Baba Siddhadas Dham Hargaon

Baba Siddhadas Dham Hargaon Hargoan Dham is a tourism place.It is also a historical religious palace.It is symbol of faith of all people from any religon.

जय बाबा सिद्धादासअभरण कुण्ड पवित्र नहान।सबका सदा सहज कल्यान।।सद्गुरू कृपा परम सुखदायी।सुखमय है जिसने यह पायी।।हरि-हर से ...
31/01/2025

जय बाबा सिद्धादास

अभरण कुण्ड पवित्र नहान।
सबका सदा सहज कल्यान।।

सद्गुरू कृपा परम सुखदायी।
सुखमय है जिसने यह पायी।।

हरि-हर से प्रेरित हरगाँव।
अति पवित्र वटवृक्ष की छाँव।।

जो सुख इच्छित हो जीवन में।
सहज मिले सिद्धा दर्शन में ॥

(सिद्धा सिद्धि कुञ्चिका)

मौनी अमावस्या के पवित्र अवसर पर विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी हज़ारों श्रद्धालुओं ने बाबा सिद्धादास धाम हरगाँव स्थित अभरण कुण्ड में लगायी पवित्र डुबकी।

स्नेह निमन्त्रणऋद्धि सिद्धि विद्या विविध सकल कला की खान।विपुल तेज बल अतुल जिमि,सिद्धादास सुजान॥जय श्री सत्यनामप्रिय स्ने...
13/04/2023

स्नेह निमन्त्रण

ऋद्धि सिद्धि विद्या विविध सकल कला की खान।
विपुल तेज बल अतुल जिमि,सिद्धादास सुजान॥

जय श्री सत्यनाम
प्रिय स्नेही स्वजन,सत्यनाम भक्तगण
मंगल-मोद-विनोद,सर्वसुखदाता श्री सिद्धेश्वर बाबा सिद्धादास जी महाराज की असीम अनुकम्पा से आप सभी भक्तजनों,क्षेत्रीय एवं सुदूर नगर ग्रामवासी प्रिय जनमानस के अपार सहयोग एवं सानिध्य से समर्थ सतगुरुदेव भगवान बड़े बाबा जगजीवन साहेब धाम कोटवा तक 120 किलोमीटर की सत्यनाम यात्रा के संपन्न होने के उपलक्ष्य में 13 अप्रैल 2023 को आयोजित विशाल सत्यनाम भण्डारे में आप सभी सादर आमन्त्रित हैं।

विशेष सानिध्य एवं आशीर्वाद-
गुरुदेव भगवान श्री श्री नीलेंद्र बक्श दास कोटवाधाम एवं ह्रदय मणि गुरुदेव मुन्नू भैया ( अजीत दास जी महराज धर्मे धाम )

भण्डारे में आप समस्त भक्तों की उपस्थिति प्रार्थनीय है।

भंडारा प्रसाद प्रारम्भ अपराह्न 2:00 बजे से सतगुरु इच्छा तक चलता रहेगा।

भवदीया
महन्थिन साहब रेखादास

समस्त हरगाँव धाम वासी आप सभी भक्तजनों के स्वागत के आकांक्षी हैं।

श्री सत्यनाम पद यात्रा (बाबा सिद्धादास धाम हरगाँव से कोटवा धाम बाराबंकी)श्री गणेशाय नमःजगजीवन जग विदित प्रभु, ईश अंश जगज...
01/04/2023

श्री सत्यनाम पद यात्रा

(बाबा सिद्धादास धाम हरगाँव से कोटवा धाम बाराबंकी)

श्री गणेशाय नमः

जगजीवन जग विदित प्रभु, ईश अंश जगजीव।
सिद्धा सिद्ध गणेश जी, आदि पुरुष मम पीव।।

दिनांक 02/04/2023

मेरे प्रिय श्रेष्ठ बन्धुजन

समर्थ सदगुरुदेव जगजीवन साहेब कोटवाधाम सरकार की विशेष कृपा से व गुरुदेव भगवान समर्थ दुलन दास साहेब धर्मेधाम की अनुकंपा से मेरे मन मानस में गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर सत्यनाम पद यात्रा कोटवाधाम ,बाराबंकी भक्त समुदाय के साथ जाने की तीव्र प्रेरणा हुई है।

यह पवित्र यात्रा 02/04/2023 दिन रविवार से सुबह 7:00 से प्रारम्भ होने जा रही है।

अतः आप सब मेरे ह्रदय स्पंदन में व्याप्त आदरणीय पिता तुल्य श्रेष्ठ भ्राता श्री,माता श्री,एवं बहनों से आशीर्वाद की आकांक्षी हूं।
-महन्त रेखादास

बाबा सिद्धादास धाम हरगाँव प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है,यह सम्पूर्ण विश्व के करोड़ों सत्यनामी श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा का क...
27/03/2023

बाबा सिद्धादास धाम हरगाँव प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है,यह सम्पूर्ण विश्व के करोड़ों सत्यनामी श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा का केन्द्र है।प्राचीनता और मंगल-मोद-विनोद सर्वसुखदाता बाबा सिद्धादास जी महाराज के अनेकों चमत्कारों के लिए यहाँ श्रद्धालुओं का मेला लगा रहता है।यहाँ प्रतिदिन अनेकों मान्यताएँ पूर्ण होती हैं।धाम से जुड़ने के लिए Baba Siddhadas Dham Hargaon पेज को लाइक करें और शेयर तो अवश्य करें।धन्यवाद ।

Gauriganj

यदि मौक़ा मिले तो पूरा पढ़िए…….तस्वीर नयी है,लेकिन बाबा के द्वारा गढ़ी गई है।अभरण कुण्ड करै स्नाना।ताको रोग कबहूँ नहि जा...
25/03/2023

यदि मौक़ा मिले तो पूरा पढ़िए…….

तस्वीर नयी है,
लेकिन बाबा के द्वारा गढ़ी गई है।

अभरण कुण्ड करै स्नाना।
ताको रोग कबहूँ नहि जाना॥
घोर कष्ट जब नर कोई पावे।
तुर तहिं अभरण कुण्ड नहावे॥

एक बार अभरण कुण्ड में स्नान के लिए आये एक भक्त ने अचानक एक बात बोली जो कि मुझे और मेरे साथ खड़े मेरे मित्रों को बहुत बुरी लगी,बात बाबा के भक्त की थी और यथार्थ सत्य भी थी,मेरे मित्रों ने क्या सोचा उसके बारे में मुझे नहीं पता लेकिन मैं पूरी रात सोचता रहा,बाबा की कृपा मेरे ऊपर अपार है लेकिन फिर भी उनकी प्रेरणा के बिना अकेले मेरी औक़ात नहीं थी कि मैं उस भक्त की बात का जवाब दे सकता क्योंकि मेरी आदत मुँह से जवाब देने की नहीं है,मुझसे न रहा गया मैंने अपनी मनसा अपने पिता जी से कही और अपने एक प्रिय मित्र से दोनों महानुभावों का जवाब एक जैसा रहा “बाबा समय आने पर सब करवा लेंगे” मुझे उसी समय का इंतज़ार रहा अब तक और आज की ये तस्वीर मेरे बाबा के तात्कालिक चमत्कार की अद्भुत छटा और कथा मेरे एवं समस्त भक्त जनों के जीवन में हमेशा के लिए संस्मरण के रूप में लिपिबद्ध हो गई।
इसे किसने किया ? क्यों किया ? किसलिए किया ? उसका क्या लाभ होगा ? किसके कहने पर किया ? इसका श्रेय किसको मिलेगा ?
मुझे इसकी चर्चा नहीं करनी लेकिन जिसने किया,जैसे किया, बहुत अच्छा किया और उसके साथ बहुत अच्छा होने वाला है इस बात की तो गारण्टी मैं ले सकता हूँ।
क्योंकि मेरे निजी जीवन में बाबा के अनेकों चमत्कार भरे पड़े हैं,हम आज जो भी हैं,जैसे भी हैं सब बाबा की असीम कृपा से हैं।
मंगल मोद विनोद सर्वसुखदाता श्री सिद्धेश्वर बाबा सिद्धादास जी महाराज के कृपापात्र
एवं श्रीगद्दीधरमहन्त साहेब श्री सिद्धाशरण दास जी के चरणों में नमन वन्दन करते हुए मैं पूर्व मन्त्री वर्तमान विधायक श्री सुरेश पासी जी के लिए अनन्त शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ।
- के निजी ब्लॉग से (कॉपी पेस्ट)

शुभं करोति कल्याणम्💐💐💐🪔🪔🪔
25/10/2022

शुभं करोति कल्याणम्💐💐💐🪔🪔🪔

12/08/2021

#नागनाथ #शिवलिंग #महाराष्ट्र

21/06/2021

#योगदिवस_की_हार्दिक_शुभकामनाएँ

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. योग हमारे पारंपरिक पद्धतियों में से एक है. इसका ना केवल स्वास्थ्य से लेना देना है बल्कि इसका धार्मिक महत्व भी है. ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो हर ग्रह का स्वास्थ्य से लेना-देना होता है. ऐसे में इन नवग्रहों को शांत व रोगों को समाप्त करने के लिए कई योग है.

#सूर्य_को_मजबूत_करने_वाले_योग

यदि कुंडली में आपका सूर्य कमजोर है. तो इसका प्रभाव व्यक्ति के आत्मविश्वास पर सीधे तौर पर पड़ता है. साथ ही साथ हृदय रोग व दृष्टि संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती है. जिसे दूर करने के लिए अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका प्राणायाम और सूर्य नमस्कार प्रतिदिन करना चाहिए.

#चंद्रमा_कमजोर_है_तो_क्या_करें

यदि कुडंली में चंद्रमा कमजोर है तो व्यक्ति को अनुलोम-विलोम प्राणायाम करने की सलाह दी जाती है. साथ ही साथ ऊं का उच्चारण भी करना होता है. आपको बता दें कि चंद्रमा का कनेक्शन मन से होता है. जिसके प्रभाव से तनाव और बेचैनी की समस्या उत्पन्न हो सकती है. साथ ही साथ व्यक्ति संक्रामक रोगों का भी शिकार हो सकता है.

#मंगल_को_उच्च_करने_की_योग

यदि मंगल को उच्च करना है तो पद्मासन, मयूरासन, शिथिलीकरण या तितली आसन प्राणायाम करना चाहिए. कहा जाता है कि मंगल का सीधा संबंध हमारे स्वभाव पर पड़ता है. कुंडली में मंगल कमजोर होने पर नकारात्मक विचार उत्पन्न होने लगते है. व्यक्ति खुद में अलसीपन महसूस करने लगता है.

यदि आपकी कुंडली में बुध नकारात्मक प्रभाव दे रहा है तो इसके लिए अनुलोम विलोम करें साथ ही साथ भस्त्रिका, भ्रामरी योग भी बुद्ध को मजबूत कर सकते है. आपको बता दें कि बुद्ध कमजोर होने से व्यक्ति को चर्म रोग होने की संभावना होती है.

#कुंडली_में_गुरु_मजबूत_कैसे_करें

ऐसी मान्यता है कि गुरु का संबंध लीवर से होता है. गुरु कमजोर होने से व्यक्ति मोटापे, डायबिटीज समेत अन्य बीमारियों का भी शिकार हो सकता है. इसे मजबूत करने के लिए सर्वांगासन, कपालभाति व सूर्य नमस्कार जैसे योग करने चाहिए.

#शुक्र_को_मजबूत_बनाने_वाले_योग

कहा जाता है कि शुक्र का संबंध गर्भधारण व जननांग रोगों से होता है. ऐसे में यदि शुक्र मजबूत ना हो तो इन रोगों का खतरा बढ़ जाता है. विशेषज्ञों की मानें तो धनुरासन, मूलबंध, जानुसिरासन जैसे योग करने से शुक्र को मजबूत किया जा सकता है.

#शनि_को_मजबूत_करने_वाले_योग

शनि का संबंध अर्थराइटिस, उच्च रक्तचाप, हृदयरोग, गैस्ट्रिक व अन्य पेट संबंधी समस्याओं से हो सकता है. विशेषज्ञों की मानें तो इससे मुक्ति के लिए अग्निशार, पवनमुक्तासन, भ्रामरी, कपालभाति, अनुलोम विलोम जैसे योगासन करने चाहिए.

#राहु_को_कैसे_करें_मजबूत

राहु का संबंध भी व्यक्ति के सोच-समझ से होता है अर्थात बुद्धि से. यदि किसी के कुंडली में राहु का बुरा प्रभाव चल रहा है तो भस्त्रिका, प्राणायाम, ब्राह्मणी, अनुलोम विलोम करने से उसे लाभ हो सकता है.

खून की कमी, अपच, बाबासीर, चर्म रोग जैसी बीमारियां केतु के कारण हो सकती हैं. ऐसे में इन सब से बचने के लिए अग्निसार, कपालभाति, अनुलोम विलोम, प्राणायाम, शिर्षासन करने से लाभ हो सकता है.

सौ०से : Sumit

https://youtu.be/V042JWP4Uto
11/01/2021

https://youtu.be/V042JWP4Uto

🙏संस्कृतगंगायां स्वागतम् 🙏🙏 केवल संस्कृत के प्रति संकल्पबद्ध संस्कृतगंगा 🙏🔸🔸 संस्कृत ऑनलाइन क्लास सम्बन्धी ....

 #हरगांव_जामों_अमेठी_की_धरा_पर_आगमन_पर_नमन 12 जनवरी 2021 युवा दिवस के अवसर पर देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत भारतीय संस्क...
10/01/2021

#हरगांव_जामों_अमेठी_की_धरा_पर_आगमन_पर_नमन
12 जनवरी 2021 युवा दिवस के अवसर पर देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत भारतीय संस्कृति एवं संस्कृत के पुरोधा,महान वक्ता #श्री_सर्वज्ञभूषण_गुरुजी के हरगांव धाम आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन
स्थान-हरगांव चौराहा, समय-1:00 बजे

Address

VILL. AND POST HARGOAN JAMON AMETHI
Amethi
227801

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Baba Siddhadas Dham Hargaon posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category