07/04/2026
Baisakhi Mela 14 April 2026
।। श्री ठाकुर जी महाराज की जय ।।
।। श्री देवगण जठेरों की जय ।।
सभी श्रद्धालु भक्तजनों को सादर सूचित किया जाता है कि प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी बैसाखी पर्व एवं श्री देवगण जठेरों का पावन मेला श्री ठाकुर द्वारा, रामबाणी मंदिर, अटारी में बैसाखी के शुभ दिन 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा।
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि अपने परिवार सहित पधारकर श्री ठाकुर जी महाराज एवं श्री देवगण जठेरों का शुभ आशीर्वाद प्राप्त करें तथा अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस पावन आयोजन की शोभा बढ़ाएँ।
सभी भक्तजनों से यह भी निवेदन है कि इस पवित्र संदेश को अधिक से अधिक देवगण परिवारों तथा श्री ठाकुर जी महाराज के भक्तों तक पहुँचाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा परामर्श हेतु कृपया नीचे दिए गए माध्यमों पर संपर्क करें।
सौजन्य से
रामबाणी मंदिर कमेटी, अटारी
सेवा में:
+91-9915523808 श्री शादीराम देवगण
+91-9876626008 श्री नवलकिशोर देवगण
+91-9781454554 श्री कंवलकुमार देवगण
+91-7814732775 श्री प्रमोदकुमार देवगण
+91-9876813578 श्री लाजविंदर देवगण