Gopiswer Mandir Anklav

Gopiswer Mandir Anklav In Anklav the place where you can get peace is the Gopishwar temple. And this temple is a heart of the ANKLAV town.

The environment is very wonderful in the temple . Kirtan is played in very low voice which is more peaceful ��

16/05/2026
💐 💐 🙏 💐  💐  *पुरुषोत्तम - मास में पालन करने वाले नियम निम्नवत् हैं ------**1- ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए ।**2--बढ़ते ...
16/05/2026

💐 💐 🙏 💐 💐

*पुरुषोत्तम - मास में पालन करने वाले नियम निम्नवत् हैं ------*

*1- ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए ।*

*2--बढ़ते हुए क्रम में जप करना चाहिए और अपनी तय की हुई* *जपसंख्या को नित्य करना चाहिए*
*जैसे - 16,25,32,64....*

*3--भगवत गीता का पाठ करना चाहिए विशेष रूप से पाठ 15 जो की पुरुषोत्तम योग नाम से जाना जाता है ,श्रीमद् भागवत तथा चैतन्य चरितामृत का पाठ करना चाहिए ।*

*4-- नित्य हरि कथा सुननी या पढनी चाहिए (श्री कृष्ण पुस्तक से पढ़ सकते हैं जैसे भगवान की व्रजलीला और कुरुक्षेत्र में गोपियों से मिलन प्रसंग)*

*5--राधा कृष्ण के विग्रह या फोटो जो भी है उस पर कमल ,गुलाब तथा तुलसी माला चढा कर पूजा करनी चाहिए ।*

*6--नित्य शुद्ध गाय के घी का दीप राधाकृष्ण के विग्रह /चित्र के समक्ष प्रज्वलित करना चाहिए ।*

*7-- नित्य जगन्नाथ अष्टकम गाना चाहिए ।*
*भजन तथा कीर्तन भी करना चाहिए विशेष रूप से युगल किशोर का गुणगान करने वाले जैसे --*
*जय राधा माधव , राधे जय जय माधव दयिते, राधा कृष्ण प्रान मोरा, राधा कृपा कटाक्ष आदि।*

*8-- वैष्णव, ब्राम्हण ,गरीब और जरूरतमंद को दान अपनी क्षमता के अनुरूप देना चाहिए ।*

*9---सदैव प्रसादम् खाना चाहिए अर्थात कृष्ण को जो अर्पित किया हो।*

*10--नित्य राधा कुंड/ यमुना जी में स्नान करना चाहिए यह सुविधा नहीं है तो घर में राधा कुंड / यमुना जी के जल की कुछ बुंदे डाल कर और उन्हें प्रणाम करके स्नान इस भाव से करना चाहिए कि राधा कुंड / यमुना जी में ही स्नान कर रहे है।*

*11-- ब्रम्हर्चय का पालन करना चाहिए ।*

*12--भूमि पर शयन करना चाहिए।*

*13-- पूरे महीने सत्य बोलना चाहिए।*

*14--भक्त ,शास्त्र ,ब्राम्हण ,गाय, संत या जो पुरुषोत्तम मास के नियमों का पालन कर रहा है उसकी निंदा या उसके प्रति कोई अपराध नहींकरना चाहिए।*

*15--केवल फलाहार कर के पूरे मास व्रत कर सकते हैं*
*एक समय फलाहार और एक समय अन्नाहार कर सकते हैं*
*सिर्फ एक समय अन्नाहार कर सकते हैं ।*
*अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कर सकते हैं।*

हरे कृष्ण हरे कृष्ण
कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम
राम राम हरे हरे

Always chant n be Happy

*जय प्रभुपाद* 🙌🌹

💐 #मलमास ( #पुरुषोत्तम_मास) 2026💐👉  ्ष_का_मलमास 17  #मई 2026  #से 15  #जून 2026  ेगा । 👉 हर तीन साल में एक बार एक अतिरिक...
16/05/2026

💐 #मलमास ( #पुरुषोत्तम_मास) 2026💐

👉 ्ष_का_मलमास 17 #मई 2026 #से 15 #जून 2026 ेगा ।

👉 हर तीन साल में एक बार एक अतिरिक्त माह का प्राकट्य होता है, जिसे अधिकमास, मल मास या पुरूषोत्तम मास के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में इस माह का विशेष महत्व है। संपूर्ण भारत की हिंदू धर्मपरायण जनता इस पूरे मास में पूजा-पाठ, भगवद् भक्ति, व्रत-उपवास, जप और योग आदि धार्मिक कार्यों में संलग्न रहती है। ऐसा माना जाता है कि अधिकमास में किए गए धार्मिक कार्यों का किसी भी अन्य माह में किए गए पूजा-पाठ से 10 गुना अधिक फल मिलता है। यही वजह है कि श्रद्धालु जन अपनी पूरी श्रद्धा और शक्ति के साथ इस मास में भगवान को प्रसन्न कर अपना इहलोक तथा परलोक सुधारने में जुट जाते हैं। अब सोचने वाली बात यह है कि यदि यह माह इतना ही प्रभावशाली और पवित्र है, तो यह हर तीन साल में क्यों आता है? आखिर क्यों और किस कारण से इसे इतना पवित्र माना जाता है? इस एक माह को तीन विशिष्ट नामों से क्यों पुकारा जाता है? इसी तरह के तमाम प्रश्न स्वाभाविक रूप से हर जिज्ञासु के मन में आते हैं। तो आज ऐसे ही कई प्रश्नों के उत्तर और अधिकमास को गहराई से जानते हैं-

हर तीन साल में क्यों आता है अधिकमास- वशिष्ठ सिद्धांत के अनुसार भारतीय ज्योतिष में सूर्य मास और चंद्र मास की गणना के अनुसार चलता है। अधिकमास चंद्र वर्ष का एक अतिरिक्त भाग है, जो हर 32 माह, 16 दिन और 8 घटी के अंतर से आता है। इसका प्राकट्य सूर्य वर्ष और चंद्र वर्ष के बीच अंतर का संतुलन बनाने के लिए होता है। भारतीय गणना पद्धति के अनुसार प्रत्येक सूर्य वर्ष 365 दिन और करीब 6 घंटे का होता है, वहीं चंद्र वर्ष 354 दिनों का माना जाता है। दोनों वर्षों के बीच लगभग 11 दिनों का अंतर होता है, जो हर तीन वर्ष में लगभग 1 मास के बराबर हो जाता है। इसी अंतर को पाटने के लिए हर तीन साल में एक चंद्र मास अस्तित्व में आता है, जिसे अतिरिक्त होने के कारण अधिकमास का नाम दिया गया है ।
मल मास का नाम क्यों दिया गया है?

हिंदू धर्म में अधिकमास के दौरान सभी पवित्र कर्म वर्जित माने गए हैं। माना जाता है कि अतिरिक्त होने के कारण यह मास मलिन होता है। इसलिए इस मास के दौरान हिंदू धर्म के विशिष्ट व्यक्तिगत संस्कार जैसे नामकरण, यज्ञोपवीत, विवाह और सामान्य धार्मिक संस्कार जैसे गृहप्रवेश, नई बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदी आदि आमतौर पर नहीं किए जाते हैं। मलिन मानने के कारण ही इस मास का नाम मल मास पड़ गया है।

पुरूषोत्तम मास क्यों और कैसे पड़ा नाम?

अधिकमास के अधिपति स्वामी भगवान विष्णु माने जाते हैं। पुरूषोत्तम भगवान विष्णु का ही एक नाम है। इसीलिए अधिकमास को पुरूषोत्तम मास के नाम से भी पुकारा जाता है। इस विषय में एक बड़ी ही रोचक कथा पुराणों में पढ़ने को मिलती है। कहा जाता है कि भारतीय मनीषियों ने अपनी गणना पद्धति से हर चंद्र मास के लिए एक देवता निर्धारित किए। चूंकि अधिकमास सूर्य और चंद्र मास के बीच संतुलन बनाने के लिए प्रकट हुआ, तो इस अतिरिक्त मास का अधिपति बनने के लिए कोई देवता तैयार ना हुआ। ऐसे में ऋषि-मुनियों ने भगवान विष्णु से आग्रह किया कि वे ही इस मास का भार अपने उपर लें। भगवान विष्णु ने इस आग्रह को स्वीकार कर लिया और इस तरह यह मल मास के साथ पुरूषोत्तम मास भी बन गया।

मास हर व्यक्ति विशेष

अधिकमास को पुरूषोत्तम मास कहे जाने का एक सांकेतिक अर्थ भी है। ऐसा माना जाता है कि यह मास हर व्यक्ति विशेष के लिए तन-मन से पवित्र होने का समय होता है। इस दौरान श्रद्धालुजन व्रत, उपवास, ध्यान, योग और भजन- कीर्तन- मनन में संलग्न रहते हैं और अपने आपको भगवान के प्रति समर्पित कर देते हैं। इस तरह यह समय सामान्य पुरूष से उत्तम बनने का होता है, मन के मैल धोने का होता है। यही वजह है कि इसे पुरूषोत्तम मास का नाम दिया गया है।

अधिकमास का पौराणिक आधार क्या है?

अधिक मास के लिए पुराणों में बड़ी ही सुंदर कथा सुनने को मिलती है। यह कथा दैत्यराज हिरण्यकश्यप के वध से जुड़ी है। पुराणों के अनुसार दैत्यराज हिरण्यकश्यप ने एक बार ब्रह्मा जी को अपने कठोर तप से प्रसन्न कर लिया और उनसे अमरता का वरदान मांगा। चुकि अमरता का वरदान देना निषिद्ध है, इसीलिए ब्रह्मा जी ने उसे कोई भी अन्य वर मांगने को कहा। तब हिरण्यकश्यप ने वर मांगा कि उसे संसार का कोई नर, नारी, पशु, देवता या असुर मार ना सके। वह वर्ष के 12 महीनों में मृत्यु को प्राप्त ना हो। जब वह मरे, तो ना दिन का समय हो, ना रात का। वह ना किसी अस्त्र से मरे, ना किसी शस्त्र से। उसे ना घर में मारा जा सके, ना ही घर से बाहर मारा जा सके। इस वरदान के मिलते ही हिरण्यकश्यप स्वयं को अमर मानने लगा और उसने खुद को भगवान घोषित कर दिया। समय आने पर भगवान विष्णु ने अधिक मास में नरसिंह अवतार यानि आधा पुरूष और आधे शेर के रूप में प्रकट होकर, शाम के समय, देहरी के नीचे अपने नाखूनों से हिरण्यकश्यप का सीना चीन कर उसे मृत्यु के द्वार भेज दिया।

अधिकमास का महत्व क्या और क्यों है?

हिंदू धर्म के अनुसार प्रत्येक जीव पंचमहाभूतों से मिलकर बना है। इन पंचमहाभूतों में जल, अग्नि, आकाश, वायु और पृथ्वी सम्मिलित हैं। अपनी प्रकृति के अनुरूप ही ये पांचों तत्व प्रत्येक जीव की प्रकृति न्यूनाधिक रूप से निश्चित करते हैं। अधिकमास में समस्त धार्मिक कृत्यों, चिंतन- मनन, ध्यान, योग आदि के माध्यम से साधक अपने शरीर में समाहित इन पांचों तत्वों में संतुलन स्थापित करने का प्रयास करता है। इस पूरे मास में अपने धार्मिक और आध्यात्मिक प्रयासों से प्रत्येक व्यक्ति अपनी भौतिक और आध्यात्मिक उन्नति और निर्मलता के लिए उद्यत होता है। इस तरह अधिकमास के दौरान किए गए प्रयासों से व्यक्ति हर तीन साल में स्वयं को बाहर से स्वच्छ कर परम निर्मलता को प्राप्त कर नई उर्जा से भर जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान किए गए प्रयासों से समस्त कुंडली दोषों का भी निराकरण हो जाता है।

अधिकमास में क्या करना उचित और संपूर्ण फलदायी होता है

आमतौर पर अधिकमास में हिंदू श्रद्धालु व्रत- उपवास, पूजा- पाठ, ध्यान, भजन, कीर्तन, मनन को अपनी जीवनचर्या बनाते हैं। पौराणिक सिद्धांतों के अनुसार इस मास के दौरान यज्ञ- हवन के अलावा श्रीमद् देवीभागवत, श्री भागवत पुराण, श्री विष्णु पुराण, भविष्योत्तर पुराण आदि का श्रवण, पठन, मनन विशेष रूप से फलदायी होता है। अधिकमास के अधिष्ठाता भगवान विष्णु हैं, इसीलिए इस पूरे समय में विष्णु मंत्रों का जाप विशेष लाभकारी होता है। ऐसा माना जाता है कि अधिक मास में विष्णु मंत्र का जाप करने वाले साधकों को भगवान विष्णु स्वयं आशीर्वाद देते हैं, उनके पापों का शमन करते हैं और उनकी समस्त इच्छाएं पूरी करते हैं।

* श्री लक्ष्मी नारायण अवतार सीताराम जी के कृपा से आप सभी का मंगल हो*

🌹🌹 *जय श्री सीताराम*🙏🏻🙏🏻*🌹🌹

🌹🙏🏻" #અપરા_એકાદશી"  #વ્રત_કથા🙏🏻🌹👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👉🏻👉🏻👉🏻  युधिष्ठिर ने पूछा : जनार्दन ! ज्येष्ठ मास के कृष्णपक्ष मे...
12/05/2026

🌹🙏🏻" #અપરા_એકાદશી" #વ્રત_કથા🙏🏻🌹

👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

👉🏻👉🏻👉🏻 युधिष्ठिर ने पूछा : जनार्दन ! ज्येष्ठ मास के कृष्णपक्ष में किस नाम की एकादशी होती है? मैं उसका माहात्म्य सुनना चाहता हूँ । उसे बताने की कृपा कीजिये ।

भगवान श्रीकृष्ण बोले : राजन् ! आपने सम्पूर्ण लोकों के हित के लिए बहुत उत्तम बात पूछी है । राजेन्द्र ! ज्येष्ठ (गुजरात महाराष्ट्र के अनुसार वैशाख ) मास के कृष्णपक्ष की एकादशी का नाम ‘अपरा’ है । यह बहुत पुण्य प्रदान करनेवाली और बड़े बडे पातकों का नाश करनेवाली है । ब्रह्महत्या से दबा हुआ, गोत्र की हत्या करनेवाला, गर्भस्थ बालक को मारनेवाला, परनिन्दक तथा परस्त्रीलम्पट पुरुष भी ‘अपरा एकादशी’ के सेवन से निश्चय ही पापरहित हो जाता है । जो झूठी गवाही देता है, माप तौल में धोखा देता है, बिना जाने ही नक्षत्रों की गणना करता है और कूटनीति से आयुर्वेद का ज्ञाता बनकर वैद्य का काम करता है… ये सब नरक में निवास करनेवाले प्राणी हैं । परन्तु ‘अपरा एकादशी’ के सवेन से ये भी पापरहित हो जाते हैं । यदि कोई क्षत्रिय अपने क्षात्रधर्म का परित्याग करके युद्ध से भागता है तो वह क्षत्रियोचित धर्म से भ्रष्ट होने के कारण घोर नरक में पड़ता है । जो शिष्य विद्या प्राप्त करके स्वयं ही गुरुनिन्दा करता है, वह भी महापातकों से युक्त होकर भयंकर नरक में गिरता है । किन्तु ‘अपरा एकादशी’ के सेवन से ऐसे मनुष्य भी सदगति को प्राप्त होते हैं ।

माघ में जब सूर्य मकर राशि पर स्थित हो, उस समय प्रयाग में स्नान करनेवाले मनुष्यों को जो पुण्य होता है, काशी में शिवरात्रि का व्रत करने से जो पुण्य प्राप्त होता है, गया में पिण्डदान करके पितरों को तृप्ति प्रदान करनेवाला पुरुष जिस पुण्य का भागी होता है, बृहस्पति के सिंह राशि पर स्थित होने पर गोदावरी में स्नान करनेवाला मानव जिस फल को प्राप्त करता है, बदरिकाश्रम की यात्रा के समय भगवान केदार के दर्शन से तथा बदरीतीर्थ के सेवन से जो पुण्य फल उपलब्ध होता है तथा सूर्यग्रहण के समय कुरुक्षेत्र में दक्षिणासहित यज्ञ करके हाथी, घोड़ा और सुवर्ण दान करने से जिस फल की प्राप्ति होती है, ‘अपरा एकादशी’ के सेवन से भी मनुष्य वैसे ही फल प्राप्त करता है । ‘अपरा’ को उपवास करके भगवान वामन की पूजा करने से मनुष्य सब पापों से मुक्त हो श्रीविष्णुलोक में प्रतिष्ठित होता है । इसको पढ़ने और सुनने से सहस्र गौदान का फल मिलता है ।

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩 #શ્રી_શ્રી_રાધા_ગોપીશ્ર્વર_ભગવાન🚩 #આંકલાવ,  #મોટી_ખડકી🚩         🚩🚩🚩🚩🚩🚩꧁💖𝑹𝒂𝒅𝒉𝒆🌹𝑹𝒂𝒅𝒉𝒆💖꧂
02/05/2026

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
#શ્રી_શ્રી_રાધા_ગોપીશ્ર્વર_ભગવાન
🚩 #આંકલાવ, #મોટી_ખડકી🚩
🚩🚩🚩🚩🚩🚩
꧁💖𝑹𝒂𝒅𝒉𝒆🌹𝑹𝒂𝒅𝒉𝒆💖꧂

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩 #શ્રી_શ્રી_રાધા_ગોપીશ્ર્વર_મંદિર 🚩 #આંકલાવ,  #મોટી_ખડકી🚩         🚩🚩🚩🚩🚩🚩꧁💖𝑹𝒂𝒅𝒉𝒆🌹𝑹𝒂𝒅𝒉𝒆💖꧂
07/03/2026

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
#શ્રી_શ્રી_રાધા_ગોપીશ્ર્વર_મંદિર
🚩 #આંકલાવ, #મોટી_ખડકી🚩
🚩🚩🚩🚩🚩🚩
꧁💖𝑹𝒂𝒅𝒉𝒆🌹𝑹𝒂𝒅𝒉𝒆💖꧂

31/01/2026

Address

MotiKhadki
Anand
388510

Opening Hours

Monday 5am - 11:45am
3:30pm - 8:15pm
Tuesday 5am - 11:45am
3:30pm - 8:15pm
Wednesday 5am - 11:45am
3:30pm - 8:15pm
Thursday 5:30am - 11:45am
3:30pm - 7:30pm
Friday 5:30am - 11:45am
3pm - 7:30pm
Saturday 5am - 11:45am
3:30pm - 8:15pm
Sunday 5am - 11:45am
3:30pm - 8:15pm

Telephone

+919427624282

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gopiswer Mandir Anklav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Gopiswer Mandir Anklav:

Share

Category