21/09/2025
✨🙏 वार्षिक रथयात्रा महोत्सव 🙏✨
सादर जय जिनेन्द्र,
हमें हर्ष है कि श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, अम्बाला शहर के तत्वावधान में विशाल वार्षिक रथयात्रा महोत्सव का आयोजन दिनांक 29 सितंबर 2025, सोमवार को निम्नानुसार होगा –
🪇🥁🎷 कार्यक्रम विवरण 🪇🥁🎷
अल्पाहार – प्रातः 9:30 बजे
बोलियां – प्रातः 10:00 बजे
रथयात्रा प्रारंभ – प्रातः 11:00 बजे
महामस्तकाभिषेक एवं शांतिधारा – अपराह्न 4:30 बजे
प्रीतिभोज – सायं 5:00 बजे
श्री जी की रथयात्रा श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, अम्बाला शहर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंचेगी। तत्पश्चात् महामस्तकाभिषेक एवं शांतिधारा तथा उसके उपरांत सकल जैन समाज हेतु प्रीतिभोज का आयोजन होगा।
🎷🥁🎷🥁🎷🥁🎷🥁🎷🥁
आप सभी धर्मनिष्ठ बंधु-बांधवों से निवेदन है कि आप सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस महोत्सव का लाभ उठाएँ।
🚩आगंतुकों की सुविधा हेतु Valet Parking एवं E-Rickshaw की व्यवस्था की गई है। कृपया वाहन मंदिर जी के बाहरी पार्किंग क्षेत्र में खड़ा कर ई-रिक्शा सेवा द्वारा शोभायात्रा में सम्मिलित हों।
🙏
निवेदक
श्री दिगम्बर जैन सभा (रजि.)
अम्बाला शहर