26/07/2026
श्री आरती शिव दुर्गा मंदिर ट्रस्ट करतार नगर छेहरटा में परम संत अद्वैत स्वरूप श्री आरती देवा जी महाराज जी की प्रेरणा से तीसरी कावड़ यात्रा 26 जुलाई 2026 दिन रविवार सुबह 4 भजे श्री आरती शिव दुर्गा मंदिर से शुरू होकर कसेल महादेव मंदिर (ज़िला तरन तारन) पहुंची। कसेल महादेव मंदिर पहुंच कर शिव भक्तों ने शिव भोलेनाथ जी का जल अभिषेक किया, भस्म आरती की गई, एवं अटूट लंगर भंडारा भी चला। इस यात्रा में प्रधान रघु शर्मा जी, अखिल अरोड़ा, विशाल धवन, संदीप शर्मा, सन्नी बानियां, जानूं भानू जी, नवीन गुप्ता जी एवं छेहरटा क्षेत्र की सभी साध संगत ने इस यात्रा में भारी मात्रा में पहुंच कर अपना सहयोग दिया एवं महादेव जी का गुणगान किया।