22/07/2026
पहली बार धन्छौ से गौरीकुंड के बीच मोबाइल पर बात कर पाएंगे श्रद्धालु
चंबा। मणिमहेश यात्रा में इस बार श्रद्धालु गौरीकुंड तक अपने मोबाइल फोन सेवा का लाभ उठा पाएंगे। धन्छौ में बीएसएनएल का टावर लगाया जा रहा है।
इसका निर्माण 15 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दूसरा संचार विभाग के अधिकारी को मणिमहेश न्यास की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले टावर चालू होना चाहिए ताकि श्रद्धालु विभिन्न पड़ावों पर अपने सगे संबंधियों से फोन पर बात कर सके। प्रशासन को भी इससे यात्रा प्रबंधों का जायजा लेने में सहूलियत मिलेगी।
मणिमहेश यात्रा में जब श्रद्धालु हड़सर से उपर की चढ़ाई चढ़ना शुरू करते थे तो उनके मोबाइल से नेटवर्क गायब हो जाता था। यह वापस हड़सर पहुंचने पर चलता था। इस बार गौरीकुंड तक श्रद्धालुओं को मोबाइल नेटवर्क की सुविधा मिल सकती है। उपायुक्त ने बताया कि पिछले साल टावर को चालू कराने की योजना बनाई गई थी लेकिन मौसम की बेरुखी के कारण पूरी नहीं हो पाई लेकिन इस बार यात्रा शुरू होने से पहले मोबाइल टावर को हर हाल में चालू करवाया जाएगा। fans