27/04/2024
🌞 *श्री आदिनाथ भगवान की तपोस्थली प्रयागराज -इलाहाबाद में संक्रान्ति महोत्सव* 🌞
*♦🙏14 अप्रैल 2024, रविवार🙏♦*
🌹 पंजाब केशरी गुरुदेव आचार्य श्री *विजय वल्लभ सूरि समुदाय* के पूज्य *गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर जी महाराज, मुनि श्री महाभद्र विजय जी महाराज, मुनि श्री तत्वदर्शन विजय जी महाराज* आदि ठाणा की पावन निश्रा में
*⚜️प्रभु श्री आदिनाथ भगवान की तपोस्थली प्रयागराज-इलाहाबाद में श्री श्वेताम्बर जैन महासभा रजि. उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में संक्रांति महोत्सव का आयोजन हुआ।*
*👉 प्रातः काल गुरुदेव की निश्रा में श्री उवसग्गहरं यंत्र का मंत्रोच्चार पूर्वक जलाभिषेक हुआ*
*👉 संक्रांति श्रवण करने अनेकों गुरुभक्त पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, जम्मू महाराष्ट्, आदि भारत के श्री संघों से पधारे।*
*👉राकेश जैन दिल्ली, दीपक जैन जालंधर ने भजन प्रस्तुत किए*
*👉 जैन श्वेताम्बर संघ लखनऊ ने मई माह की संक्रांति लखनऊ में करने की विनंती करी। जिसकी गुरुदेव ने स्वीकृति प्रदान करी*
*👉श्री आत्मानंद जैन सभा मुरादाबाद द्वारा कोमल जैन, राजेश जैन, अनुराग जैन ने गुरुदेव को उन्हीं के गुरु राष्ट्रसंत आचार्य श्रीमद् विजय समुद्र सूरि जी की पुण्यतिथि पर गुरु चरणों में पधारने की विनंती की जिसकी गुरुदेव ने स्वीकृति प्रदान करी*
*👉श्री अतुल जैन, प्रधान श्री विजय इन्द्रदिन्न सूरि जैन चैरीटेबल ट्रस्ट की और से गुरु रत्नाकर सूरि समाधि मंदिर की प्रतिष्ठा का मुहुर्त प्रदान करने व निश्रा देने कि विनंती करी ।*
*🎉जिसकी गुरुदेव ने अम्बाला शीघ्र अतिशीघ्र पहुंचने की विनंती स्वीकारते हुए। गुरु मंदिर की प्रतिष्ठा का 1 जूलाई 2024 का मुहुर्त प्रदान किया 🎉*
*👉 अनुराग जैन (प्रधान - श्री शांतिनाथ आत्मानंद जैन श्वेताम्बर सभा रजि रूपनगर दिल्ली) ने जून मास की संक्रांति दिल्ली में करने व नव-उपश्राय के उद्घाटन समारोह में पधारने की विनंती करी। जिसकी गुरुदेव ने स्वीकृति प्रदान करी*
*👉श्री आत्मानंद जैन सभा आगरा ने गुरुदेव को श्रीसंघ में पधारने की विनंती करी*
*👉श्री विजय कुमार जी कोचर बीकानेर वालों ने पारंपरिक संक्रांति भजन प्रस्तुत किया। अंत में पूज्य गुरुदेव ने संक्रांति नाम का प्रकाश किया*
*🌹गुरुदेव ने *- 1 जूलाई 2024 के दिन गुरु विजय इन्द्र धाम अम्बाला में गुरु इन्द्र धाम के प्रेरक गुरु रत्नाकर सूरि जी महाराज की समाधि मंदिर की प्रतिष्ठा के निमित्त सकल श्रीसंघ को पधारने के लिए कहा