलाहकार एवं चेयरमैन ,आकाश ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन डॉ लक्ष्मण तिवारी, उपाध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में पद स्थापित, पवन किशोर शर्मा, सह मुख्य संरक्षक, श्री रविशंकर सिंह एवं कमल किशोर सिंह मुख्य संरक्षक श्री सुनील सिंह गोपाल ,सिद्धार्थ कुमार उर्फ दीपू जी ,पवन सिंह ,अनुराग मिश्रा ,रामायण सिंह, धर्मवीर सिंह, राजकुमार सिंह ,कंचन कुमार , स्पंज आयरन सभी जिलों में अवस्थित लोहा फैक्ट्री में सप्लायर, उद्योगपति, सुनील अग्रवाल ,ओल्ड पटना हार्डवेयर के सीएमडी अरविंद शर्मा ,पॉलीकैब इलेक्ट्रिक ,अंशु कुमार जी, वरिष्ठ प्रबंधक अमित कुमार एवं सैकड़ो हजारों मां भक्तों ने 2 अप्रैल 2026 को साधारण रूप से मनाई जा रहे दोनों महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की सफलता की कामना किया मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ अभिभावक कर्नल राणा प्रताप सिंह एवं भाई बरमेश्वर ने अपना पवित्र आशीर्वाद देकर मनोबल बढ़ाने का कार्य किया।